Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana News: किसानों के चक्का जाम से छूटे लोगों के पसीने, आज होगा विशाल प्रदर्शन; इन रास्तों से जाने से बचें

    By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 06:30 AM (IST)

    Punjab News नेशनल हाईवे चंडीगढ़ पर किसानों ने जहां टेंट गाड़कर आवाजाही जाम कर दी वहीं अंबाला आने वाले तथा चंडीगढ़ व पंचकूला की ओर जाने वाले वाहन चालकों ने खासी परेशानियां झेलीं। अंबाला शहर से चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को अंबाला पुलिस ने बनूड़ से वाया मोहाली भेजा है जबकि जिन लोगों ने पंचकूला जाना था। वाहन चालकों के लिए रूट डायवर्ट कर उनको भेजा जा रहा है।

    Hero Image
    Haryana News: किसानों के चक्का जाम से छूटे लोगों के पसीने, आज होगा विशाल प्रदर्शन;

    जागरण संवाददाता, अंबाला। नेशनल हाईवे चंडीगढ़ पर किसानों ने जहां टेंट गाड़कर आवाजाही जाम कर दी, वहीं अंबाला आने वाले तथा चंडीगढ़ व पंचकूला की ओर जाने वाले वाहन चालकों ने खासी परेशानियां झेलीं। इन वाहन चालकों को पुलिस ने बनूड़ के रास्ते आगे के लिए रवाना किया गया, जबकि हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों को भी कई घंटों तक अपने निजी वाहनों में सफर करना पड़ा। अंबाला शहर से चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को अंबाला पुलिस ने बनूड़ से वाया मोहाली भेजा है, जबकि जिन लोगों ने पंचकूला जाना था, उनको बलदेव नगर के रास्ते से भेजा गया। शनिवार को भी पुलिस का पहरा रहेगा और इसी रूट के माध्यम से लोगों को चंडीगढ़ या पंचकूला भेजा जाएगा।

    अंबाला आने-जाने वालों को हुई बड़ी परेशानी

    अंबाला आने के लिए भी लोगों को उक्त रूट का ही सहारा लेना पड़ा। यानी चंडीगढ़/पंचकूला जाना हो या फिर वहां से अंबाला आना हो, दोनों ओर से लोगों को घंटों तक परेशानियां झेलनी पड़ीं। शनिवार को भी किसान आंदोलन के चलते हाईवे पर यातायात व्यवस्था पर असर पड़ेगा।

    किसान अंबाला से चंडीगढ़ की ओर न जा पाएं, इसके लिए पुलिस ने नाका लगा दिया है। नाके पर जेसीबी मशीनें व ट्रकाें को खड़ा किया गया है। इसके अलावा पुलिस अलर्ट है और वाहन चालकों के लिए रूट डायवर्ट कर उनको भेजा जा रहा है।

    किसानों ने लालड़ू के पास सरसीनी में चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे को जाम कर दिया, जिसके कारण दोनों ओर से आवाजाही प्रभावित हुई। किसान सड़कों पर बैठे रहे और वहीं पर लंगर भी खाया। वाहनों की लाइनें दोनों ओर लगी रहीं और कुछ मिनटों का सफर काफी लंबा हो गया।

    यह भी पढ़ें- फिल्मी स्टाइल में रुकवाई बोलेरो, दरवाजा खोला तो निकला मनप्रीत बादल का हमशक्ल; किरकिरी करवाकर वापस लौटी टीम

    किसानों का कहना है कि बरसात और बाढ़ के कारण फसलों का नुकसान हुआ है। किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है, जिससे परेशान होकर किसानों को यह कदम उठाना पड़ा। दिन भर यही स्थिति रही, जबकि पुलिस ने वाहन चालकों को बनूड़ और बलदेव नगर से चंडीगढ़ व पंचकूला के लिए रवाना किया। शनिवार को भी पुलिस का नाका इस हाईवे पर रहेगा ताकि अंबाला से किसान चंडीगढ़ अथवा पंजाब की ओर रवाना न हों।

    शंभू बॉर्डर के पास किसान आज करेंगे धरना प्रदर्शन

    पंजाब में चल रहे हैं रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने के लिए अंबाला के किसानों ने शनिवार को शंभू बार्डर के पास धरना प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है जिला प्रधान गुरमीत सिंह ने भारतीय किसान यूनियन भगत सिंह के सभी किसानों को सुबह 10 बजे धरना स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया है।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने जो मांगे मानी थी और फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया और पराली के जलने को लेकर किसानों पर जो मामले दर्ज किए थे उनको भी वापस नहीं लिया।

    इसी तरह सरकार ने किसानों के साथ अन्य वादे कर उनकी वादा खिलाफी करने का काम किया है किसी के विरोध में पंजाब के किसान 28 सितंबर से 30 सितंबर तक रेल रोको आंदोलन चला रहे हैं लिहाजा उनके आंदोलन को सफल करने के लिए अंबाला में भी शंभू बॉर्डर के पास धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- PGI Chandigarh को‍ मिला भारत अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार, लंदन में क्‍लैरिवेट संस्‍थान ने किया सम्‍मानित