Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Faridabad Crime: 'मौत की पर्ची मेरी जेब में है', यह लिखकर पड़ोसी की दीवार पर लगे कील में फंदा लगाकर शख्स ने दी जान

    By Parveen Kaushik Edited By: Sonu Suman
    Updated: Fri, 24 Nov 2023 07:49 PM (IST)

    फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी में एक युवक ने पड़ोसी की दीवार पर कील में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जवाहर कालाेनी में रहने वाले युवक पुनीत की 10 साल पहले लव मैरिज हुई थी। दोनों के सात साल की बेटी है। फिलहाल कुछ दिन से पुनीत की पत्नी मीनू अपने मायके में थी। युवक ने दीवार पर लिखा कि मौत की पर्ची उसके जेब में है।

    Hero Image
    फरीदाबाद में शख्स ने पड़ोसी की दीवार में लगे कील में फंदा लगाकर दी जान।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। जिले के जवाहर कॉलोनी में एक युवक ने पड़ोसी की दीवार पर कील में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जवाहर कालाेनी में रहने वाले युवक पुनीत की 10 साल पहले लव मैरिज हुई थी। दोनों के सात साल की बेटी है। फिलहाल कुछ दिन से पुनीत की पत्नी मीनू अपने मायके में थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले पुनीत की पत्नी घर आई और बेटी के बीमार होने की बात कहकर उससे कुछ पैसे ले लिए। इसके बाद अपने मायके चली गई। पुनीत रात को घर आया और पहली मंजिल पर सोने के लिए चला गया। पड़ोसी महिला ने बताया कि पुनीत दीवार पर कील के फंदे पर लटका हुआ है। उसने फांसी लगाने के लिए छत पर पड़ोसी की दीवार पर लगी कील का प्रयोग किया था।

    पुनीत का पत्नी से रहता था मनमुटाव

    दीवार पर लिखा था कि मेरी मौत की पर्ची मेरी जेब में है। परिजन के अनुसार पुनीत फिलहाल बेरोजगार था। वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पुनीत के भाई मनोज ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। आरोप है कि पुनीत की अपनी पत्नी से मनमुटाव रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    ये भी पढ़ेंः Delhi के अस्पताल में करंट से तीन प्लम्बर की मौत, पानी की टंकी में मोटर ठीक करते वक्त हुआ हादसा