Move to Jagran APP

Gujarat Chunav 2022: खरगे के रावण वाले बयान पर विवाद, BJP बोली- ये कांग्रेस की मानसिकता

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक रैली के दौरान पीएम मोदी की तुलना रावण से की थी। भाजपा इसको लेकर लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है। राजनाथ सिंह ने कहा कि ये पूरी कांग्रेस की मानसिकता का परिणाम है।

By Jagran NewsEdited By: Manish NegiPublished: Wed, 30 Nov 2022 01:25 PM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2022 01:25 PM (IST)
Gujarat Chunav 2022: खरगे के रावण वाले बयान पर विवाद, BJP बोली- ये कांग्रेस की मानसिकता
Gujarat Chunav 2022: खरगे के रावण वाले बयान पर विवाद

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में कुछ ही घंटे का वक्त बाकी है। ऐसे में सत्ता पक्ष और विरोधी दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज है। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम मोदी की तुलना रावण से किए जाने पर भाजपा आगबबूला है। इस टिप्पणी से नाराज भाजपा नेता लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं।

loksabha election banner

इसी सिलसिले में भाजपा नेताओं ने बुधवार को अहमदाबाद में एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान की निंदा की। प्रेस वार्ता में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी के संबंध में अपशब्दों का प्रयोग करना स्वस्थ राजनीति के लक्षण नहीं है।

'खरगे की टिप्पणी, कांग्रेस की मानसिकता'

रक्षा मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार के अपशब्दों का प्रयोग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम के लिए किया है वह उनकी मानसिकता ही नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस की मानसिकता का परिणाम है।

गुजरातियों का अपमान- रुपाणी

इससे पहले गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी ने खरगे के बयान को गुजरातियों का अपमान बताया। रुपाणी ने कहा कि राज्य की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी को गुजरात चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा। रुपाणी ने ये भी कहा कि मैं मानता हूं कि हर बार कांग्रेस अपने लिए ऐसा दलदल बनाती है और उसमें डूब जाती है। इसलिए पार्टी धीरे-धीरे मर रही है।

खरगे ने की थी मोदी की रावण से तुलना

गौरतलब है कि मल्लिकार्जुन खरगे ने अहमदाबाद के बेहरामपुरा इलाके में एक रैली के दौरान पीएम मोदी की तुलना रावण से कर डाली थी। खरगे ने कहा था, 'इन सभी अभियानों में, वह (मोदी) केवल अपने बारे में बात करते हैं। किसी और को मत देखो, बस मोदी को देखो और वोट करो'... कितनी बार हमें आपका चेहरा देखना है? आपके कितने रूप हैं? क्या आपके पास रावण जैसे 100 सिर हैं?'

ये भी पढ़ें:

विदेशियों ने सालभर में 1.75 लाख करोड़ निकाले, तो म्यूचुअल फंड्स ने 1.93 लाख करोड़ निवेश कर मजबूती दी

Fact Check : FIFA World Cup 2022 में अजान की वजह से नहीं रोका गया मैच, वायरल वीडियो चार साल पुराना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.