Gujarat Crime: इंस्टाग्राम के प्यार ने दिया धोखा! 16 साल के लड़के ने 10 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
गुजरात में 16 साल के लड़के पर 10 साल की लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती हुई थी। अरावली जिले के धनसुरा गांव की रहने वाली लड़की के माता-पिता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया। अपहरण हुई पीड़ित नाबालिग और उसकी नाबालिग बहन अपने मां बाप का मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहे थे।

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात में 16 साल के लड़के पर 10 साल की लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। इंस्टाग्राम पर लड़के ने लड़की से बातचीत शुरू की। दोनों अक्सर फोन पर चैट करते या बात करते। जब वो लड़के से मिलने गई तो उसका अपहरण कर लिया गया। अरावली जिले के धनसुरा गांव की रहने वाली लड़की के माता-पिता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया।
इंस्टाग्राम पर लड़के से बातचीत करती लड़की
पुलिस ने अलग-अलग स्रोतों की मदद से नाबालिग लड़के का पता लगाया। पुलिस ने जानकारी दी, "जब हमने माता-पिता से पूछताछ की, तो पता चला कि लड़की अपनी मां के स्मार्टफोन पर इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कर रही थी। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक 16 वर्षीय लड़के के संपर्क में आई थी। वे ऐप पर चैट करते थे और अक्सर फोन पर भी बात करते थे। लड़के ने उसका अपहरण कर लिया, उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।"
दो बहनों ने मिलकर इंस्टा पर बनाए थे सात अकाउंट
अपहरण हुई पीड़ित नाबालिग और उसकी नाबालिग बहन अपने मां बाप का मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहे थे। मोबाइल में दोनों बहनों ने 7 इंस्टाग्राम अकाउंट बने थे जिनमें 2 एक्टिव हैं। इन्हीं अकाउंट के जरिए शिकायतकर्ता की छोटी बेटी जिसकी उम्र दस साल है, साढ़े सोलह साल के नाबालिग के संपर्क में थी।
मेडिकल जांच के बाद सामने आया कि लड़के ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। किशोर को मेहसाणा निरीक्षण गृह भेज दिया गया। यह घटना एक संदेश है कि बच्चों के लिए सोशल मीडिया कितना खतरनाक साबित हो सकती है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।