विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्लेटफार्म-2 पर लावारिस हालत में मिले दो बच्चे, रेलवे चाइल्ड सदस्यों ने स्वजनों से मिलवाया

By JagranEdited By:
Published: Thu, 26 May 2022 11:55 PM (IST)

जागरण संवाददाता अंबाला ट्रेन में माता-पिता संग बिहार से अंबाला पहुंचे आठ व सात वर्षीय दो बच्च

प्लेटफार्म-2 पर लावारिस हालत में मिले दो बच्चे, रेलवे चाइल्ड सदस्यों ने स्वजनों से मिलवाया
प्लेटफार्म-2 पर लावारिस हालत में मिले दो बच्चे, रेलवे चाइल्ड सदस्यों ने स्वजनों से मिलवाया

जागरण संवाददाता, अंबाला : ट्रेन में माता-पिता संग बिहार से अंबाला पहुंचे आठ व सात वर्षीय दो बच्चे लापता हो गए। बच्चे माता-पिता को ढूंढते हुए जब प्लेटफार्म-2 पर पहुंचे तो उन्हें लावारिस देखकर मौके पर मौजूद यात्री गुडु कुमार ने उनकी मदद की। उन्हें सुरक्षित रेलवे चाइल्ड टीम के हवाले कर दिया। टीम सदस्य सुनीता और विपिन ने जब दोनों बच्चों की काउंसलिग की गई तो उन्होंने बताया कि वह कुछ देर पहले ही माता-पिता संग ट्रेन से उतरे थे। प्लेटफार्म पर भीड़ अधिक थी और इस कारण वह परिजनों से अलग हो गए। विपिन ने तुरंत स्वजनों की जानकारी हासिल करने के लिए स्टेशन पर उद्धोषणा कार्यालय से संपर्क किया और बच्चों के स्वजनों की जानकारी प्रसारित करवाई। कुछ ही देर में एक व्यक्ति रेलवे चाइल्ड लाइन कार्यालय पहुंच गया। यह बच्चों का पिता लखीसराय बिहार निवासी दिवाकर था। बच्चे पिता को देखकर उससे लिपट गए और रोने लगे। चाइल्ड लाइन सदस्यों ने दोनों बच्चों को ढांढस बंधाया। पूछताछ में बच्चों के पिता ने बताया कि वह अकालतख्त एक्सप्रेस से छावनी पहुंचे थे। प्लेटफार्म पर टिकट चेकिग के दौरान बच्चे उनसे बि़छड़ गए थे। बच्चों की काफी तलाश की गई। लेकिन वह कहीं नहीं मिले। लेकिन कुछ दूर बाद उद्धोषणा प्रणाली से सूचना मिली कि दो बच्चे प्लेटफार्म 1 पर रेलवे कार्यालय में मौजूद हैं जोकि स्वजनों से बिछड़ गए हैं। माता-पिता के दस्तावेज चेक करने के बाद दोनों बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया गया। माता-पिता ने बच्चों को सही-सलामत पाकर रेलवे चाइल्ड टीम के दोनों सदस्यों को आशीर्वाद दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।