Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Heeraben Modi : पीएम मोदी की मां की याद में आज वडनगर में होगी प्रार्थना सभा, शुक्रवार को हुआ था निधन

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sun, 01 Jan 2023 07:09 AM (IST)

    Heeraben Modi Death प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन की याद में गुजरात के वडनगर में आज प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। हीराबेन का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों को इसकी जानकारी दी थी।

    Hero Image
    Heeraben Modi: मां हीराबेन मोदी के साथ पीएम मोदी

    अहमदाबाद, एएनआई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी की याद में रविवार को वडनगर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। प्रार्थना सभा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच होगी।

    हीराबेन मोदी का शुक्रवार तड़के हुआ निधन

    100 वर्षीय हीराबेन मोदी का शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में निधन हो गया। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी ने शुक्रवार को गांधीनगर में अपनी मां का अंतिम संस्कार किया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2022: 5जी, डिजिटल रुपए की सौगात, थॉमस कप की खुशी, अग्नि से मिली शक्ति, एयर इंडिया की हुई घर वापसी

    प्रधानमंत्री को अपनी मां हीराबेन के पैर छूते और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए देखा गया। वह रायसन में अपने आवास पर मां के सामने फर्श पर घुटनों के बल बैठे हुए थे। पीएम मां के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए और उनकी अर्थी को कंधा दिया। वे  मां के पार्थिव शरीर के साथ नंगे पैर ही चल रहे थे। 

    ''शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम''

    पीएम मोदी ने अपने भाइयों के साथ मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। उन्होंने शुक्रवार तड़के उनके निधन की जानकारी देश को दी। उनकी मृत्यु के बाद उन्होंने ट्वीट किया, ''शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।''

    यह भी पढ़ें: Heeraben Modi Death: "एक तपस्वी जीवन पूर्ण हुआ", पीएम मोदी की मां के निधन पर बोला RSS

    प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ''मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है, वह है-काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।''

    यह भी पढ़ें: Heeraben Modi Death: पीएम मोदी ने बताया था, सार्वजनिक कार्यक्रमों में मां उनके साथ क्यों नहीं दिखती थीं