Delhi Metro की टाइमिंग चेंज, 6 अक्टूबर को लाखों लोगों को झेलनी होगी परेशानी; DMRC ने जारी की एडवाइजरी
रविवार को पहली ट्रेन सेवा विश्वविद्यालय से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम तक सुबह छह बजे के बजाय 645 बजे और कश्मीरी गेट से समयपुर बादली तक सुबह छह बजे ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। दिल्ली मेट्रो ने येलो लाइन पर रविवार के लिए मेट्रो परिचालन के समय में बदलाव किया है। इससे येलो लाइन पर सफर करने वाले लाखों यात्रियों को परेशानी झेलनी होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एक एडवाइजरी जारी की है।
डीएमआरसी ने जानकारी दी है कि येलो लाइन (समयपुर बादली-मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम) पर विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर नियोजित रखरखाव कार्य करने के लिए ट्रेन सेवाओं को रविवार की सुबह 6.40 बजे तक संक्षिप्त रूप से विनियमित किया जाएगा।
टाइमिंग में हुआ ये बदलाव
इसमें रविवार को पहली ट्रेन सेवा विश्वविद्यालय से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम तक सुबह छह बजे के बजाय 6:45 बजे और कश्मीरी गेट से समयपुर बादली तक सुबह छह बजे के बजाय 6:52 बजे शुरू होगी। विश्वविद्यालय से कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशनों के बीच और इसके विपरीत कोई ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं होगी। दो स्टेशन यानी विधानसभा और सिविल लाइंस ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू होने यानी सुबह 6:40 बजे तक बंद रहेंगे।
10 मिनट की देरी से मिलेगी ट्रेन सेवा
येलो लाइन के शेष प्रमुख खंड मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से कश्मीरी गेट और समयपुर बादली से विश्वविद्यालय स्टेशनों पर सामान्य ट्रेन सेवा उपलब्ध रहेंगी। रखरखाव कार्य के दौरान ट्रेन सेवाएं 10 मिनट की देरी पर उपलब्ध होंगी और उसके बाद शेष दिन के लिए नियमित रविवार की समय सारिणी का पालन किया जाएगा। रविवार को सुबह के समय यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए इस रखरखाव अवधि के दौरान परिवर्तन के लिए ट्रेनों के गंतव्य और संबंधित प्लेटफार्मों के बारे में येलो लाइन पर स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर घोषणाएं भी की जाएंगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।