Mainpuri Lok Sabha Result: चाचा शिवपाल के गढ़ जसवंत नगर में बहू डिंपल को कितने मिले वोट, यहां जानें
Bypoll Election Results 2022 Live मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी में हुए उपचुनाव में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सपा उम्मीदवार हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट पर चाचा शिवपाल के गढ़ जसवंत नगर में डिंपल को कितने वोट मिले हैं जानें..

लखनऊ, जेएनएन। यूपी में एक लोकसभा तो दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा की सीट मैनपुरी लोकसभा सीट है, जिसपर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव हुआ है। यहां अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सपा उम्मीदवार हैं और बड़े अंतर से जीत की ओर बढ़ रही हैं। इन सब के बीच कई विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने वाले मैनपुरी लोकसभा सीट पर चाचा शिवपाल के गढ़ जसवंत नगर में डिंपल को कितने वोट मिले हैं, यहां हम बताने जा रहे हैं....
जसवंतनगर विधान सभा में डिंंपल यादव लगातार बढ़त बनाए हुए हैं
जसवंतनगर विधान सभा
- डिंंपल यादव- 36664
- रघुराज सिंह शाक्य- 15175
डिंपल यादव को 1 लाख से ज्यादा की बढ़त
मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा की डिंपल यादव बड़ी जीत की ओर बढ़ रही हैं। डिंपल 1 लाख 10 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। 6 विधानसभा सीटों के उपचुनाव नतीजों में भाजपा काफी पीछे छूट गई है। यूपी के मैनपुरी, रामपुर और खतौली उपचुनाव नतीजों में सपा उम्मीदवार बड़ी बढ़त बनाए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।