Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के भिवानी में AAP का बड़ा कार्यक्रम, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भी पहुंच रहे; 2024 पर है फोकस

    By Shiv KumarEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Sat, 02 Sep 2023 10:21 PM (IST)

    Haryana AAP News हरियाणा के भिवानी में आम आदमी पार्टी का रविवार को बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में खासतौर से प्रदेश कार्यकारिणी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बुलाया है। दोनों नेता 1500 से ज्यादा नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे और कार्यकर्ताओं को 2024 में चुनाव के लिए जोश भरेंगे।

    Hero Image
    हरियाणा के भिवानी में AAP का बड़ा कार्यक्रम, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भी पहुंच रहे (फाइल फोटो)

    भिवानी, जागरण संवाददाता। Aam Aadmi Party आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीन सितंबर यानी कल भिवानी आएंगे। इस दौरान वे सर्कल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर 1500 से ज्यादा नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे और कार्यकर्ताओं को 2024 में चुनाव के लिए जोश भरेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और राष्ट्रीय सह सचिव मौजूद रहेंगे।

    प्रदेश में लगातार हो रहा पार्टी का विस्तार

    आम आदमी पार्टी की ओर से 30 अगस्त को ही 1400 पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिनमें 1338 सर्कल इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा, एक सितंबर को 164 नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। आम आदमी पार्टी ने पांच वार्ड और पांच गांव पर एक सर्कल इंचार्ज बनाया है।

    तीन सितंबर को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सर्कल इंचार्जों को शपथ दिलाने के लिए भिवानी पहुंच रहे हैं। अब तक हरियाणा में 4000 से ज्यादा पदाधिकारियों की घोषणा हो चुकी है। इसके बाद प्रदेश के हर गांव में 21 सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा में संगठन का विस्तार कर रही है।