NCR में यहां पर अवैध तरीके से डाला जा रहा था प्लास्टिक और कचरा, अधिकारियों ने थमाए नोटिस
बहादुरगढ़ में अवैध प्लास्टिक और औद्योगिक कचरा डालने के खिलाफ संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम को 10 ऐसे स्थान मिले जहां अवैध रूप से कचरा डाला जा रहा था जिसके बाद उन्हें नोटिस जारी किए गए। इस टीम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नगर परिषद पंचायत विभाग और पुलिस शामिल थे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान प्रदूषण रोकने के लिए चलाया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। अवैध तरीके से प्लास्टिक वेस्ट और औद्योगिक कचरा डालने के मामले में शुक्रवार को संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। 10 जगह ऐसी मिली जहां पर अवैध रूप से प्लास्टिक और औद्योगिक कचरा डाला जा रहा है।
इस पर टीम ने नोटिस जारी किए। टीम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर परिषद, पंचायत विभाग, डीटीपी विभाग और लाइनपार थाना से पुलिस शामिल रही। एक दिन पहले ही टीम ने पांच ऐसी फैक्ट्रियों को भी नोटिस जारी किए थे।
जहां पर बिना एनओसी के प्लास्टिक को वाश करके ग्राइंड किया जा रहा था। जबकि एक जगह जींस डाइंग की फैक्ट्री चल रही थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि प्रदूषण को रोकने के लिए यह मुहिम चल रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।