विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Election: मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद रखा राजनीति में कदम, सबसे कम उम्र की उम्मीदवार हैं पायल कुकरानी

By Piyush KumarEdited By:
Published: Tue, 15 Nov 2022 09:01 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के अहमदाबाद में नरोदा विधानसभा क्षेत्र से मनोज कुकरानी की 30 साल की बेटी पायल ...और पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार पायल कुकरानी की फाइल फोटो।
भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार पायल कुकरानी की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क। गुजरात विधानसभा चुनाव में एक महीने का समय भी नहीं बचा है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने कई युवाओं को टिकट दिया है। युवाओं के इस फेहरिस्त में एक नाम युवा डॉक्टर पायल कुकरानी का भी है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के अहमदाबाद में नरोदा विधानसभा क्षेत्र से मनोज कुकरानी की 30 साल की बेटी पायल कुकरानी को टिकट दिया है। वो पेशे से डॅाक्टर हैं।

गौरतलब है कि युवा डॉक्टर पायल कुकरानी सबसे कम उम्र की उम्मीदवार हैं। उनके पिता, मनोज कुकरानी बीजेपी और संघ परिवार से जुड़े हुए हैं। मनोज कुकरानी, महामंत्री व अन्य पदों पर रह चुके हैं। उनकी मां रेशमाबेन कुकरानी भी सैजपुर बोध वार्ड की भाजपा पार्षद हैं। बता दें कि रूस में मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद पायल, चार साल से अहमदाबाद में मेडिकल की प्रैक्टिस कर रही हैं।

बंटवारे के समय भारत आ गए थे पायल कुकरानी के पिता

पायल के पिता मनोज कुमार कुकरानी बंटवारे के समय भारत आ गए थे। वह शरणार्थी सिंघी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वह साल 1980 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। मनोज कुमार कुकरानी साल 1985 में युवा अध्यक्ष, साल 1987 में उपाध्यक्ष, साल 1991 में नगर कोषाध्यक्ष, साल 1992 में वार्ड अध्यक्ष, साल 1994 में नरोदा के महामंत्री, साल 1998 में नरोदा मंडल के अध्यक्ष बने।

बता दें कि पायल के पिता, सैजपुर वार्ड अध्यक्ष, सिंधी पंचायत अध्यक्ष, सिंधी समाज नरोदा विधानसभा सीट के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा मनोज कुमार कुकरानी संबद्ध संगठनों और यूनियनों के साथ सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। मनोज कुमार कुकरानी फिलहाल नरोदा पाटिया मामले में जमानत पर बाहर हैं।

यह भी पढ़ें: Gujrat Election: गुजरात में कांग्रेस ने उतारी नेताओं की फौज, हर लोकसभा क्षेत्र के लिए एक पर्यवेक्षक नियुक्त

यह भी पढ़ें: Gujrat Election 2022 : भाजपा प्रत्याशी जिग्ना पंड्या ने वापस लिया अपना नामांकन, जानिए क्या है वजह