Gujarat News: राजकोट-मोरबी हाईवे पर टायर गोदाम में लगी भीषण आग, वीडियो वायरल
गुजरात के राजकोट जिले में एक टायर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। गोदाम राजकोट-मोरबी हाईवे पर स्थित है। आग से किसी के घायल या हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

एएनआई, राजकोट। Gujarat News: गुजरात के राजकोट जिले में सोमवार की रात एक टायर गोदाम में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
आग में कोई हताहत या घायल नहीं
अधिकारियों ने बताया कि टायर गोदाम राजकोटी-मोरबी नेशनल हाईवे पर स्थित है। आग लगने की घटना में किसी के घायल या हताहत होने की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
वीडियो हो रहा वायरल
गोदाम से निकलते धुएं का गुबार दिखने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में अभी और जानकारी नहीं मिल पाई है।
#WATCH | Gujarat: A fire broke out in a tyre godown on the Rajkot-Morbi Highway near Rajkot city. Fire brigade staff on the spot. More details awaited. (30.10) pic.twitter.com/4jFt5E2vyf
— ANI (@ANI) October 30, 2023
पहले भी लग चुकी है आग
बता दें कि इससे पहले भी राजकोट में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि, किसी के हताहत होने की रिपोर्ट सामने नहीं आई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।