विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mission 2024: कई सांसदों के टिकट पर चल सकती है तलवार, भाजपा करा रही सर्वे

By Nidhi VinodiyaEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Fri, 13 Jan 2023 02:42 PM (IST)

अपने राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत भाजपा ने हरियाणा में भी मिशन 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने ...और पढ़ें

कई सांसदों के टिकट पर चल सकती है तलवार, भाजपा करा रही सर्वे
कई सांसदों के टिकट पर चल सकती है तलवार, भाजपा करा रही सर्वे

चंडीगढ़, जागरण संवाददाता : अपने राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत भाजपा ने हरियाणा में भी मिशन 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने देश भर में कमजोर स्थिति वाली जिन लोकसभा सीटों की सूची तैयार की है, उनमें हरियाणा की भी कुछ सीटें शामिल हैं। प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर दोबारा जीत हासिल करने के लिए पार्टी जहां विस्तारकों की लंबी-चौड़ी फौज फील्ड में उतारने वाली है, वहीं संगठन और सत्ता के कामकाज को गति प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वयं हरियाणा के दौरे पर आ रहे हैं।

29 जनवरी को हरियाणा में होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

अमित शाह सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रभाव वाले सोनीपत संसदीय क्षेत्र का दौरा करते हुए न केवल लोकसभा स्तर की पहली रैली करेंगे, बल्कि पार्टी के असंतुष्ट नेताओं व कार्यकर्ताओं को गले लगाते हुए केंद्रीय व राज्य सरकार के मंत्रियों, मौजूदा सांसदों और विधायकों के साथ-साथ पराजित उम्मीदवारों को मिशन 2024 में जीत हासिल करने का मंत्र देंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 जनवरी को हरियाणा आ रहे हैं। यहां वह सोनीपत में लोकसभा स्तर की पहली रैली करने जा रहे हैं। प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। अमित शाह का हरियाणा दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से प्रदेश में आठ दिन बिताकर गये हैं।

भाजपा किसी भी तरह का रिस्क लेने के मूड में नहीं

दक्षिण हरियाणा की गुरुग्राम, फरीदाबाद व सोनीपत लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। गुरुग्राम से राव इंद्रजीत केंद्रीय राज्य मंत्री हैं, जबकि फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कैबिनेट का हिस्सा हैं। इन तीनों संसदीय क्षेत्र को राजनीतिक रूप से प्रभावित करते हुए राहुल गांधी की यात्रा गुजरी है। प्रदेश में राहुल गांधी आठ जिलों में करीब 255 किलोमीटर चले हैं। दूसरे चरण में राहुल गांधी ने भाजपा के प्रभाव वाले उत्तर हरियाणा की जीटी रोड बेल्ट को कवर किया है।

राहुल गांधी पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला होते हुए पंजाब में प्रवेश कर गये। यह पूरा क्षेत्र भाजपा के प्रभाव वाला क्षेत्र है। राहुल गांधी इन जिलों में पांच दिन तक रहे। इसलिए भाजपा किसी भी तरह का रिस्क लेने के मूड में बिल्कुल भी नहीं है। भाजपा को सबसे ज्यादा बढ़त उत्तर हरियाणा की जीटी रोड बेल्ट से ही मिलती रही है। अमित शाह जिस सोनीपत संसदीय क्षेत्र में रैली करेंगे, वह भी जीटी रोड बेल्ट का एक पार्ट है।

सीटों पर मौजूदा सांसदों और संभावित उम्मीदवारों का सर्वे करा रही पार्टी

सर्वे के आधार पर सांसदों और विधायकों के टिकटों पर तलवार भाजपा प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब तथा पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री रवींद्र राजू लगातार शाह के दौरे की तैयारियों में जुटे हैं। सरकार और संगठन ने हरियाणा की चार लोकसभा सीटें ऐसी चिन्हित की हैं, जहां विशेष मेहनत करने की जरूरत है। पार्टी नेतृत्व राज्य की सभी दस लोकसभा सीटों पर मौजूदा सांसदों के कामकाज और संभावित नये उम्मीदवार के नाम पर अपना अंदरूनी सर्वे करा रहा है।

कट सकते हैं मौजूदा सांसदों के टिकट

फिलहाल यह बिल्कुल भी पक्का नहीं है कि सभी मौजूदा सांसदों को भाजपा दोबारा से टिकट देने जा रही है। यह स्थिति 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर है। इस बात से बिल्कुल भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि कुछ मौजूदा सांसदों व मौजूदा विधायकों के टिकट कट सकते हैं और नये तथा जीतने की संभावना वाले चेहरों को मौका दिया जा सकता है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व सोनीपत के बाद कुरुक्षेत्र, भिवानी-महेंद्रगढ़, अंबाला और रोहतक में भी रैलियां कर सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।