Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, कहा- बंटवारे के मकसद से पार्टी ने देश में किया शासन

    By Jagran NewsEdited By: Monika Minal
    Updated: Fri, 18 Nov 2022 06:21 PM (IST)

    गुजरात में एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने पार्टी पर देश में बंटवारे के प्रयास का आरोप लगाया। साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और उनकी वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी की भी निंदा की।

    Hero Image
    अनुराग ठाकुर का UPA सरकार पर हमला, कहा- बंटवारे के मकसद से कांग्रेस ने देश में किया शासन

    मांडवी, एएनआइ। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच बंटवारे के मकसद से कांग्रेस ने देश में शासन किया। गुजरात के मांडवी में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के दौरान उनका यह बयान आया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'कांग्रेस ने जाति, धर्म और क्षेत्र के आधार पर देश को बांट दिया और 60 साल से अधिक समय तक यहां शासन करते रहे।' उन्होंने पूर्व UPA सरकार पर भी हमला बोला। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के जनजातीय समुदाय पर इन्होंने ध्यान नहीं दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा, 'पहले सरकार ने जनजातीय समुदाय पर ध्यान नहीं दिया। 2013 और 14 में उनके लिए केवल 4200 करोड़ रुपये का बजट था। लेकिन मोदी की अगुवाई वाली सरकार की ओर से उनके लिए 8500 करोड़ रुपये का आवंटन किया। अब देश के हर राज्य का जनजातीय समुदाय प्रगति कर रहा है। अनुराग ठाकुर ने राज्य विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए वोट की अपील की और कहा कि लोगों को BJP की डबल इंजन सरकार के पक्ष में अपना वोट देना चाहिए।

    मंत्री ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केंद्र में सरकार चला रहे हैं और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल राज्य में। यह डबल इंजन सरकार है इसे दोबारा सत्ता में लाने के लिए वोट डालें। दिन की शुरुआत में उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा था और कहा था कि टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ कांग्रेस नेता भारत जोड़ो यात्रा का संचालन कर रहें है।' 'उन्होंने हिंदू आतंक के बारे में बोला, JNU में उन लोगों का साथ दिया जो देश में विभाजन करना चाहते थे और अब वीर सावरकर पर सवाल उठा रहे हैं। यह कांग्रेस की मानसिकता है, वे परिवार से आगे कुछ नहीं देखते।'

    BJP के टिकट पर हार्दिक पटेल गुजरात के विरमगम (Viramgam) से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। गुजरात में चुनाव 1 और 5 दिसंबर को है। इसके नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

    Himachal Election 2022: चुनाव की जिम्मेदारी निभाकर लौटे केंद्रीय नेता, पार्टी कार्यकर्ताओं से ले रहे फीडबैक