Haryana Weather Update: प्रदेश से मानसून की विदाई, चार दिन तक शुष्क रहेगा मौसम; 4 महीने में 419.2 MM हुई बारिश
Haryana Weather Update हरियाणा में मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है। अब प्रदेश में बारिश का दौर धीरे-धीरे समाप्त हो गया है। प्रदेश में तीन अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वानुमान की बात करें तो 29 सितंबर से पांच अक्टूबर की अवधि में राज्य में बारिश होने की संभावना नहीं है। एक जून से अब तक की अवधि में राज्य में बादल 421.5 एमएम बरसे।

करनाल, जागरण संवाददाता। Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है। अब प्रदेश में बारिश का दौर धीरे-धीरे समाप्त हो गया है।
मानसून की विदाई के साथ राज्य एक बार फिर मौसम परिवर्तनशीलता के दौर से गुजर रहा है। तापमान में बदलाव भी झलकने लगा है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह राज्य में औसत से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
शुष्क रहेगा मौसम
पूरे राज्य में इस सप्ताह बारिश का औसत स्तर कुल 8.4 एमएम आंका गया, जो इस अवधि की सामान्य बारिश के स्तर 12 एमएम से 30 प्रतिशत कम है।
जबकि एक जून से अब तक की अवधि में राज्य में बादल 421.5 एमएम बरसे, जो इस अवधि की सामान्य बारिश के स्तर 429.6 एमएम से दो प्रतिशत कम है। वर्तमान मौसम प्रणाली के कारण राज्य में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है।
महेंद्रगढ़ व मेवात में हुई अच्छी बारिश
तीन अक्टूबर तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। इसी क्रम में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह राज्य में एक बार फिर ज्यादातर जिलों में औसत से कम बारिश रिकॉर्ड की गई।
.jpg)
केवल फरीदाबाद में सामान्य से 153 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। यहां इस अवधि के सामान्य वर्षा स्तर आठ एमएम की तुलना में बादल 32.9 एमएम बरसे। महेंद्रगढ़ व मेवात में भी अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
यह भी पढ़ें- Haryana News: किसानों के चक्का जाम से छूटे लोगों के पसीने, आज होगा विशाल प्रदर्शन; इन रास्तों से जाने से बचें
पूरे मानसून में औसत स्तर से दो प्रतिशत कम बारिश
कैथल में इस अवधि के सामान्य स्तर से 18 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। जबकि अन्य तमाम जिलों में औसत से कम वर्षा रिकॉर्ड की गई। पूरे राज्य में इस सप्ताह के सामान्य औसत से तीस प्रतिशत कम वर्षा हुई। मानसून की कुल अवधि में भी औसत स्तर से दो प्रतिशत कम वर्षा हुई, जिसे डेफिशिएंट यानि न्यून श्रेणी में आंका गया है।
तापमान में आ रहा बदलाव
प्रदेश के तापमान में अब बदलाव झलकने लगा है। इस सप्ताह यानि 22 से 28 सितंबर की अवधि में राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान की भी यही स्थिति रही।
पूर्वानुमान की बात करें तो 29 सितंबर से पांच अक्टूबर की अवधि में राज्य में बारिश होने की संभावना नहीं है। यही स्थिति इससे अगले सप्ताह भी रहेगी। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है। जबकि छह से 12 अक्टूबर के बीच इसके सामान्य स्तर से अधिक होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान अगले दोनों सप्ताह सामान्य रह सकता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।