Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंस्टाग्राम पर 13 लाख फॉलोवर्स, बाइक पर बैठकर बनाती थी वीडियो; कौन है बिल्डर को हनीट्रैप में फंसाने वाली कीर्ति पटेल?

    Updated: Thu, 19 Jun 2025 03:47 PM (IST)

    गुजरात में एक बिल्डर को हनीट्रैप में फंसाकर रंगदारी मांगने के आरोप में इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल को गिरफ्तार किया गया है। कीर्ति पटेल एक साल से फरार थी और पुलिस को चकमा दे रही थी। सूरत पुलिस ने अहमदाबाद पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया। कीर्ति पटेल पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बिल्डर से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी थी।

    Hero Image
    हनीट्रैप मामले में फरार इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल गिरफ्तार (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात में एक बिल्डर को हनीट्रैप में फंसाकर करोड़ों की रंगदारी मांगी गई थी और इसका आरोप एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर कीर्ती पटेल पर लगा था। कीर्ति पिछले एक साल से फरार चल रही थी और वह जगह और सिम कार्ड बदल-बदलकर पुलिस को चकमा दे रही थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आखिरकार गुजरात पुलिस ने कीर्ती पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। बिल्डर से रंगदारी मांगने का मामला सूरत में 2 जून 2024 को दर्ज हुआ था। FIR में कीर्ति पटेल समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। हालांकि, चार आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी था और कीर्ती पटे फरार चल रही थी। कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट भी जारी कर रखा था।

    कौन हैं कीर्ति पटेल?

    • कीर्ति पटेल, जिन्हें कीर्ति अदलजा के नाम से भी जाना जाता है, एक गुजराती डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं।
    • इंस्टाग्राम पर कीर्ति पटेल के 1.3 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं।
    • वह अक्सर ऐसे वीडियो पोस्ट करती हैं, जिनमें वह बाइक चलाती और लोगों से बातचीत करती नज़र आती हैं।
    • हाई-प्रोफाइल जबरन वसूली मामले में एक साल से ज़्यादा समय तक फरार रहने के बावजूद, कीर्ति पटेल सोशल मीडिया पर काफ़ी सक्रिय थी।

    • गिरफ्तारी से 5 दिन पहले अपलोड की गई उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्हें सड़क पर छोटे बच्चों से बातचीत करते हुए देखा गया था।
    • कीर्ति पटेल ने इस साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले सहित धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के बारे में अक्सर पोस्ट किए थे।
    • वह यूट्यूब पर भी मौजूद हैं, जहां उनके लगभग दो लाख सब्सक्राइबर हैं और वह 2019 से पोस्ट कर रही हैं।
    • हाल ही में एक वीडियो में उन्होंने एक FIR को रद किए जाने से संबंधित एक न्यूज क्लिप शेयर की और अपने समर्थकों को उनके साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद दिया।
    • 2020 में उन्हें रघु भारवाड़ उर्फ ​​बोलियो से जुड़े एक हत्या के प्रयास के मामले से जोड़ा गया था, जिसने उन पर विवाद के बाद उन पर हमला करने और टिकटॉक पर सार्वजनिक रूप से उनका अपमान करने का आरोप लगाया था।
    • 2020 में कीर्ति पटेल पर वन विभाग द्वारा 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था, क्योंकि उन्होंने एक उल्लू को पकड़े हुए एक टिकटॉक वीडियो पोस्ट किया था, जो वन्यजीव कानून के तहत एक संरक्षित प्रजाति है।

    कैसे हुई गिरफ्तार?

    पुलिस के मुताबिक, कीर्ति लगातार अपने लोकेशन, फोन और सिम कार्ड बदल रही थी। इस वजह से उसे पकड़ना मुश्किल हो गया था। लेकिन, टेक्निकल टीम और साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से उसकी लोकेशन अहमदाबाद के सरखेज इलाके में टैक की गई। इसके बाद सूरत पुलिस ने अहमदाबाद पुलिस की मदद से बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

    बदले जा रहे थे IP एड्रेस

    DCP आलोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार के दौरान पुलिस ने इंस्टाग्राम से भी संपर्क किया था, जिससे IP एड्रेस और लोकेशन के बारे में जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि फरार होने के दौरान कीर्ति लगातार अपनी जगह, फोन नंबर और इंटरनेट लोकेशन बदल रही थी।

    SC से कमल हासन को बड़ी राहत, कर्नाटक में 'ठग लाइफ' की रिलीज का रास्ता साफ