Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JJP Candidate Second List: हरियाणा में जेजेपी ने दूसरी लिस्‍ट की जारी, इन उम्‍मीदवारों को टिकट देकर जताया भरोसा

    Updated: Mon, 29 Apr 2024 05:45 PM (IST)

    हरियाणा में जननायक जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में लोकसभा के साथ ही करनाल में होने वाले उपचुनाव के लिए विधानसभा के उम्मीदवार की घोषणा भी कर दी है। जेजेपी ने दूसरी लिस्ट जारी कर पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा है। आइए पढ़ते हैं जेजेपी ने करनाल विधानसभा सीट पर नायब सैनी के सामने किसे उतारा है।

    Hero Image
    हरियाणा में जेजेपी ने दूसरी लिस्‍ट की जारी।

    जागरण संवाददाता, अंबाला। JP Haryana Candidate List: हरियाणा में जेजेपी ने लोकसभा उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्‍ट जारी की है। साथ ही करनाल उपचुनाव के लिए भी जेजेपी ने उम्‍मीदवार का एलान किया। अंबाला से डॉ. किरण पुनिया, कुरुक्षेत्र से पालाराम सैनी, करनाल से देवेंद्र कादियान, सोनीपत से भूपेंद्र मलिक और रोहतक से रविंद्र सांगवान को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, करनाल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में राजिंद्र मदान (रामा मदान) पर अपना भरोसा जताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेजेपी की दूसरी सूची के लोकसभा उम्मीदवारों का संक्षिप्त परिचय

    1. अंबाला

    डॉ. किरण पूनिया

    जेजेपी प्रदेश सचिव एवं जेजेपी प्रचार समिति सदस्य हैं। साथ ही वो अंबाला डीएवी कॉलेज में हिंदी विषय की प्रोफेसर हैं। डॉ. किरण पूर्व मंत्री कृपाराम पूनिया की पुत्रवधू हैं।

    2. कुरुक्षेत्र

    पालाराम सैनी

    जेजेपी यूएलबी सेल में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और समाजसेवी पालाराम सैनी निजी स्कूल का संचालन भी करते है।

    3. करनाल

    देवेंद्र कादियान

    जेजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में पानीपत ग्रामीण से जेजेपी के उम्मीदवार थे। इनके पिता स्वर्गीय सतबीर कादियान 1987, 1991 और 2000 में नौल्था सीट से विधायक बने जिसकी जगह परिसीमन में पानीपत ग्रामीण सीट बनी। सतबीर कादियान 2000 में विधानसभा अध्यक्ष भी रहे। देवेंद्र कादियान की मां बिमला कादियान ने भी पानीपत ग्रामीण सीट से 2009 में विधानसभा चुनाव लड़ा था।

    4. सोनीपत

    भूपेंद्र मलिक

    जेजेपी के राष्ट्रीय सचिव हैं। बरोदा से जेजेपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे हैं। वे मलिक गोत्र के बड़े गांव भैंसवाल कलां के निवासी हैं। गोहाना मार्किट कमेटी पूर्व चेयरमैन भी रहे। भूपेंद्र मलिक के पास लंबे समय संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य करने का अनुभव भी हैं।

    5. रोहतक

    रविंद्र सांगवान

    जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष हैं। रविंद्र सांगवान ने साल 2006 में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। सदैव युवाओं से जुड़े रहने वाले रविंद्र सांगवान युवा हलका प्रधान, युवा जिला अध्यक्ष, युवा प्रदेश महासचिव जैसे विभिन्न पदों के अनुभव के साथ शुरू से जेजेपी युवा प्रकोष्ठ की कमान संभाल रहे हैं।

    पहली लिस्ट में पांच सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार

    पहली लिस्ट में लोकसभा चुनाव को लेकर जननायक जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी की थी। इसमें जेजेपी ने पहली लिस्ट में पांच मजबूत प्रत्याशियों की घोषणा की थी। वहीं, हिसार से विधायक नैना सिंह चौटाला प्रत्याशी होंगी। जेजेपी ने भिवानी-महेंद्रगढ़ से पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। गुरुग्राम से मशहूर कलाकार राहुल यादव फाजिलपुरिया उम्मीदवार होंगे। जबकि फरीदाबाद में जेजेपी के युवा नेता नलिन हुड्डा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, सिरसा से रमेश खटक पर अपना दांव खेला है।

    ये भी पढ़ें: Haryana News: JJP पर जाटों का वोट काटने का लेबल क्यों नहीं लगने देना चाहते चौटाला? हुड्डा परिवार ने लगाया गंभीर आरोप

    ये हैं हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर JJP के उम्मीदवार

     लोकसभा सीट   उम्मीदवार
       हिसार नैना सिंह चौटाला
    भिवानी-महेंद्रगढ़ राव बहादुर सिंह
    गुरुग्राम राहुल यादव फाजिलपुरिया
    फरीदाबाद नलिन हुड्डा
    सिरसा रमेश खटक
    अंबाला डॉ. किरण पुनिया
    कुरुक्षेत्र पालाराम सैनी
    करनाल देवेंद्र कादियान
    सोनीपत भूपेंद्र मलिक
    रोहतक रविंद्र सांगवान

    ये भी पढ़ें: Haryana News: करनाल विधानसभा सीट और गुरुग्राम के लिए आज कांग्रेस करेगी फैसला, शाम तक आएगी लिस्ट: उदयभान