विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ambala News: हरियाणा पुलिसकर्मियों की पदोन्नति में भेदभाव पर विज बोले-बहुत बड़ा मामला, होगी प्रमोशन

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Tue, 13 Dec 2022 09:41 AM (IST)

हरियाणा पुलिस की पदोन्नति में भेदभाव पर अब प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने दखल दिया। सन 88-89 में ...और पढ़ें

हरियाणा पुलिसकर्मियों की पदोन्नति में भेदभाव पर विज बोले-बहुत बड़ा मामला, होगी प्रमोशन
हरियाणा पुलिसकर्मियों की पदोन्नति में भेदभाव पर विज बोले-बहुत बड़ा मामला, होगी प्रमोशन

अंबाला, जागरण संवाददाता । हरियाणा पुलिस कर्मियों की पदोन्नति में भेदभाव पर अब प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने दखल दिया। सन 1988-89 में अंबाला और करनाल रेंज में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुए पुलिस कर्मी सब इंस्पेक्टर बन गए, लेकिन सन 2002 में इंडियन रिजर्व बटालियन (आइआरबी) कांस्टेबल भर्ती इंस्पेक्टर रैंक तक पहुंच गए। ऐसे ही गुरुग्राम और फरीदाबाद पुलिस कमिश्नरी में सन 1998 में भर्ती हुए कांस्टेबल के कंधे पर भी थ्री स्टार लग गए और वे इंस्पेक्टर बन गए।

अंबाला रेंज के पुलिस कर्मी प्रमोशन में पीछे

इस तरह जूनियर कर्मचारियों पदोन्नति की रफ्तार तेज रही और भर्ती के हिसाब से जो उनके वरिष्ठ कर्मी थे, उनके भी सीनियर बन गए। दैनिक जागरण ने इस मामले को सबसे पहले उजागर किया। इस मामले में विज ने कहा यह बहुत बड़ा मामला है। अंबाला रेंज के पुलिस कर्मी प्रमोशन में बहुत पीछे रह गए है। अंबाला का भर्ती हुआ और उसी तारीख का गुरुग्राम का भर्ती हुआ पुलिस कर्मी इंस्पेक्टर बन गया और अंबाला का हवलदार ही है। विज ने कहा कि गृह विभाग आने के बाद से इस मसले को उठाया जा रहा है और हल किया जायेगा। पुलिस कर्मियों की प्रमोशन का मसला जल्द ही हल किया जाएगा।

पदोन्नति में भेदभाव 

34 साल से भर्ती कांस्टेबल एसआइ बना, दस साल वाला इंस्पेक्टर बन गया, शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। खासकर अंबाला और करनाल रेंज के पुलिसकर्मियों की प्रमोशन में भेदभाव हो रहा था। अब डीजीपी और गृह विभाग में फाइलें हिलने लगी है जिसके बाद उम्मीद है अब प्रमोशन में भेदभाव बंद हो जाएगा।

इस तरह उठा था मामला

अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर जिले से एडीजीपी श्रीकांत जाधव के सामने पेश होने वाले प्रत्येक तीन कर्मचारियों में से एक की प्रमोशन में भेदभाव की शिकायत थी। इसके बाद एडीजीपी ने डीजीपी को चिट्ठी लिखकर अंबाला और करनाल रेंज में पदोन्नति में सामने आ रहे पिछड़ेपन से अवगत कराया और सुझाव भी दिए। कर्मचारियों ने इस बात को लेकर गहरी नाराजगी है कि रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद पुलिस कमिश्नरी के कर्मचारी उनसे आठ से दस साल जूनियर थे और वे पदोन्नति लेकर उनसे बड़े रैंक पर पहुंच गए हैं।

इस ओर अभी तक किसी भी पुलिस अधिकारी ने इस व्यवस्था पर ठोस कदम नहीं उठाया था। एक टेबल के मुताबिक यह भी दर्शाया गया कि अंबाला और करनाल रेंज के कर्मचारी इससे प्रभावित हुए हैं। स्टेट क्राइम ब्यूरो, स्टेट विजिलेंस ब्यूरो, सीआइडी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) में काफी पद रिक्त पड़े हैं। इनका आकलन करते हुए इन रिक्त पदों को पीछे चल रही पुलिस रेंज के कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए लाया जा सकता है।

Chandigarh News: विधानसभा सत्र में फिर पेश होगा हरकोका विधेयक, लव जिहाद के विरुद्ध कानून में संशोधन संभव

Haryana: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में बुलाई भाजपा विधायक दल और मंत्रियों की बैठक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।