Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूरत में इमारत पर लगाया गया 115 फीट ऊंचा भगवान राम का बैनर, 21 जनवरी को निकाला जाएगा शोभा यात्रा

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 12 Jan 2024 06:57 PM (IST)

    अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का लोग इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सूरत में इमारत पर भगवान राम का करीब 115 फीट ऊंचा बैनर लगाया गया है। बैनर पर जय श्री राम के नारे के साथ भगवान राम की तस्वीर है। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि 21 जनवरी को शोभा यात्रा है। हर घर में 11 दीपक जलाए जाएंगे।

    Hero Image
    सूरत में इमारत पर लगाया गया 115 फीट ऊंचा भगवान राम का बैनर। फोटोः एएनआई।

    एएनआई, सूरत। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की 'प्राण प्रतिष्ठा' का लोग इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सूरत में इमारत पर भगवान राम का करीब 115 फीट ऊंचा बैनर लगाया गया है। बैनर पर 'जय श्री राम' के नारे के साथ भगवान राम की तस्वीर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर घर जलेंगे दीप

    एक स्थानीय निवासी ने कहा कि 21 जनवरी को शोभा यात्रा है। हर घर में 11 दीपक जलाए जाएंगे। यहां कुल 132 फ्लैट हैं। उन सभी में रहने वाले लोग उत्साहित हैं। हम चाहते हैं कि जय श्री राम का नारा हर जगह गूंजे। हमारी बिल्डिंग में अभी सुंदरकांड का पाठ चल रहा है।

    यह भी पढ़ेंः Ram Mandir Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व रात्रि में शीशम के पलंग पर शयन करेंगे रामलला, 21 जनवरी की रात में संपन्न होगा शैय्याधिवास

    बैनर निर्माता ने क्या कहा?

    बैनर निर्माता प्रवीण गुप्ता ने कहा कि ऐसी कई इमारतें हैं जिन पर हम ऐसे बैनर लगा रहे हैं। यह सभी के योगदान के कारण हो रहा है। ऐसा लगता है जैसे भगवान राम आ गए हैं।

    यह भी पढ़ेंः Ram Mandir: 22 जनवरी के वो कीमती 85 सेकंड जब खुलेंगे राम मंदिर के पट