विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंबाला में निकाय चुनाव उम्मीदवारों की सूची पर घमासान, अनिल विज को लगा बड़ा झटका; 17 समर्थकों का टिकट कटा

Published: Sun, 16 Feb 2025 09:02 AM (IST)

अंबाला में भाजपा ने निकाय चुनावों के लिए पार्षदों के टिकट वितरण में ऊर्जा मंत्री अनिल विज को झटका दिया ...और पढ़ें

अनिल विज के 17 समर्थकों का नाम काटा। फाइल फोटो
अनिल विज के 17 समर्थकों का नाम काटा। फाइल फोटो

HighLights

  1. निकाय चुनाव उम्मीदवारों की सूची पर बीजेपी में घमासान
  2. अनिल विज को टिकट वितरण में लगा बड़ा झटका
  3. 32 कार्यकर्ताओं में से केवल 15 को मिला टिकट

जागरण संवाददाता, अंबाला। भाजपा ने ऊर्जा, श्रम और परिवहन मंत्री अनिल विज को निकाय चुनावों में पार्षदों के टिकट वितरण में झटका दिया है। विज ने जिन 32 कार्यकर्ताओं की सूची पार्टी को भेजी थी, उनमें से 15 को ही टिकट दिया गया है। पार्टी ने 17 अन्य लोगों को टिकट थमा दिया।

यह सूची इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई। सुबह होते ही विज समर्थक एकत्रित हो गए और छावनी के भाजपा कार्यालय में चारों मंडल प्रधानों ने बैठक की। जिन कार्यकर्ताओं के नाम काटे गए हैं उन्हें आश्वस्त किया गया था कि टिकट उन्हीं को मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

कार्यकर्ताओं ने लगाए गद्दार मुर्दाबाद के नारे

बता दें कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने विज को अपना वरिष्ठ नेता बताया था। मंडल प्रधानों के विरोध के बाद भाजपा ने अपने फेसबुक पेज से अंबाला छावनी के पार्षदों की सूची को हटा दिया। जिला कार्यालय में बैठक के बाद मंडल प्रधान अनिल विज से मिलने उनकी कोठी पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- Haryana Politics: अनिल विज ने कारण बताओ नोटिस का क्या दिया जवाब? मोहन लाल बडौली ने तोड़ी चुप्पी

इस दौरान विज ने कहा कि कार्यकर्ता जो भी फैसला लेंगे वह उनके साथ हैं। इसके बाद मंडल प्रधानों ने ई-मेल से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया कि टिकट वितरण सही नहीं किया गया। जिन लोगों ने चुनाव में भी विज का विरोध करते हुए प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी का समर्थन और वोट डलवाने का काम किया था, उन्हीं को टिकट दे दिया गया। विज की कोठी पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनिल विज जिंदाबाद, गद्दार मुर्दाबाद के नारे लगाए।

विज बोले-नो कमेंट

कैबिनेट मंत्री अनिल विज से टिकट बंटवारे में 17 कार्यकर्ताओं के नाम काटने को लेकर पूछे गए सवाल पर कोई भी प्रतिक्रिया करने से इनकार कर दिया। विज ने चार बार नो कमेंट जरूर बोला।

32 वार्डों में कई कार्यकर्ताओं के नाम कटने को लेकर बगावती सुर और गद्दार को टिकट मिलने की बात कार्यकर्ता कर रहे हैं, इस सवाल पर भी विज ने नो कमेंट ही कहा। उन्होंने जो सूची भेजी थी, उनमें से कितनों को टिकट मिला है इस पर भी जवाब देने से इनकार कर दिया। कार्यकर्ताओं द्वारा की गई बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह मेरी जानकारी में नहीं है।

यह भी पढ़ें- 'समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सख्त कार्रवाई', अनिल विज ने लापरवाही बरतने वाले बिजली कर्मचारियों से मांगा जवाब