Move to Jagran APP

Gujarat Election 2022: 'गुजरात में बदलाव लाना था, BJP ने 6 साल में तीन मुख्यमंत्री बदल दिए', खरगे का तंज

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुजरात विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। अहमदाबाद में एक प्रेस वार्ता कर खरगे ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। खरगे ने कहा कि भाजपा नेता भड़काऊ भाषण देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Manish NegiPublished: Mon, 28 Nov 2022 12:38 PM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 12:38 PM (IST)
Gujarat Election 2022: 'गुजरात में बदलाव लाना था, BJP ने 6 साल में तीन मुख्यमंत्री बदल दिए', खरगे का तंज
Gujarat Vidhan Sabha Election 2022: खरगे का भाजपा पर निशाना

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच सत्ता का मुख्य मुकाबला माना जा रहा है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने मैदान में उतरकर अन्य दलों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रचार में जुटे विभिन्न दलों के नेता जमकर जुबानी हमला कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भाजपा को आड़े हाथ लिया है।

loksabha election banner

जनता को गुमराह कर रहे भाजपा नेता- खरगे

खरगे ने मंगलवार को अहमदाबाद में एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेता गुजरात में वार्ड दर वार्ड घूम रहे हैं। 27 सालों के शासन के बावजूद पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री यहां आ रहे हैं। खरगे ने कहा कि भाजपा नेता भड़काऊ भाषण देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इसके पीछे उनका डर है।

लाना था राज्य में बदलाव, BJP ने सीएम बदल दिया- कांग्रेस

खरगे ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को राज्य में बदलाव लाना था, लेकिन उन्होंने 6 साल में तीन मुख्यमंत्री ही बदल दिए। इसका मतलब है कि भाजपा सरकार ने राज्य में कोई काम नहीं किया है।

कांग्रेस के खिलाफ गलत प्रचार

खरगे ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि भाजपा, कांग्रेस के खिलाफ गलत प्रचार कर रही है। खरगे ने कहा कि हमारे कार्यक्रमों, हमारे नेताओं के खिलाफ बहुत सी बातें कही जा रही हैं। कहा जा रहा है कि ये चुनाव हमारे नेता यहां नहीं लड़ रहे, ये चुनाव तो गुजरात की जनता का चुनाव है।

ये भी पढ़ें:

Gujarat VidhanSabha Election: मल्लिकार्जुन खरगे का छलका दर्द, कहा- लोग हमारे हाथ की चाय तक नहीं पीते

26 नवंबर को 9 सैटेलाइट की लांचिंग, विशेषज्ञों के अनुसार खेती-खनन से लेकर पर्यावरण तक को बचाने में मिलेगी मदद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.