Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BSF ने बॉर्डर पर धरा पाक घुसपैठिया तो फिर चर्चा में आया 'हरामी नाला', क्या है पूरा मामला

    Updated: Mon, 13 Jan 2025 02:13 PM (IST)

    भारत की सीमा में प्रवेश की कोशिश करने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को बीएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया है। घुसपैठिया पाकिस्तान के सिंध प्रांत का रहने वाला है। वह हरामी नाला के जरिए सीमा पार कर रहा था। लेकिन बीएसएफ के जवानों ने उसे देख लिया। इसके बाद उसे तुरंत पकड़ लिया गया। हरामी नाले से कई बार घुसपैठ की कोशिश करते लोग पकड़े जाते हैं।

    Hero Image
    घुसपैठिया हरामी नाला से सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था (फोटो: रॉयटर्स)

    पीटीआई, भुज। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने गुजरात के कच्छ जिले में भारत में घुसने की कोशिश करते हुए एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। बीएसएफ ने बताया कि व्यक्ति रविवार को हरामी नाला से सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकारियों ने इस संबंध में सोमवार को जानकारी दी। एक प्रेस रिलीज में बताया गया कि '12 जनवरी को सतर्क बीएसएफ जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते हुए और कच्छ में हरामी नाला के उत्तर क्षेत्र से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते हुए देखा।'

    बीएसएफ के जवानों ने पकड़ा

    बीएसएफ के जवानों ने तुरंत उस व्यक्ति को पकड़ लिया। घुसपैठिए की पहचान पाकिस्तान के सिंध प्रांत के रहने वाले बाबू अली के रूप में हुई है। वह सुजावल जिले से कारो घुंघरू गांव में रहता है।

    घुसपैठ की कर रहा था कोशिश

    (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    हरामी नाला भारत और पाकिस्तान के बीच एक प्राकृतिक वाटर चैनल है। भारत में घुसने की कोशिश करने वाले पाकिस्तानी घुसपैठियों के लिए ये काफी पसंदीदा जगह है। आए दिन यहां से कोई न कोई घुसपैठ करते हुए पकड़ा जाता है।

    खतरनाक दलदल है हरामी नाला

    • हरामी नाला भारत और पाकिस्तान को बांटने वाला 22 किलोमीटर लंबा समुद्री चैनल है। यह गुजरात के कच्छ में स्थित है। यह जगह आम लोगों के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इस क्षेत्र में 8 किलोमीटर लंबा खतरनाक दलदल है।
    • पाकिस्तान के कई आतंकी इसी रास्ते से भारत में घुसपैठ की कोशिश करते हैं। यहां कभी घुसपैठ की कोशिश करते लोग, तो कभी खाली नाव पाई जाती है। पाकिस्तान ने इस विवादित क्रीक क्षेत्र को 2 किलोमीटर लंबी और 50 मीटर चौड़ी एक कृत्रिम चैनल खोदकर मिला लिया है।

    भारत के लिए बेहद संवेदनशील

    हरामी नाले में झींगा और रेड सैमेन मछली पाई जाती है। यहां मछली पकड़ने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, लेकिन आए दिन इसका उल्लंघन होता रहता है। गुजरात का कच्छ इलाका भारत की सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है।

    यहां रिलायंस इंडस्‍ट्रीज, मुंद्रा और दीन दयाल पोर्ट और कई बड़े प्‍लांट हैं। द्वारका में भगवान कृष्ण का मंदिर भी है, जहां लाखों श्रद्धालु आते हैं।

    यह भी पढ़ें: '2024 में मारे गए आतंकियों में से 60 फीसदी पाकिस्तानी', सेना प्रमुख बोले- टेररिज्म से टूरिज्म की तरफ बढ़ रहे

    comedy show banner
    comedy show banner