BJP को अनिल विज पर नहीं भरोसा, दूसरे चेहरों पर लगाया दांव; निकाय चुनाव में टिकट को लेकर मचा घमासान
हरियाणा के ऊर्जा श्रम और परिवहन मंत्री अनिल विज को पार्टी का वरिष्ठ नेता बताने के बावजूद अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में उनकी चलती नहीं दिख रही। निकाय चुनाव में उम्मीदवारों की सूची में बड़ा बदलाव किया गया है जिसमें विज के समर्थकों के टिकट कट गए हैं। इस घटनाक्रम से अनिल विज की वरिष्ठता पर सवाल उठ रहे हैं।
दीपक बहल, अंबाला। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली भले ही हरियाणा के ऊर्जा, श्रम और परिवहन मंत्री अनिल विज को अपनी पार्टी का वरिष्ठ नेता बता चुके हैं, लेकिन निकाय चुनाव में अपने ही अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में विज की चलती नजर नहीं आ रही।
अंबाला छावनी के नगर परिषद के 32 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची में बड़ा बदलाव कर दिया गया। विज जिन उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाना चाहते थे, उन्हें भाजपा ने टिकट न देकर दूसरे चेहरों पर भरोसा जताया।
ऐसे में शनिवार दिनभर विज की कोठी पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। हालांकि, भाजपा कार्यकर्ताओं को विज ने यह आश्वास्त कर दिया कि जो भी वह फैसला लेंगे उनके साथ खड़े हैं, लेकिन इस बार सुर्खियों में रहने वाले विज ने मीडिया से दूरी बना ली।
इस पूरे प्रकरण में विज ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। विज के समर्थकों ने लिस्ट को होल्ड करने की बात कही है अब नामांकन की अंतिम तारीख सोमवार है, जिसमें महज एक दिन ही बचा है।
इनमें से कई के कटे नाम
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अंबाला नगर सदर में जिन 32 उम्मीदवारों का नाम फाइनल हुआ था। इनमें वार्ड नंबर एक से भारत कोचर का नाम सामने आया था। इसी तरह वार्ड दो से रीना, वार्ड तीन से मोहित कौशिक, वार्ड चार से शिल्पा, वार्ड पांच से ओम प्रकाश, वार्ड छह से रवि का नाम शामिल था।
वार्ड सात से संजीव अत्री, वार्ड आठ से सोमनाथ, वार्ड नौ से रेणू चौहान, वार्ड दस से रमन छत्रवाल, वार्ड 11 से आंचल सैनी, वार्ड 12 से फकीरचंद सैनी, वार्ड 13 से गुरविंदर शर्मा, वार्ड 14 से नरेश शर्मा, वार्ड 15 से सूरज राणा, वार्ड 16 से भोली बिंद्रा, वार्ड 17 से रश्मि वर्मा, वार्ड 18 से श्याम सुंदर भी शामिल थे।
वार्ड 19 से गौरव सैनी, वार्ड 20 से प्रिंयंका, वार्ड 21 से बलविंद् रपाल, वार्ड 22 से प्रमोद लक्की, वार्ड 23 से ललता प्रशाद, वार्ड 24 से दिनेश नागर, वार्ड 25 से विकास सोनकर, वार्ड 26 से नवीन गुलाटी, वार्ड 27 से शिवा काकरान का भी नाम था।
वार्ड 28 से महेश गुप्ता, वार्ड 29 से आशीष जायसवाल, वार्ड 30 से नीतू, वार्ड 31 से शशि लौंगिया, वार्ड 32 से अंशुम गर्ग का नाम सामने आया था। इसके अलावा चेयरपर्सन के लिए स्वर्ण कौर का भेजा था जो लिस्ट में शामिल है।
भाजपा की होल्ड सूची में इनको दिया था टिकट
भाजपा ने शुक्रवार 32 नामों की सूची जारी की थी। इस सूची को शनिवार होल्ड कर दिया गया। इस सूची में वार्ड एक भारत कोछर, वार्ड दो रीना, वार्ड तीन मोहित कौशिक, वार्ड चार शिल्पा पासी, वार्ड पांच नानक चंद , वार्ड छह उमेद राणा, वार्ड सात शील नैन , वार्ड आठ रोहित गौड का नाम शामिल।
वार्ड नौ स्वाति कौशिक, वार्ड 10 प्रवेश सोबती , वार्ड 11 आंचल सैनी, वार्ड 12 सतीश धीमान, वार्ड 13 रितू शर्मा, वार्ड 14 नरेश कुमार शर्मा, वार्ड 15 भूपेश शर्मा, वार्ड 16 से भोली बिंद्रा, वार्ड 17 रश्मि वर्मा, वार्ड 18 से श्याम सुंदर अरोड़ा, वार्ड 19 गौरव सैनी, वार्ड 20 प्रियंका का भी नाम शामिल।
वार्ड 21 बलिंदर पाल, वार्ड 22 प्रमोद कुमार शर्मा, वार्ड 23 ललिता प्रसाद, वार्ड 24 दिनेश नागर, वार्ड 25 से शालिनी सोनकर, वार्ड 26 से नरेश धवन, वार्ड 27 से विजय, वार्ड 28 से आशीष जायसवाल, वार्ड 29 नीतू, वार्ड 30 सुनील निदारिया, वार्ड 31 मीनू तुली, वार्ड 32 सुनीता कपूर का नाम शामिल है।
सीएम-प्रदेशाध्यक्ष पर टिप्पणी करने पर विज को जारी हुआ था नोटिस
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की कार्यप्रणाली को लेकर उठाए गए सवाल पर विज को प्रदेशाध्यक्ष ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। विज ने कहा था कि जब से सैनी मुख्यमंत्री बने हैं तब से वह उड़नखटोले पर हैं जबकि प्रदेश अध्यक्ष को दुष्कर्म के मुकदमे में इस्तीफा देने की बात कही थी।
हालांकि विज ने आठ पन्नों का जवाब भेज दिया लेकिन मीडिया के पूछने पर प्रदेशाध्यक्ष का यही कहना था कि विज हमारे वरिष्ठ नेता हैं और उनके कोई कड़े तेवर नहीं है। पार्टी की रीति-नीति पर चलने वाले हैं। नोटिस पर उन्होंने कहा था कि कुछ बताने को नहीं है। इसी तरह नायब सिंह सैनी भी विज को अपना वरिष्ठ नेता बता चुके हैं।
महिला आरक्षित वार्ड में भी पुरुष को दे दिया टिकट
भाजपा के जिन 32 कार्यकर्ताओं के नाम भेजे गए थे उनमें बदलाव भी नहीं हुआ बल्कि एक महिला आरक्षित वार्ड से पुरुष को टिकट दे दिया गया। अंबाला छावनी के वार्ड 30 से सुनील निदारिया को टिकट दिया गया है जबकि यह वार्ड महिला आरक्षित है और सुनील ने टिकट के लिए आवेदन ही नहीं किया था।
सुनील निदारिया की भतीजी नीतू का नाम इसी वार्ड से तय करके भेजा गया था लेकिन लिस्ट में उसका नाम वार्ड 29 में कर दिया गया। टिकट तो मिल गया लेकिन वार्ड ही बदल दिया गया। इतना ही नहीं इस तरह कई नामों में बदलाव किया गया है कि वार्ड कोई भेजा गया लेकिन टिकट दूसरे वार्ड से दे दिया गया।
इन वार्डों में हुआ बदलाव
सूत्रों का कहना है कि वार्ड नंबर 5,6,7,8,9,10,12,15,25,26,27,31,32 में बदलाव किया गया है। कुछ वार्डों में नाम बदल दिया गया है। वार्ड 30 में जो त्रुटि की गई है वह तो दुरुस्त करनी होगी लेकिन जिन नामों को लेकर विज नाराज हो गए हैं अब उनमें बदलाव होगा या नहीं यह समय बताएगा।
लेकिन अभी तक इस स्थिति के मुताबिक भाजपा के हरियाणा में सबसे वरिष्ठ नेता अनिल विज को इन चुनावों में आईना दिखा दिया गया और उनकी चलने नहीं दी गई।
यह भी पढ़ें- अंबाला में निकाय चुनाव उम्मीदवारों की सूची पर घमासान, अनिल विज को लगा बड़ा झटका; 17 समर्थकों का टिकट कटा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।