विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुशखबरी! दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे जल्द होगा शुरू, सामने आई तारीख; अंतिम चरण में परियोजना का काम

Published: Thu, 08 Aug 2024 09:50 AM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2024 10:12 AM (IST)

Delhi Mumbai Expressway फरीदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। अगले माह के अंत तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे ...और पढ़ें

Delhi News: सितंबर में चालू हो जाएगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे। फाइल फोटो
Delhi News: सितंबर में चालू हो जाएगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे परियोजना का काम आखिरी चरण में।
  2. एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर बड़े स्तर पर पौधारोपण का चल रहा काम।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे सितंबर के आखिर में चालू हो सकता है। इस परियोजना का काम अंतिम चरण में है। सभी फ्लाईओवर पर सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। फ्लाईओवर के नीचे भी काम चल रहा है।

दोनों ओर 25 हजार से ज्यादा पौधे रोपे जाने का टारगेट

बुधवार को जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने एनएचएआई अधिकारियों (NHAI) ने एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। इस दौरान एक्सप्रेस-वे किनारे पौधारोपण किया गया। दोनों ओर 25 हजार से अधिक पौधे रोपे जाने का लक्ष्य तय किया गया है।

जिला उपायुक्त व एनएचएआई अधिकारियों के नाम से भी अशोका के पौधे रोपे गए। दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर से आगरा नहर को पार करते हुए बाईपास पर एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। 26 किलोमीटर बाईपास इसका हिस्सा बन रही है। कैल इंटरनचेंज से आगे एक्सप्रेस-वे पर आवागमन शुरू हो गया है।

काटे गए हैं काफी पेड़

इस परियोजना के लिए काफी पेड़ काटे गए हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की पूरी ग्रीनबेल्ड उजड़ चुकी है। इसके बदले में यहां एक और ग्रीनबेल्ट विकसित की जानी है। इसके लिए एनएचएआई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पास पांच करोड़ रुपये का बजट जमा करा चुका है। इस दिशा में कैल गांव की ओर से काम भी शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024 में दो मेडल जीतने के बाद आज पहली बार फरीदाबाद आएंगी Manu Bhaker, अभिनंदन की जोरदार तैयारी