Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तलाकशुदा महिला का कर्नल पर आरोप, प्रेमजाल में फंसा बनाता रहा संबंध

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Sat, 27 May 2017 05:15 PM (IST)

    तलाकशुदा महिला ने एक कर्नल पर उससे शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उसने महिला से वादा किया था कि वह पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करेग ...और पढ़ें

    Hero Image
    तलाकशुदा महिला का कर्नल पर आरोप, प्रेमजाल में फंसा बनाता रहा संबंध

    जेएनएन, अंबाला। एक तलाकशुदा महिला ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तैनात कर्नल पर गंभीर आरोप लगाए हैैं। महिला के मुताबिक कर्नल ने उससे कहा था कि वह उससे प्यार करता है। उसने उससे यह कहते हुए कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करेगा, लेकिन अब उसे सूचना मिली है कि कर्नल के कई अन्य महिलाओं से भी संबंध हैैं। बहरहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला के मुताबिक वह जीरकपुर में रहती थी। उसका एक बेटा भी है। काफी समय पहले उसकी अपने पति से अनबन चल रही थी। अनबन के कारण उसने पति से तलाक ले लिया। इस बीच उसी दोस्ती एक कर्नल से हुई। कर्नल से उसकी कुछ समय तक बातें हुई तो उसने बताया कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे रहा है। इसके लिए उसने कोर्ट में केस किया हुआ है।

    यह भी पढ़ें: घर में घुस छेड़छाड़ करने लगा युवक, घबराई छात्रा ने निगला जहर

    कर्नल की इन्हीं बातों में वह फंस गई और पिछले सात आठ माह से उसके साथ रहने लगी। महिला की मानें तो कर्नल मेरठ का रहने वाला है। जीरकपुर में वह उसके साथ रहता आया है और वह अपने दोस्तों व सैन्य अधिकारियों को उसे अपनी पत्नी बताता था।

    यह भी पढ़ें: महंगे शौक के लिए फंसाती थी रइसजादों को जाल में, पूछताछ में उलझी

    इसी बीच, दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने। महिला ने बताया कि कर्नल जब मेरठ जाता था तो उसे उसकी हरकतें देखकर शक हुआ। इसके बाद वह उसके पीछे-पीछे मेरठ पहुंच गई, जहां पर उसे कर्नल के साथ में उसकी पत्नी मिली। उसने किसी तरह उसकी पत्नी का फोन नंबर लिया और उससे बातचीत की।

    यह भी पढ़ें: लड़की से छेड़छाड़, बस में चढ़ी तो युवक पीछा कर खुद फंसे जाल में

    कर्नल की पत्नी ने उसे फोन पर बताया कि उसके मुझसे ही नहीं बल्कि अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध हैं। कई बार वह किसी रिश्तेदार महिला के साथ भी पकड़ा गया था। कर्नल तो ऐसा ही है। महिला ने बताया कि कर्नल की पत्नी की इन बातों को सुनने के बाद वह सन्न रह गई।

    यह भी पढ़ें: नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो युवकों को 20-20 साल की कैद

    महिला के मुताबिक अब उसने एएसपी अंबाला शहर को मामले की शिकायत दी है। एएसपी ने शिकायत मिलते ही मामला दर्ज करने के आदेश महिला पुलिस थाने को दिए हैं, जिसके आधार महिला पुलिस ने महिला का मेडिकल छावनी के नागरिक अस्पताल में कराया है।

    यह भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़िता को साथ रखने के लिए परिजन राजी, थाने में दी अर्जी