विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi Idol: सूरत में बनाई गई नरेन्द्र मोदी के सोने की मूर्ति, पीएम की प्रतिमा बनाने के पीछे क्या है वजह?

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Fri, 20 Jan 2023 09:20 PM (IST)

सूरत में पीएम मोदी की सोने की मूर्ति बनाई गई है। जौहरी ने यह मूर्ति हाल के विधानसभा चुनाव में ...और पढ़ें

सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की मूर्ति बनाई गई।
सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की मूर्ति बनाई गई।

सूरत,राज्य ब्यूरो। सूरत के एक जौहरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की मूर्ति बनाई है। 18 कैरेट सोने से बनी इस मूर्ति का वजन 156 ग्राम है। जौहरी ने यह मूर्ति हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत के उपलक्ष में बनाई है। बसंत बोहरा ज्वैलरी बनाने वाली कंपनी राधिका चेन्स के मालिक हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले साल दिसंबर में हुए चुनावों में भाजपा ने 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल की, इसलिए प्रधानमंत्री की सोने की मूर्ति का वजन 156 ग्राम रखा गया है। यह मूर्ति अब जनता के बीच भी चर्चा का विषय बन गई है और कई लोग इसे खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। हालांकि, जौहरी ने अभी इसे बेचने का फैसला नहीं किया है।

मूर्ति को बनाने में करीब बीस कारीगरों को तीन महीने लगे 

राजस्थान के मूल निवासी बोहरा ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी का प्रशंसक हूं और उन्हें समर्पित करने के लिए कुछ बनाना चाहता हूं। हमारे कारखाने में इस मूर्ति को बाने में करीब बीस कारीगरों को लगभग तीन महीने लगे। इसकी कोई कीमत नहीं है, क्योंकि यह अभी बिक्री के लिए नहीं है। बोहरा बीस वर्षों से सूरत में बसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि मूर्ति को बनाने में 11 लाख रुपये के सोने का इस्तेमाल किया गया है।

जानें आखिर क्यों कारीगरों ने वजन में किया बदलाव 

इससे पहले बोहरा ने स्टैच्यू आफ यूनिटी की सोने की प्रतिकृति बनाई थी, जिसे बाद में उन्होंने बेच दिया था। बसंत बोहरा ने बताया कि नरेन्द्र मोदी की यह मूर्ति दिसंबर तक तैयार हो गई थी, लेकिन उसका वजन 156 ग्राम से थोड़ा ज्यादा था, लेकिन यह जानने के बाद कि भाजपा को 156 सीटें मिली हैं, कारीगरों ने वजन कम करने के लिए मूर्ति में कुछ बदलाव किए।

यह भी पढ़ें: Indian Railway का बड़ा तोहफा, भारत में पहली बार सूरत से गोरखपुर के बीच चलेगी पार्सल ट्रेन, मिलेगी खास सुविधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।