विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Neeraj Chopra की शानदार उपलब्धि पर पिता ने कहा- हमें उम्मीद थी, चाचा बोले- यह पूरे देश की जीत

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Published: Mon, 28 Aug 2023 06:21 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 28 Aug 2023 08:39 AM (GMT+05:30)

Neeraj Chopra नीरज ने क्वालीफाइंग दौर में 88.77 मीटर का थ्रो फेंका था जो उनका टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। ...और पढ़ें

Neeraj Chopra की शानदार उपलब्धि पर पिता ने कहा- हमें उम्मीद थी
Neeraj Chopra की शानदार उपलब्धि पर पिता ने कहा- हमें उम्मीद थी

HighLights

  1. पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता रजत पदक, जाकूब वाल्देज को कांस्य।
  2. 88.17 मीटर का भाला फेंका नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में, जो सर्वश्रेष्ठ रहा।

हरियाणा, एजेंसीः पानीपत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रविवार को स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। नीरज विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। इससे पहले उन्होंने रजत पदक जीता था, जो इस टूर्नामेंट में किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। उनसे पहले अंजू बाबी जार्ज ने 2003 में लंबी कूद में कांस्य पदक जीता था।

नीरज की जीत पर पिता और चाचा ने गांव में गले मिलकर मनाई खुशी

पिता बोले- हमें पूरी उम्‍मीद थी। हमारे परिवार, हमारे गांव और पूरे देश के लिए एक स्वर्णिम क्षण है। नका स्वर्ण पदक देश के लिए एक खुशी का क्षण है। उसे पता था देश का नाम ऊंचा करूंगा। पूरे हिन्‍दुस्‍तान के लिए खुशी का दिन।

चाचा बोले- बेटे ने ऐतिहासिक मेडल जीत। देश को उम्‍मीद थी। गांव में मिठाई बांटी जा रही हैं। ग्रामीण नीरज के पिता को मिठाई खिला रहे हैं।

फाइनल में नीरज ने पहले प्रयास में फाउल किया, लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने 88.17 मीटर का भाला फेंका जो उन्हें पीला तमगा दिलाने के लिए पर्याप्त रहा। नीरज ने क्वालीफाइंग दौर में 88.77 मीटर का थ्रो फेंका था, जो उनका टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। फाइनल में नीरज को पाकिस्तान के अरशद नदीम से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन वह 88 मीटर के मार्क को पार नहीं कर पाए।

नदीम ने अपने तीसरे प्रयास में 87.82 मीटर का थ्रो फेंका और दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का कांस्य पदक चेक गणराज्य के जाकूब वाल्देज ने जीता, उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.67 मीटर रहा।

इन्होंने भी बनाई फाइनल में जगह 

नीरज चोपड़ा के अलावा भारत के किशोर जेना और डीपी मनु ने भी फाइनल में जगह बनाई थी और उन्होंने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। किशोर जेना ने पांचवें प्रयास में 84.77 मीटर का थ्रो फेंका और पांचवें स्थान पर रहे। वहीं डीपी मनु 83.72 के प्रयास के साथ छठे नंबर पर रहे।