Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rail Roko Andolan जारी...रेलवे ने अब इस रूट पर रद्द की ट्रेनें, कुछ हुईं रीशेड्यूल; सफर से पहले चेक करें लिस्ट

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 01:42 PM (IST)

    Rail Roko Andolan पंजाब में एक बार फिर किसान सड़कों पर उतर आए हैं। पंजाब के किसानों द्वारा अपनी मांग के लिए रेल रोक आंदोलन किया जा रहा है। अंबाला शहर में शम्भू बॉर्डर पर किसानों ने मालगाड़ी रोकी। किसानों के विरोध प्रर्दशन के चलते ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। उत्तर रेलवे ने अंबाला में चार ट्रेनों को रद्द कर दिया है तो वहीं कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया।

    Hero Image
    अंबाला शहर: शम्भू बॉर्डर पर किसानों ने रोकी मालगाड़ी।

    जागरण संवाददाता, अंबाला। Rail Roko Andolan: पंजाब में एक बार फिर किसान सड़कों पर उतर आए हैं। पंजाब के किसानों द्वारा अपनी मांग के लिए रेल रोको आंदोलन किया जा रहा है। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ 28 सितंबर से रेल रोको आंदोलन की शुरुआत की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों के आंदोलन का आज यह तीसरा दिन है। अंबाला शहर में शम्भू बॉर्डर पर किसानों ने मालगाड़ी रोकी। किसानों के विरोध प्रर्दशन के चलते ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। उत्तर रेलवे क्षेत्र में किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

    अंबाला से चार ट्रेनें रद्द

    किसानों के आदोंलन के चलते चार ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। साथ ही कई ट्रेनों को रीशेड्यूल भी किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार किसान आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवाएं रद्द/रीशेड्यूल रहेगी-

    रद्द रेलसेवाएं

    1.  गाड़ी संख्या 14711, ऋषिकेश–श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 30.09.2023 को रद्द कर दी गई है।
    2.  गाड़ी संख्या 14712, श्रीगंगानगर –ऋषिकेश रेलसेवा रैक की कमी के कारण दिनांक 01.10.23 को रद्द रहेगी।
    3. गाड़ी संख्या 19226 जम्मू तवी - भगत की कोठी रेल सेवा दिनांक 29.09.2023 को रद्द कर दी गई है।
    4. गाड़ी संख्या 19225, भगत की कोठी –जम्मू तवी रेलसेवा रैक की कमी के कारण दिनांक 01.10.23 को रद्द रहेगी।

    रीशेड्यूल रेल सेवाएं

    1. गाड़ी संख्या 12486, श्रीगंगानगर –नांदेड रेल सेवा, दिनांक 30.09.23 को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित प्रस्थान समय 14.30 बजे के स्थान पर 2 घंटे 30 मिनट देरी से 17.00 बजे प्रस्थान करेगी।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Update: प्रदेश से मानसून की विदाई, चार दिन तक शुष्क रहेगा मौसम; 4 महीने में 419.2 MM हुई बारिश

    MSP गारंटी, दिल्ली में किसानों पर मामले दर्ज को लेकर प्रदर्शन

    किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पूरे पंजाब में तीन दिनों के लिए रेल रोको प्रदर्शन शुरू हुआ। इसमें एमएसपी गारंटी, दिल्ली विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों के खिलाफ मामले वापस न लिए जाने और अन्य मुद्दे शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार के कथनी के अनुसार कि किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। आय दोगुनी की बात तो छोड़िए, हमारे खर्चे 2-3 गुना बढ़ गए हैं।

    यह भी पढ़ें- ऑटो चालक कृपया ध्यान दें! अंबाला पुलिस जारी करेगी ड्राइवरों को यूनिक कोड; यात्रियों को मिलेगा ये लाभ