Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेपी नड्डा ने कहा- राहुल गांधी भारत को जोड़ने के लिए नहीं बल्कि इसको तोड़ने के लिए कर रहे हैं यात्रा

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 18 Nov 2022 06:49 PM (IST)

    जेपी नड्डा ने गुजरात के सूरत में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया।राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस नेता भारत को जोड़ने के लिए नहीं बल्कि इसको तोड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा कर रहेहैं।

    Hero Image
    सूरत में एक जनसभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। फोटो क्रेडिट- @JPNadda

    सूरत, एएनआइ। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई नेता धुआंधार चुनाव प्रचार करने में जुट गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात के सूरत में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। राहुल गांधी के वीर सावरकर पर दिए टिप्पणी मामले में उनपर हमला बोलते हुए जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता भारत को जोड़ने के लिए नहीं बल्कि इसको तोड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत तोड़ो यात्रा पर निकले हैं कांग्रेस नेता

    उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'राहुल गांधी ने गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के खिलाफ निंदनीय बयान दिया था। इससे पता चलता है कि उनकी सोच क्या है।' उन्होंने कहा, 'कांग्रेस नेता भारत को जोड़ने के लिए यात्रा पर नहीं निकले हैं, बल्कि इसको तोड़ने के लिए निकले हैं।' भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर 2016 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के परिसर में संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु की फांसी का विरोध करने वालों के साथ खड़े होने का भी आरोप लगाया।

    देश को तोड़ने के लिए काम करती है कांग्रेस

    जेपी नड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा, 'कांग्रेस हमेशा से भारत को तोड़ने के लिए काम करती है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में जब संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु की फांसी का विरोध हो रहा था तो वह वहां जाकर उनके साथ खड़े हो गए।' उन्होंने आगे कहा कि इस देश की सभी पार्टियां वोट बैंक की राजनीति करती हैं और देश के लोगों को धर्मों और जातियों के नाम पर बांटने का काम करती हैं, जबकि भाजपा देश में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम करती है। मालूम हो कि गुजरात विधानसभा का चुनाव एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में होगा और वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी

    यह भी पढ़ें- अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, कहा- बंटवारे के मकसद से पार्टी ने देश में किया शासन

    यह भी पढ़ें- रवि किशन ने गाया गुजराती-भोजपुरी रैप, गाने में झलकी गुजरात की समृद्ध विरासत