Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Chunav 2024: हरियाणा चुनाव का हो गया एलान, गुरुग्राम और फरीदाबाद में क्या है मौजूदा राजनीतिक स्थिति

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 01:50 PM (IST)

    Haryana Election 2024 हरियाणा में विधानसभा का चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया। हरियाणा में कुल 90 विधानसभा की सीटें हैं। यहां मौजूदा में भाजपा की सरकार है। जिसका कार्यकाल 3 नवंबर को पूरा हो रहा है। सत्ताधारी पार्टी बीजेपी भी कह चुकी थी कि समय पर ही चुनाव होंगे। बीते कुछ समय पहले यहां पर भाजपा-जजपा (जननायक जनता पार्टी) की गठबंधन वाली सरकार थी।

    Hero Image
    हरियाणा में आज हो सकता है, विधानसभा चुनाव का एलान। फाइल फोटो

     डिजिटल डेस्क, फरीदाबाद। (Haryana Election 2024) हरियाणा में विधानसभा का चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया। हरियाणा में कुल 90 विधानसभा की सीटें हैं। यहां मौजूदा में भाजपा की सरकार है। जिसका कार्यकाल 3 नवंबर को पूरा हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP-JJP गठबंधन टूटा

    बीते कुछ समय पहले यहां पर भाजपा-जजपा (जननायक जनता पार्टी) की गठबंधन वाली सरकार थी। लेकिन लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के फॉमूले को लेकर दोनों पार्टियों में असहमति थी। जिसके बाद बीजेपी ने जजपा से अलग होने का एलान किया और निर्दलीयों के समर्थन के दम पर सरकार बनाई।

    भाजपा की सरकार तो रिपीट हो गई लेकिन मुख्यमंत्री बदल गया। करीब साढ़े 9 सालों तक प्रदेश की गद्दी संभालने वाले मनोहर लाल को इस्तीफा देने पड़ा और नए मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी ने सत्ता संभाली। उस समय सैनी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद हुआ करते थे।

    वर्तमान समय में हरियाणा में राजनीतिक दलों की स्थिति

    हरियाणा (Haryana News) में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें भाजपा (Haryana BJP) के पास 40, कांग्रेस के पास 31, जेजेपी (JJP News) के पास 10, आईएनएलडी (INLD News) के पास 1, हरियाणा लोकहित पार्टी 1 और निर्दलीय के पास 7 सीटें हैं।

    विधानसभा नाम सीटों की संख्या

    जिला विधानसभा क्षेत्र और क्रमांक वर्तमान विधायक का नाम पार्टी
    सोनीपत 28-गन्नौर निर्मल रानी भाजपा
    29-राय मोहन लाल बड़ोली भाजपा
    30-खरखोदा (एसी) जयवीर सिंह कांग्रेस
    31-सोनीपत सुरेंद्र पंवार कांग्रेस
    32-गोहाना जगबीर सिंह मलिक कांग्रेस
    33-बड़ोदा श्री कृष्ण हुड्डा कांग्रेस
    महेंद्रगढ़ 68-अटेली सीताराम भाजपा
    69-महेंद्रगढ़ राव दान सिंह कांग्रेस
    70-नारनौल ओम प्रकाश यादव भाजपा
    71-नांगल चौधरी डॉ. अभय सिंह यादव भाजपा
    रेवाड़ी 72-बावल(एससी) डॉ. बनवारी लाल भाजपा
    73-कोसली लक्ष्मण सिंह यादव भाजपा
    74-रेवाड़ी चीरंजीव राव कांग्रेस
    गुड़गांव 75-पटौदी(एससी) सत्य प्रकाश भाजपा
    76-बादशाहपुर राकेश दौलताबाद निर्दलीय
    77-गुड़गांव सुधीर कुमार भाजपा
    78-सोहना संजय सिंह भाजपा
    मेवात 79-नूंह आफताब अहमद कांग्रेस
    80-फिरोजपुर झिरका मम्मन खान कांग्रेस
    81-पुन्हाना मो. इलयास कांग्रेस
    पलवल 82-हथीन प्रवीन डागर भाजपा
    83-होडल (एससी) जगदीश नायर भाजपा
    84-पलवल दीपक मंगला भाजपा
    फरीदाबाद 85-पृथला नयन पाल रावत निर्दलीय
    86-फरीदाबाद एनआईटी नीरज शर्मा कांग्रेस
    87-बड़खल सीमा त्रिखा भाजपा
    88-बल्लभगढ़ मूल चंद शर्मा भाजपा
    89-फरीदाबाद नरेंद्र गुप्ता भाजपा
    90-तिगांव राजेश नागर भाजपा

    यह भी पढ़ें: खुशखबरी! दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे जल्द होगा शुरू, सामने आई तारीख; अंतिम चरण में परियोजना का काम

    comedy show banner