Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gujarat Election: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- मेधा पाटकर का भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना गुजरात विरोधी

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 20 Nov 2022 05:31 AM (IST)

    मेधा पाटकर के कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर भाजपा हमलावर रुख अपनाए हुए है। गुजरात विधानसभा चुनाव के बीच मेधा पाटकर के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर भाजपा नेता कांग्रेस पर सवाल उठा रहे हैं। जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है।

    Hero Image
    Gujarat Election: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल फोटो)

    अहमदाबाद, एजेंसी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में नर्मदा बचाओ आंदोलन की कार्यकर्ता मेधा पाटकर के शामिल होने को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात विरोधी बताया है। कांग्रेस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि चुनावी राज्य में भाजपा के पास मुद्दों की कमी हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नड्डा ने मेधा पाटकर को लेकर कांग्रेस पर बोला हमला

    गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पाटकर नर्मदा विरोधी, गुजरात विरोधी और सौराष्ट्र विरोधी हैं। उन्होंने नर्मदा बांध का निर्माण कार्य बाधित किया। मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यदि ऐसे लोग राहुल गांधी का साथ देते हैं, तो यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है।

    कांग्रेस ने किया नड्डा पर पलटवार

    नड्डा की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता रघु शर्मा ने कहा कि चुनाव में भाजपा के पास मुद्दे नहीं हैं, इसलिए वह भारत जोड़ो यात्रा में मेधा पाटकर के शामिल होने का मुद्दा उठा रही है। भारत जोड़ो यात्रा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पाटकर का गांधी के साथ एक फोटो ट्वीट किया गया था। इसके कैप्शन में लिखा था कि जब आप समाज के लिए कुछ करते हैं तो समाज कल्याण में शामिल लोग खुद आप के साथ जुड़ते हैं।

    पूर्व सीएम ने भी बोला था कांग्रेस पर हमला

    भाजपा पर हमला करते हुए शर्मा ने पूछा कि आप किसी को कांग्रेस की यात्रा में शामिल होने से कैसे रोक सकते हैं। इससे पहले, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी मेधा पाटकर के भारत जोड़ो यात्रा कि हिस्सा बनने पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा था कि मेधा पाटकर वह व्यक्ति हैं, जिन्होंने नर्मदा बांध परियोजना को पूरा नहीं होने दिया था। उन्होंने कहा था कि मेधा पाटकर का भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना दिखाता है कि कांग्रेस विकास के खिलाफ है।

    महाराष्ट्र दौरे पर है भारत जोड़ो यात्रा

    बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिन महाराष्ट्र के दौरे पर है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में आम लोगों के अलावा, कई नामचीन हस्तियां भी शामिल हो रही हैं, जिनमें सिनेमा जगत, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं।

    Gujrat Election: 'मेधा पाटकर ने किया था नर्मदा परियोजना का विरोध', पूर्व CM रुपाणी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बना आत्मनिर्भर