विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आज गुजरात में पहला कमल खिल गया...' निर्विरोध चुने जाने पर मुकेश ने कहा- कांग्रेस का फॉर्म खारिज, पीएम मोदी को समर्थन

Published: Mon, 22 Apr 2024 07:13 PM (IST)

Gujarat Politics सोमवार को गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया जिसके बाद ...और पढ़ें

निर्विरोध चुने जाने पर मुकेश ने कहा कि आज गुजरात में पहला कमल खिल गया। (File Photo)
निर्विरोध चुने जाने पर मुकेश ने कहा कि आज गुजरात में पहला कमल खिल गया। (File Photo)

एएनआई, नई दिल्ली। गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से निर्विरोध चुने जाने पर मुकेश दलाल ने कहा कि हम विकसित भारत के लिए वोट मांग रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने से पहले ही आज गुजरात और देश में पहला कमल खिल गया है। कांग्रेस का फॉर्म खारिज हो गया और बाकी उम्मीदवारों ने पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने का समर्थन करते हुए अपना फॉर्म वापस ले लिया है।

मुकेश दलाल ने कांग्रेस को लेकर क्या कहा?

मुकेश दलाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी अपने भारतीय जनता पार्टी देश को कांग्रेस मुक्त भारत बनाना चाहती है। सूरत से इनकी शुरुआत बहुत पहले ही हो चुकी है। पार्षद शून्य, एमएलए शून्य, एमपी शून्य और अब तो उम्मीदवार भी शून्य। जो लोग देश को संभालने का सपना देख रहे हैं, वह अपने सपोटर्स को नहीं संभाल पा रही। वह देश कैसे संभाल सकते हैं।

मुकेश दलाल निर्विरोध कैसे चुने गए?

बता दें कि सोमवार को गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध चुने गए। उनकी इस जीत पर गुजरात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने मुकेश दलाल को बधाई दी। पाटिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि सूरत लोकसभा सीट के उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं। सूरत में पहला कमल खिल गया है।

क्यों रिजेक्ट हुआ कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभानी का नामांकन पत्र?

सूरत के जिला कलेक्टर और चुनाव अधिकारी सौरभ पारधी ने आज मुकेश दलाल को सांसद का प्रमाण पत्र सौंपा। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने भी एक्स पर एक पोस्ट कर दलाल को बधाई दी। रविवार को कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नीलेश कुंभानी का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया था, क्योंकि उनके तीन प्रस्तावकों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए एक हलफनामे में दावा किया था कि उन्होंने उनके नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। जिसके बाद सूरत से कांग्रेस के स्थानापन्न उम्मीदवार सुरेश पडसाला का नामांकन फॉर्म अमान्य कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Surat Lok Sabha Seat: भाजपा प्रत्याशी की निर्विरोध जीत पर भड़की कांग्रेस, जयराम रमेश ने MSME से जोड़ा कनेक्शन