विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AAP नेता गोपाल इटालिया का हिंदू समाज ने किया विरोध, सोमनाथ मंदिर में दर्शन किए बगैर ही लौटे

By Babita KashyapEdited By:
Published: Mon, 28 Jun 2021 01:12 PM (IST)

हिंदू धर्म में कथा वाचन व कथा वाचकों पर टिप्‍पणी को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल इटालिया को ...और पढ़ें

आप नेता गोपाल इटालिया का हिंदू समाज के लोगों ने विरोध किया।
आप नेता गोपाल इटालिया का हिंदू समाज के लोगों ने विरोध किया।

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। सोमनाथ मंदिर के दर्शन करने पहुंचे आप नेता गोपाल इटालिया का हिंदू समाज के लोगों ने विरोध किया। पुजारी व कथावाचकों के खिलाफ पूर्व में दिए गए उनके बयानों को लेकर कुछ लोग नाराज हैं। विरोध को देखते हुए इटालिया मंदिर के बाहर से ही कार में बैठकर रवाना हो गए। इस घटना को लेकर आप नेता ने पुलिस को शिकायत की है कि भाजपा से जुड़े कुछ लोग उनका विरोध कर रहे हैं तथा मंदिर दर्शन करने जाते समय उन पर हमला किया। इस बीच आप के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया हिंदू समाज से माफी मांगी है। हिंदू परंपरा व कथा वाचकों खिलाफ अपने बयानों के लिए उन्होंने खेद जताया है।

जानें क्‍या कहा था गोपाल इटालिया ने

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता मनीष सिसोदिया की गुजरात यात्रा के एक दिन बाद ही आप के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने कहा की पूर्व में उनके द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर हिंदू समाज की आस्था को ठेस पहुंची हो तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं। इटालिया ने दो-तीन साल पहले हिंदू धर्म में कथा वाचन व कथा वाचकों पर प्रहार करते हुए कहा था कि आम आदमी मेहनत करके खाता है लेकिन पुजारी, कथावाचक, लोगों को भविष्य बताने वाले लोग बैठे-बैठे लोगों को ठगते हैं।

उनका मानना था कि कथावाचक व पुजारी आम आदमी को धर्म का डर दिखाते हैं तथा उन से पैसे ऐंठते हैं। समाज में हर व्यक्ति मेहनत कमाकर खाता है लेकिन पुजारी, कथा वाचक आदि लोग धर्म का धंधा करते हैं। हालांकि इटालिया की यह टिप्पणियां उनके आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष बनने के पहले की थी लेकिन भाजपा के मीडिया प्रभारी यग्नेश दवे ने गत दिनों उनके वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करके उंहें हिंदू समाज विरोधी बताया था। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एक दिन पहले ही गुजरात आए थे, सूरत के हीरा व्यापारी एवं समाजसेवी महेश सवाणी उनकी उपस्थिति में आप में शामिल हुए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।