Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान, जानें गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत इन 29 सीटों पर कब होगा मतदान

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 03:37 PM (IST)

    हरियाणा (Haryana Assembly Election 2024) में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। इसमें फिलहाल भाजपा के पास 40 कांग्रेस के पास 31 जेजेपी के पास 10 आईएनएलडी के पास 1 हरियाणा लोकहित पार्टी के पास 1 और कुल 7 निर्दलीय विधायक हैं। राज्य में एक चरण में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे। वोटिंग 1 अक्टूबर को होगी। वहीं मतों की गिनती 4 अक्टूबर को संपन्न होगी।

    Hero Image
    गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत इन 29 सीटों पर 1 अक्टूबर को होगा मतदान।

    डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने आज हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2024) के तारीख का एलान कर दिया। राज्य में एक चरण में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे। वोटिंग 1 अक्टूबर को होगी। वहीं मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। फिलहाल राज्य में बीजेपी की सरकार है। बीजेपी ने जजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी, लेकिन बाद में उसने समर्थन वापस ले लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हरियाणा के 7 जिले हैं, जिसमें विधानसभा की 29 सीटें हैं। 

    हरियाणा के इन सीटों पर चुनाव की तारीख 

    1. सोनीपत- 1 अक्टूबर
    2. महेंद्रगढ़- 1 अक्टूबर
    3. रेवाड़ी- 1 अक्टूबर
    4. गुड़गांव- 1 अक्टूबर
    5. मेवात- 1 अक्टूबर
    6. पलवल- 1 अक्टूबर
    7. फरीदाबाद- 1 अक्टूबर 

    वोटों की गिनती- 4 अक्टूबर

    BJP-JJP का गठबंधन टूटा

    बीते कुछ समय पहले यहां पर भाजपा-जजपा (जननायक जनता पार्टी) की गठबंधन वाली सरकार थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के फॉमूले को लेकर दोनों पार्टियों में असहमति थी। इसके बाद जजपा ने बीजेपी से अलग होने का एलान किया। बाद में निर्दलीय विधायकों के समर्थन के दम पर बीजेपी की सरकार बनी।

    वर्तमान में हरियाणा में राजनीतिक दलों की स्थिति

    • हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। इसमें फिलहाल भाजपा के पास 40, कांग्रेस के पास 31, जेजेपी के पास 10, आईएनएलडी के पास 1, हरियाणा लोकहित पार्टी के पास 1 और कुल 7 निर्दलीय विधायक हैं।
    • 27 अगस्त को वोटिंग लिस्ट फाइनल हो जाएगी। हालांकि नामांकन से पहले कोई भी मतदाता अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। 
    • हरियाणा में दो करोड़ एक हजार मतदाता हैं। गुड़गांव, फरीदाबाद और सोनीपत में सर्वाधिक पोलिंग बूथ होंगे।
    • हरियाणा में विधानसभा की कुल सीटें 90 हैं। इसमें सामान्य के लिए 73 जबकि एसटी के लिए 17 सीटें हैं। एससी के लिए कोई सीटें नहीं है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Chunav 2024: हरियाणा चुनाव का आज होगा एलान? गुरुग्राम और फरीदाबाद में क्या है मौजूदा राजनीतिक स्थिति