विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat News: गुजरात के भुज में एक दर्दनाक हादसा, बालू के नीचे जिंदा दबा लड़का; 4 साल के बच्चे की मौत

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Tue, 10 Jan 2023 01:33 PM (IST)

गुजरात के भुज में मिट्टी समतल करने वाली अर्थ लेवलिंग मशीन ने गलती से बालू रेत के नीचे 4 साल ...और पढ़ें

कच्छ में बालू रेत के नीचे जिंदा दबा 4 साल का बच्चा
कच्छ में बालू रेत के नीचे जिंदा दबा 4 साल का बच्चा

भुज, एजेंसी। गुजरात से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। एक 4 साल के बच्चे की रेत में जिंदा दबकर मौत हो गई, जब एक अर्थ लेवलिंग मशीन ने गलती से उस पर रेत फेंक दी। पाढर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और इसकी जांच कर रही है।

पुलिस से साझा की गई जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम प्रिंस विनोद मावी राधेराधे फर्म से सटे खुले मैदान में खेल रहे थे। डंपर चालक ने बिना देखे ही उस पर बालू फेंक दिया।

यह देख लड़के के परिजन मौके पर पहुंचे और मजदूरों की मदद से प्रिंस को बचा लिया। लड़के को भुज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. मयूरसिंह जडेजा ने उसे मृत घोषित कर दिया। पाढर थाने के अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-  Bomb Threat in Plane: मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, जामनगर में रात भर चला तलाशी अभियान

यह भी पढ़ें- Patang Mahotsav 2023: गुजरात में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव की शुरुआत, समारोह में भाग लेंगे 68 देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।