Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amit Shah in Faridabad: गृह मंत्री शाह का कांग्रेस पर वार, बोले-हुडा की 3D सरकार में थे दरबारी, दामाद और डीलर

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Thu, 27 Oct 2022 01:20 PM (IST)

    Amit Shah in Faridabad गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर फरीदाबाद में तैयारी पूरी कर ली गई है। कुछ ही देर में जन उत्थान रैली की शुरुआत होगी। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद होंगे।

    Hero Image
    Amit Shah in Haryana: अमित शाह ने हरियाणा को दी 6600 करोड़ रुपये की 4 बड़ी परियोजनाओं की सौगात

    फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। Amit Shah in Faridabad: फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित मैदान में आयोजित रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा को पहली बार मनोहर लाल के रूप में हरियाणा का मुख्यमंत्री मिला है। इससे पहले सिरसा और रोहतक के मुख्यमंत्री होते थे। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रैली के माध्यम से हरियाणा के भाजपा नेता स्वर्गीय डॉक्टर मंगल सेन की जयंती पर उन्हें याद किया और महाकवि सूरदास का भी जिक्र किया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद संत सूरदास की धरती

    अमित शाह ने जन उत्थान रैली में कहा कि हरियाणा सरकार के आठ साल पूरे हो रहे हैं। इन आठ सालों में मनोहर लाल ने हरियाणा को बदलने का काम किया है। हरियाणा भारत के इतिहास का महत्वपूर्ण स्थान है, जहां गीता प्रकट हुई। इसी फरीदाबाद की धरती पर संत सूरदास ने जन्म लिया।

    पीएम मोदी ने दिया 6500 करोड़ रुपये का दिवाली तोहफा

    केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मनोहर लाल जब मुख्यमंत्री बने तब मैं भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष था। चुनाव जीतने के बाद जब वे मुझसे मिलने आए, मैंने उनसे पूछा किसे मुख्यमंत्री बनाना चाहिए तो उन्होंने 15 नाम गिना दिए, मगर अपना नाम नहीं लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की जनता के लिए 6600 करोड़ का दिवाली का तोहफा भेजा है।

    हुडा की 3डी सरकार पर बोले शाह

    आत्मनिर्भर भारत की पहचान वंदे भारत अब सोनीपत जिले में बनने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा प्रदेश में बनने वाला एलिवेटेड रेलवे ट्रैक नजीर बनने जा रहा है। इसके आधार पर कई अन्य शहरों में ऐसे ट्रैक बनाए जाएंगे। पहले हुडा की 3डी सरकार थी। इसमें दरबारी, दामाद और डीलर भी थे। उसकी जगह प्रदेश का विकास करने वाली भाजपा की सरकार बनी।

    शाह ने कहा कि हरियाणा पहला राज्य है जिसमें कैरोसीन नहीं है, जो धुआं मुक्त बना है। सभी घरों में गैस का चूल्हा है। उन्होंने कहा खाद्यान और दूध उत्पादन में हरियाणा दूसरे स्थान पर आया है। आलिंपिक व नैशनल गेम में हरियाणा पहले स्थान पर आया है। देश का पहला पढ़ी लिखी पंचायतों वाला प्रदेश बना है।

    इनोवेशन इंडेक्स में हरियाणा का तीसरा स्थान

    अमित शाह ने कहा कि पूरा हरियाणा खुले में शौच से मुक्त है। आठ साल पहले साफ्टवेयर निर्यात करने में हरियाणा का कोई नाम नहीं था। अब हरियाणा साफ्टवेयर निर्यात में दूसरे स्थान पर हैं। देश में सबसे ज्यादा स्टार्टअप हरियाणा के युवाओं ने बनाए हैं। देश में सड़क पर चलने वाली हर दूसरी गाड़ी हरियाणा बनाकर दे रहा है। यह परिवर्तन पिछले आठ साल में आया है। गुरुग्राम को सबसे बड़ा उद्योग हब बनाने का काम हरियाणा सरकार ने किया है। आठ साल पहले निर्यात में हरियाणा 16वें नंबर पर था। अब सातवें नंबर पर आया है। एमएसएमई की रैंकिंग में हरियाणा तीसरे स्थान पर बना हुआ है। इनोवेशन इंडेक्स में हरियाणा तीसरे नंबर पर है।

    हरियाणा को दी 6600 करोड़ रुपये की सौगात

    इससे पहले अमित शाह ने हरियाणा के लोगों को बृहस्पतिवार को 4 बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी। फरीदाबाद में जन उत्थान रैली में अमित शाह ने मंच से रिमोट का बटन दबाकर प्रदेश में करीब 6600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। हरियाणा में मनोहर सरकार के आठ साल पूरे होने पर इस भव्य रैली का आयोजन किया जा रहा है।

    फरीदाबाद में अमित शाह की पहली रैली

    चुनावी रैली को छोड़ दें तो यह औद्योगिक नगरी में अमित शाह की पहली रैली है। इसको लेकर सेक्टर-12 स्थित मैदान में भव्य मंच से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 4 बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं में सबसे बड़ी 5,618 करोड़ रुपये की लागत वाली हरियाणा आर्बिटल रेल कारिडोर परियोजना है। 

    इसके अलावा सोनीपत जिले में 590 करोड़ रुपये की लागत वाले रेल कोच नवीनीकरण कारखाने का उद्घाटन, 315.40 करोड़ से रोहतक में निर्मित देश के पहले सबसे लंबे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का लोकार्पण और 106 करोड़ रुपये से निर्मित हरियाणा पुलिस आवास परिसर भोंडसी का शाह ने उद्घाटन किया।

    रैली को लेकर कई मार्गों पर डायवर्जन

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को  लेकर बृहस्पतिवार को फरीदाबाद में कई मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है। बुधवार को पुलिस ने प्रभावित रहने वाले मार्गों के साथ ही वैकल्पिक मार्गों की सूची भी जारी की सेक्टर-12 और सूरजकुंड के आस-पास के मार्ग इस दौरान सबसे अधिक प्रभावित रहेंगे। अमित शाह रैली को संबोधित करने के बाद सूरजकुंड में विभिन्न प्रदेशों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर की अध्यक्षता करेंगे।

    Amit Shah in Faridabad: फरीदाबाद आ रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह, कई मार्गों पर लागू रहेगा डायवर्जन

    CM Yogi Haryana Visit: मुख्‍यमंत्री योगी का आज से दो द‍िवसीय हर‍ियाणा दौरा, च‍िंंतन शि‍व‍िर में होंगे शाम‍िल

    comedy show banner
    comedy show banner