Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amit Shah Rally: फरीदाबाद रैली में निशाने पर रहा हुड्डा-चौटाला परिवार, पढ़िए अमित शाह के भाषण की 10 बड़ी बातें

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Thu, 27 Oct 2022 04:21 PM (IST)

    Amit Shah Rally अमित शाह ने पूर्व में कांग्रेस शासित सरकारों पर निशाना साधते हुए सिर्फ अपने-अपने क्षेत्र का विकास करने का आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अभी तक राज्य में जितने भी मुख्यमंत्री हुए वह सिरसा व रोहतक जिलों के थे। उनका इशारा हुड्डा-चौटाला परिवार की ओर था।

    Hero Image
    Amit Shah Rally: फरीदाबाद रैली में अमित शाह के भाषण की 10 बड़ी बातें

    फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने हरियाणा को बृहस्पतिवार यानि आज फरीदाबाद में 6600 करोड़ रुपये की 4 परियोजनाओं का तोहफा दिया। इसके बाद उन्होंने जन उत्थान रैली को भी संबोधित किया। आइये जानते हैं अमित शाह के संबोधन की 10 बड़ी बातें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. पहली बार मिला पूरे हरियाणा को मुख्यमंत्री

    अमित शाह ने पूर्व में कांग्रेस शासित सरकारों पर निशाना साधते हुए सिर्फ अपने-अपने क्षेत्र का विकास करने का आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अभी तक राज्य में जितने भी मुख्यमंत्री हुए, वह सिरसा व रोहतक जिलों के मुख्यमंत्री थे। उनका इशारा चौटाला परिवार और हुड्डा की ओर था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रूप में हरियाणा को आजादी के बाद ऐसा पहला मुख्यमंत्री मिला, जो पूरे हरियाणा का मुख्यमंत्री है।

    2. सीएम के लिए मनोहर ने अपने नाम तक का नहीं किया था जिक्र

    अमित शाह ने रैली के दौरान कहा कि मनोहर लाल जब करनाल से चुनाव जीते, तब वह मुझसे मिलने आए, मैंने उनसे पूछा कि किसको मुख्यमंत्री बनाना चाहिए, तब मनोहर लाल ने मुझे पंद्रह लोगों के नाम गिनवा दिए। उन्होंने अपना नाम नहीं लिया। आज वही मनोहर लाल हरियाणा में आठ साल से भाजपा का राज चला रहे हैं।

    3. सोनीपत में बनेगी वंदे भारत रेलगाड़ी

    अमित शाह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की कड़ी में हरियाणा के सोनीपत जिले में वंदे भारत रेलगाड़ी बनने वाली है, यह हरियाणा के लोगों के लिए गर्व की बात है। इसे लोगों को रोजगार के अवसर हासिल होंगे।

    4. मनोहर ने किया हरियाणा को भ्रष्टाचार से मुक्त

    आठ साल से पहले का हरियाणा याद कीजिये। एक सरकार के राज में भ्रष्टाचार था और दूसरी सरकार में गुंडागर्दी थी। मनोहर लाल की सरकार ने हरियाणा को गुंडाराज व भ्रष्टाचार से मुक्त किया।

    5. थ्री डी के जरिये साधा पूर्व की सरकारों पर निशाना

    भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार ने थ्रीडी सरकार दिखाई। दरबारी, दामाद व डीलर की हुड्डा सरकार थी। इसकी जगह विकास करने वाली भाजपा सरकार बनी।

    6. 50 साल पर भारी मनोहर का 8 साल का कार्यकाल

    मनोहर लाल ने सभी वर्गों व पूरे हरियाणा की चिंता की है। पचास सालों की सरकार एक तरफ और आठ साल की हमारी सरकार एक तरफ। हमारी सरकार का पलड़ा भारी है।

    7. खत्म किया भाई-भतीजावाद

    हमारी सरकार ने भाई भतीजावाद को खत्म किया है, क्षेत्रवाद खत्म किया है, भ्रष्टाचार खत्म किया है, भेदभाव खत्म किया है, प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं को गरीब लोगों तक पहुंचाया गया है।

    8. सॉफ्टवेयर निर्यात में अव्वल हरियाणा

    हरियाणा राज्य की विकास दर छह प्रतिशत से अधिक रही है। विकास के हर क्षेत्र में हरियाणा आगे है। निर्माण क्षेत्र में विकास दर सबसे ज्यादा है। साफ्टवेयर निर्यात में हरियाणा देश का दूसरा राज्य बना है। देश में सबसे अधिक स्टार्टअप हरियाणा के युवाओं की है। देश में हर दूसरी गाड़ी हरियाणा में बनती है।

    9. मोदी-मनोहर की जोड़ी से हरियाणा का विकास

    मोदी और मनोहर लाल की जोड़ी ने हरियाणा को नंबर वन बना दिया है। मोदी का लगाव हरियाणा से है। मोदी ने यहां संगठन का काम किया है। हरियाणा की कोई भी योजना उनकी टेबल पर जाती है, वह तुरंत स्वीकृत हो जाती है। प्रधानमंत्री हरियाणा के विकास के लिए कटिबद्ध हैं।

    10. 8 साल में आया बड़ा बदलाव

    आठ साल के अंदर बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। मोदी ने देश भर में परिवर्तन की जो बयार लगाई, उसका सबसे बड़ा फायदा हरियाणा को मिला। देश का अर्थतंत्र दुनिया में मोदी के नेतृत्व में पांचवें नंबर पर आ गया है। ब्रिटेन को हमने पीछे छोड़ दिया है।

    Amit Shah in Faridabad: गृह मंत्री शाह का कांग्रेस पर वार, बोले-हुडा की 3D सरकार में थे दरबारी, दामाद और डीलर

    Red Light On Gadi Off: केजरीवाल सरकार की एक और अभियान पर LG का ब्रेक, AAP मंत्री ने भाजपा पर लगाया आरोप

    comedy show banner
    comedy show banner