Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bahadurgarh: बॉर्डर बंद होने से रोहद टोल पर हर रोज करीब पांच हजार वाहन घटे, 15 दिन में एक करोड़ का नुकसान

    Farmer Protest किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान के चलते बॉर्डर बंद कर दिए गए हैं। अब बॉर्डर बंद है तो टोल प्लाजा भी खाली पड़े हैं। इसी के कारण हर रोज औसतन करीब पांच हजार वाहनों की संख्या कम हुई है। पहले जहां हर रोज 32 से 36 हजार वाहन यहां से हर रोज गुजरते थे वहीं अब 24 से 29 हजार ही गुजर रहे हैं।

    By Krishan Kumar Edited By: Nidhi Vinodiya Updated: Tue, 27 Feb 2024 09:13 PM (IST)
    Hero Image
    बॉर्डर बंद होने से रोहद टोल पर 15 दिन में एक करोड़ का नुकसान

    जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। Farmer Protest: किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान को बॉर्डर बंद (Haryana - Delhi Border Closed) होने से रोहद टोल पर भी काफी नुकसान (Toll Plaza facing loss) हुआ है। यहां पर बॉर्डर बंद होने से हर रोज औसतन करीब पांच हजार वाहनों की संख्या कम हुई है। पहले जहां हर रोज 32 से 36 हजार वाहन यहां से हर रोज गुजरते थे, वहीं अब 24 से 29 हजार ही गुजर रहे हैं। इनमें भी उन वाहनों की संख्या अधिक है, जाे या तो आसपास के हैं या फिर मासिक पास वाले हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतिदिन 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान

    टोल पर उन वाहनों की संख्या कम हुई है जो हर रोज टोल शुल्क अदा करने वाले हैं। बॉर्डर बंद होने के पहले सप्ताह में हर रोज जहां 10 से 12 लाख प्रतिदिन का नुकसान का अनुमान है तो दूसरे सप्ताह में पांच से छह लाख रुपये प्रतिदिन का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। टोल प्लाजा पर कलेक्शन का काम संभाल रही कंपनी की ओर से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को भी नुकसान की रिपोर्ट दी जा रही है।

    बार्डर बंद होने से पहले का वाहनों का ब्योरा:

    तारीख वाहनों की संख्या

    • 4 फरवरी 33581
    • 5 फरवरी 32978
    • 6 फरवरी 30986
    • 7 फरवरी 31425
    • 8 फरवरी 30037
    • 9 फरवरी 31478
    • 10 फरवरी 32596
    • 11 फरवरी 36433
    • 12 फरवरी 33101

    बार्डर बंद होने के बाद वाहनों का ब्योरा

    तारीख वाहनों की संख्या

    • 13 फरवरी 26905
    • 14 फरवरी 26727
    • 15 फरवरी 27128
    • 16 फरवरी 24658
    • 17 फरवरी 27503
    • 18 फरवरी 29083
    • 19 फरवरी 29812
    • 20 फरवरी 26800
    • 21 फरवरी 26318
    • 22 फरवरी 26639
    • 23 फरवरी 27992
    • 24 फरवरी 27840
    • 25 फरवरी 26926
    • 26 फरवरी 28389

    बॉर्डर बंद होने से रोहद टोल से गुजरने वाले वाहनों की संख्या कम हुई है। आसपास के वाहन तो हर रोज उतने ही आ रहे हैं लेकिन जो वाहन टोल देते थे, उन बड़े वाहनों की कमी हुई है। उन्हें अब तक करीब एक करोड़ का नुकसान हो चुका है।

    नितेश मलिक, प्रबंधक, रोहद टोल।