यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhiwani News: छठी तक पढ़े युवक ने 2700 लोगों से ठगे करोड़ों रुपये... साइबर पुलिस ने दबोचा, जानें कैसे करते थे फ्रॉड
हरियाणा में नूंह के रहने वाले छठी तक पढ़े एक युवक ने को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है और ...और पढ़ें

HighLights
- 2700 लोगों से उसने लगभग नौ करोड़ रुपये की ठगी की
- भिवानी पुलिस ने किया काबू, बहाने से परिचितों से मांग ले रहा था पैसे
- दो अन्य लोग भी थे गिरफ्तार किए युवक के साथ शामिल
जागरण संवाददाता, भिवानी। Man Duped Crore With 2700 People Arrested: हरियाणा में नूंह के रहने वाले छठी तक पढ़े एक युवक ने 2700 लोगों को ठगी का शिकार बनाया और आरोपित युवक का नाम वसीम है। भिवानी में हुई दो ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने उसे नूंह से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने जब वसीम का रिकॉर्ड जांचा तो उसके खिलाफ ठगी की 2700 शिकायतें मिली। इन 2700 लोगों से उसने लगभग नौ करोड़ रुपये की ठगी की है। पुलिस का कहना है कि उसके साथ दो अन्य लोग भी इन वारदातों में शामिल रहे हैं उनकी तलाश की जा रही है।
ऐसे करते थे ठगी
आसलवास मरहेटा गांव के प्रवीण ने साइबर थाना पुलिस को ठगी की शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि 18 दिसंबर को उसके पास वाट्सएप नंबर से मैसेज आया। जिस पर उसके मामा की फोटो लगी थी। जिन्होंने 10 हजार रुपये की जरूरत बताई और इमरजेंसी बताकर एक नंबर पर यूपीआई करने को कहा।
फोटो देख उसने तुरंत क्रेडिट कार्ड से यूपीआई कर दिए। कुछ समय बाद ही मामा का फोन आया कि मेरा फोन हैक हो गया है। यदि कोई फोन या मैसेज से मेरे नाम से पैसे मांगे तो मत देना। जिसके बाद उन्हें ठगी का पता लगा।
दूसरा मामला
दूसरा मामला मंढान गांव का है। जहां एक युवती से पांच हजार रुपये की ठगी की गई। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 दिसंबर को वॉट्सएप मैसेज आया और उसे उसके अंकल का जानकार बताया और उनकी फोटो प्रोफाइल पर लगा रखी थी।
जिन्होंने अंकल से उधार लिए रुपये वापिस लौटाने के बारे में कहा और मेरा बैंक खाता व यूपीआई आईडी मांगी। इस तरह विश्वास में लेते हुए मेरे बैंक अकाउंट की यूपीआई आइडी ले ली। इसके बाद रुपये भेजने के बहाने टेक्निकल समस्या बताते हुए बातों में उलझाता रहा और यूपीआई के माध्यम से ¨लक भेजकर खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिए।
ये भी पढे़ं- 'क्या हम देशद्रोही हैं...'एक्स पर विनेश फोगाट ने किसे बताया 'ताकतवर', खेल रत्न व अर्जुन अवॉर्ड भी लौटाने का एलान
यूं चला रहे ठगी का खेल
ठग से पूछताछ में सामने आया कि रेंडमली जी-मेल में फोन नंबर भरते। ट्रू कालर से इनकी मेल आइडी मिल जाती है। करीब एक हजार जी-मेल पर पासवर्ड के लिए फोन नंबर ट्राई करते हैं। चार पांच मेल भी ओपन हो गई तो फोटो, फोन नंबर कापी कर लेते। फिर उसकी लिस्ट में शामिल नंबरों में काल करते हैं।
फोटो वॉट्सएप पर लगाकर संबंधितों से रुपये मांगते। भिवानी में हुई ठगी के दो मामलों में नूंह वासी वसीम को गिरफ्तार किया है। वसीम के खिलाफ 2700 शिकायतें हैं। जिनमें वह करोड़ों रुपये की ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।
