Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कभी आंख मारकर... कभी Flying Kiss कर राहुल गांधी के अंदर का इंसान आता है बाहर, कांग्रेस नेता पर भड़के अनिल विज

    By Preeti GuptaEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 09 Aug 2023 04:01 PM (IST)

    Rahul Gandhi Flying Kiss लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भाषण खत्म होने के बाद स्मृति ईरानी ने उन पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सदन से बाहर जाते समय Flying Kiss की है। इस पर अनिल विज ने अपना गु्स्सा जाहिर करते हुए कहा कि कभी आंख मार कर और कभी फ्लाइंग किस करके राहुल गांधी के अंदर का इंसान बाहर आ जाता है।

    Hero Image
    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फ्लाइंग किस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का रिएक्शन (फाइल फोटो)

    अंबाला, ऑनलाइन डेस्क। Rahul Gandhi Flying Kiss: लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उनका भाषण खत्म होने के बाद बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने उनपर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सदन से बाहर जाते समय फ्लाइंग किस की। अब इसे लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अनिल विज ने इस बारे में अपना गुस्सा जाहिर किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी पर बरसे अनिल विज

    अनिल विज ने राहुल गांधी के ऊपर लगे फ्लाइंग किस के आरोप पर कहा,"कभी आंख मार कर और कभी फ्लाइंग किस करके राहुल गांधी के अंदर का इंसान बाहर आ जाता है और यदि उस इंसान को देखें तो वह बहुत असभ्य नजर आता है।" इस घटना के बाद ट्विटर पर फ्लाइंग किस हैशटैग तेजी से ट्रेंड करने लगाा। उस पर लोगों ने तरह-तरह के अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की है।

    ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #FlyingKiss

    लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा फ्लाइंग किस किए जाने पर सोशल मीडिया पर मीम्स का होड़ लग गई है। एक यूजर ने तो यह तक कहा कि भाई, बस करो यह भारत की संसद है, थाइलैंड का Beach नहीं।

    कुछ लोग इस मामले में राहुल गांधी का समर्थन करते भी दिख रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि स्मृति ईरानी झूठ बोलना बंद करिए। राहुल गांधी कहां खड़े हैं और आप कहां खड़ी हैं।

    वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्या संसद में फ्लाइंग किस करना स्वीकार्य है।

    सदन में स्मृति ईरानी ने क्या कहा?

    बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाषण खत्म करने के बाद सदन से बाहर जा रहे थे, तो उन्होंने अभद्रता का परिचय दिया। स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर आरोप है कि वो जब सदन से बाहर जा रहे थे तो उन्होंने सदन में फ्लाइंग किस की। राहुल गांधी ने संसद में बैठी महिला सदस्यों का अपमान किया।