Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर निशाना, बोले- चुनावी राज्यों में राहुल गांधी न दिखना अपने आप में विचित्र

    By AgencyEdited By: Amit Singh
    Updated: Sat, 19 Nov 2022 10:56 PM (IST)

    अनुराग ठाकुर ने चुनावी राज्यों से राहुल गांधी की अनुपस्थिति को लेकर तीखी टिप्पणी की है। कहा कि राहुल गांधी का चुनावी राज्यों में कहीं भी न दिखना अपने आप में विचित्र है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें अच्छी तरह से पता है कि वे हारने जा रहे हैं।

    Hero Image
    गुजरात चुनावों को लेकर अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर निशाना

    सूरत, एएनआइ: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चुनावी राज्यों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अनुपस्थिति को लेकर तीखी टिप्पणी की है। कहा कि राहुल गांधी का चुनावी राज्यों में कहीं भी न दिखना अपने आप में विचित्र है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि उन्हें अच्छी तरह से पता है कि वे हारने जा रहे हैं। इसलिए, बाद में वह नए पार्टी अध्यक्ष को इसके लिए दोषी ठहराएंगे, न कि प्रथम परिवार को।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़े: जी-20: देश के 50 शहरों में होंगी 200 बैठकें, भारत के सामने नेतृत्व क्षमता साबित करने का मौका

    कांग्रेस खो चुकी है जनाधार

    ठाकुर ने गुजरात सरकार की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा यहां बड़े बहुमत से जीतेगी, क्योंकि लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और डबल इंजन की सरकार पर भरोसा करते हैं। कांग्रेस अब हर जगह अपना जनाधार खो चुकी है, इसलिए अब वह कहीं भी नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि मैं यह जानना चाहता हूं कि राहुल गांधी का चुनावी राज्यों से गायब होना क्या कांग्रेस की नई राजनीति है।

    ठाकुर ने की भारत जोड़ो यात्रा की आलोचना

    अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा की आलोचना करते हुए कहा कि देश को बांटने के नारे लगाने वाले लोग इस यात्रा में शामिल हुए हैं। गुजरात के लोग ऐसी पार्टी को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

    यह भी पढ़े: Fact Check: जबलपुर मेखला रिजॉर्ट में युवती की हत्या का आरोपी उसके ही समुदाय का है