Gujarat: भुज में पिछले 71 साल का फरवरी माह के तापमान का रिकॉर्ड टूटा, 16 फरवरी को दर्ज हुआ सबसे उच्च तापमान
Gujarat News गुजरात के भुज में फरवरी महीने का सबसे उच्चतम तापमान दर्ज किया गया है। आईएमडी के भुज स्टेशन ने 16 फरवरी को इस महीने का उच्चतम तापमान दर्ज किया। इस तापमान ने पिछले 71 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है।

अहमदाबाद, पीटीआई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात के कच्छ जिले के भुज शहर में फरवरी का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले 71 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। आईएमडी के भुज स्टेशन ने 16 फरवरी को इस महीने का उच्चतम तापमान दर्ज किया।
अगले दो दिन तक 38-40 डिग्री रहेगा तापमान
आईएमडी अहमदाबाद मौसम विज्ञान केंद्र के एक वैज्ञानिक, विजिन लाल ने कहा कि इससे पहले फरवरी का सबसे उच्च तापमान साल 19 फरवरी, 2017 में दर्ज किया गया था, जो कि 39 डिग्री सेल्सियस था। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों में उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि फरवरी सर्दी से गर्मी की ओर बढ़ने का मौसम है।
लू की संभावना नहीं
विजिन लाल ने तापमान में वृद्धि के कारणों के बारे में बात करते हुए कहा, "इस बार आसमान साफ है और उत्तर-पूर्वी हवा चल रही है और तटीय क्षेत्र में समुद्री हवा में देरी हो रही है।" उन्होंने कहा कि लू की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ में तापमान अधिक रहेगा।
आईएमडी ने कहा कि अहमदाबाद में आसमान साफ रहेगा और शनिवार सुबह तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान 16 और 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Gujarat News: जूनागढ़ में दर्दनाक हादसा; कुएं में जा गिरी अनियंत्रित कार, दो युवकों की मौत
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।