विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ambala: मुकंदपुर में तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े घर के पास युवक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Sat, 14 Jan 2023 07:43 AM (IST)

हरियाणा के शहजादपुर में तीन बदमाशों ने युवक पर दिनदहाड़े गोलियां बरसाईं। आरोपितों की युवक से शादी समारोह में कहासुनी ...और पढ़ें

मुकंदपुर में तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े घर के पास युवक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
मुकंदपुर में तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े घर के पास युवक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

जागरण संवाददाता, शहजादपुर: गांव मुकंदपुर में दिनदहाड़े युवक पर गोलियां बरसा दी गई। बताया जा रहा है कि कुल छह गोलियां गांव के 33 वर्षीय मंदीप को लगी और वह मौके पर ही गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सीडी डिलक्स बाइक पर आए तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

Mission 2024: कई सांसदों के टिकट पर चल सकती है तलवार, भाजपा करा रही सर्वे

वारदात को अंजाम देने वालों में दो युवक गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं जबकि एक आरोपित रायपुररानी जिला पंचकूला के गांव प्यारेवाला का बताया जा रहा है। हालांकि रात साढ़े 10 बजे तक शहजादपुर थाना प्रभारी वीरभान ने किसी भी व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया न ही यह बताया कि आरोपित कहां के रहने वाले हैं।

कुछ समय पहले आरोपितों की एक शादी समारोह में मंदीप के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में आरोपितों ने मंदीप पर शुक्रवार को गोलियां बरसा दी। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि मामला नशे से जुड़ा है। लेकिन वास्तविकता क्या है यह मंदीप के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल शहजादपुर थाना पुलिस ने तीन आरोपितों पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

दोपहर करीब एक बजे गांव मुकंदपुर में मंदीप खेतों से भैंसों को चराने के बाद वापस गांव आ गया था। जब वह घर से कुछ ही दूरी पर था तो बाइक सवार तीन युवक आए। इनमें से बाइक पर सबसे पीछे बैठे युवक ने मंदीप पर पीछे से गोलियां बरसा दी। परिजनों की मानें तो चार गोलियां उसकी कमर, एक गर्दन और एक सिर के पास लगी। मौके पर दो खोल भी पुलिस ने बरामद कर लिए थे।

सीसीटीवी में कैद हुए वारदात को अंजाम देते आरोपित

गली में कुत्ते ने भी किया आरोपितों का पीछा मंदीप को गोली लगने के बाद गली में घूम रहे पालतू कुत्तों ने आरोपितों को कुछ दूरी तक पीछा भी किया लेकिन आरोपित मौके से भागने में कामयाब रहे। सीसीटीवी में कैद मामले में चार-पांच भैंस नजर आ रही हैं। इनमें से दो-तीन भैंस पहले गली में एक और मुड़ जाती है और तीन भैंसों के पीछे मंदीप चल रहा होता है। पीछे से आकर बाइक सवार उसे गोलियां मार देते हैं और वह वहीं गिर जाता है।

Haryana News: हरियाणा में उद्योगों को मिलेगी 24 घंटे बिजली

हालत स्थिर, आपरेशन भी किया मंदीप की हालत स्थिर है लेकिन वह रात तक बयान देने की स्थिति में नहीं था। बताया जा रहा है कि उसका शुक्रवार को ही आपरेशन कर गोलियां भी निकाल दी गई हैं। डाक्टरों की मानें तो शनिवार को मंदीप बयान दे सकता है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि देर रात तक किसी ने नहीं की थी। इस मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपितों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घायल मंदीप।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।