Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Elections 2022: फतेहपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे, भाजपा प्रत्याशी को पछाड़ा

    By Versha SinghEdited By:
    Updated: Thu, 08 Dec 2022 03:21 PM (IST)

    गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022) के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) को रिकार्ड तोड़ बहुमत मिला है। कांग्रेस का पिछली बार से भी खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

    Hero Image
    फतेहपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे

    गुजरात। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022) के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) को रिकार्ड तोड़ बहुमत मिला है। कांग्रेस का पिछली बार से भी खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। भाजपा 158, कांग्रेस 16, आम आदमी पार्टी 5 और अन्य तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भवानी सिंह पठानिया चल रहे आगे

    कांगड़ा जिले की फतेहपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया करीब 3400 वोटों से आगे चल रहे हैं। 2022 में कांग्रेस ने भवानी सिंह पठानिया को उम्मीदवार बनाया। बीजेपी ने राकेश पठानिया को टिकट दिया जबकि आम आदमी पार्टी ने डॉ. राजन सुशांत पर दांव खेला। 2021 में फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया ने बीजेपी के बलदेव ठाकुर को शिकस्त दी थी।

    कांग्रेस के सामने है कड़ी चुनौती

    इस बार कांग्रेस के सामने फतेहपुर सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने की कड़ी चुनौती बनी हुई है। यहां से कांग्रेस (Congress) के भवानी सिंह पठानिया (Bhawani Singh Pathania) को चुनावी मैदान में उतरा है. भाजपा के राकेश पठानिया (BJP Rakesh Pathania) और आम आदमी पार्टी (AAP) के राजन सुशांत (Rajan Sushant) चुनावी दंगल में मजबूती से डटे हैं। चार बार के विधायक, मंत्री और राज्यसभा सांसद रहे राजन सुशांत के चुनावी मैदान में होने से मुकाबला यहां पर त्रिकोणीय हो रहा है।

    2017 के चुनाव में कांग्रेस ने हासिल की थी जीत

    बता दें कि साल 2017 के चुनावों में कांग्रेस ने अपना वर्चस्व कायम रखते हुए जीत हासिल की थी। फतेहपुर विधानसभा सीट पर साल 2017 का चुनाव कांग्रेस के सुजान सिंह पठानिया और भाजपा के कृपाल सिंह परमार के बीच लड़ा गया था। कांग्रेस के पठानिया ने 18,962 यानी 32.45% वोट हासिल किए थे और भाजपा के कृपाल सिंह परमार को दूसरे स्थान पर रहते हुए 17,678 यानी 30.25% मत प्राप्त हुए थे। पठानिया ने इस सीट पर 1,284 मतों के अंतराल से जीत हासिल की थी।

    फतेहपुर विधानसभा में 91 हजार से ज्यादा वोटर्स

    कांगड़ा जिले की इंदौरा विधानसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 91853 है। इसमें पुरूष मतदाता 47,381 हैं और महिला मतदाताओं की संख्या 44,471 है। इसके अलावा 1,387 सर्विस वोटर व अन्य भी हैं। इससे यहां पर कुल वोटरों की संख्या इस बार 93,244 है। हिमाचल प्रदेश में कुल वोटर 5507239 हैं जिनमें पुरूष मतदाता 2780192 और महिला मतदाता 2727010 हैं। प्रदेश में 37 मतदाता थर्ड जेंडर वाले भी हैं।

    दोनों प्रत्याशियों के बीच है इतने वोटों का अंतर

    बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया को अभी तक कुल 33,238 वोट मिले हैं और डाले गए कुल मतों का प्रतिशत 51.83 है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया को अब तक कुल 25,884 वोट मिले हैं और डाले गए कुल मतों का प्रतिशत 40.36 है।

    यह भी पढ़ें- Gujarat Election Top 10 Seats Result 2022: क्रिकेटर जडेजा की पत्नी जामनगर से आगे, जानें 10 टॉप सीटों का हाल

    यह भी पढ़ें- Mainpuri Lok Sabha Result: चाचा शिवपाल के गढ़ जसवंत नगर में बहू डिंपल को कितने मिले वोट, यहां जानें

    comedy show banner
    comedy show banner