विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘भयानक थी वो रात… डरी और सहमी थी मेरी बहन, दरिंदों ने गैंगरेप के बाद रातभर घुमाया’; आंख और कंधे पर भी गंभीर चोट

Published: Thu, 01 Jan 2026 08:18 PM (IST)

फरीदाबाद में चलती कार में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता की बहन ने आपबीती सुनाई है। उसने बताया कि ...और पढ़ें

फरीदाबाद गैंगरेप मामले में पीड़िता की बहन का बयान सामने आया। सोशल मीडिया

फरीदाबाद गैंगरेप मामले में पीड़िता की बहन का बयान सामने आया। सोशल मीडिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में हुई सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देनी वाली घटना में पीड़िता की बहन का बयान सामने आया है। दुष्कर्म पीड़िता की बहन ने कैमरे के सामने बयाया कि घटना वाले दिन की शाम को उनकी पीड़िता से आखिरी बार बात हुई थी। 

बहन ने बताया कि उस समय उसकी बहन बहुत परेशान थी। उसकी बहन का अगला कॉल सुबह 3.30 बजे आया, जब सिर्फ सन्नाटा था। बताया कि सात घंटों के बीच, उसकी 25 वर्षीय बहन की जिंदगी उलट-पुलट हो गई। 

पीड़िता की बहन ने बताया कि आधी रात के बाद, चलती कार में उसके साथ दो घंटे से ज्यादा समय तक गैंगरेप किया गया और फिर उसे सड़क किनारे फेंक दिया गया। 

पीड़ित परिजनों की ओर से बताया गया कि महिला के राइट शोल्डर में फैक्चर है और उसकी राइट आंख में नीचे काफी चोट लगी है। महिला की स्थिति अब धीरे-धीरे थोड़ा सही हो रही है। वह थोड़ा बोल पा रही है।

उधर, डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में दो दिन बाद अब उसकी हालत स्थिर है। अभी यह साफ नहीं है कि उस पर हमला करने वाले कौन थे। डॉक्टरों ने कहा कि पुलिस ने उससे बात कर ली है और उसका बयान ले लिया है।

ये थी पूरी घटना

कोतवाली थाना क्षेत्र में चलती कार में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। आरोपी दुष्कर्म करने के बाद महिला को सड़क पर फेंककर फरार हो गए थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। 

पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को 14 दिन की न्यायाकि हिरासत में भेज दिया गया है।