Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gujarat News: गुजरात के नडियाद में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के कर्मचारी को ग्राहक ने पीटा; देखें VIDEO

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 05 Feb 2023 02:10 PM (IST)

    गुजरात के नडियाद में स्थित बैंक ऑफ इंडिया नडियाद शाखा के एक कर्मचारी को ग्राहक ने बैंक ऋण के मुद्दे पर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

    Hero Image
    बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के कर्मचारी को ग्राहक ने पीटा (फोटो एएनआइ)

    नडियाद (गुजरात), एजेंसी। गुजरात के नडियाद में बैंक ऑफ इंडिया के एक कर्मचारी की पिटाई का वीडियो सामने आया है। जहां एक ग्राहक ने बैंक ऑफ इंडिया की नडियाद शाखा में कर्मचारी को पीट दिया। ये घटना बैंक ऑफ इंडिया की नडियाद शाखा में लगे CCTV में कैद हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्राहक ने बैंक के कर्मचारी को जमकर पीटा

    दरअसल, 42 सेकंड के इस CCTV में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स बैंक के अंदर पहुंचा था। इसी दौरान वो बैंक के अंदर बैठे कर्मचारी के पास गया और बिना कुछ बोले उस पर थप्पड़ों से हमला करना शुरू कर दिया। बैंक कर्मचारी कुछ समझ पाता, तब तक उस शख्स ने थप्पड़ मारना जारी रखा। हालांकि, कर्मचारी की पिटाई होता देख वहां मौजूद दूसरे कर्मी भी आ गए। जिसके बाद उन्होंने बीच-बचाव की कोशिश की।

    CCTV में कैद हुई पिटाई की घटना

    इसके बाद भी उसने बैंक कर्मचारी को पीटना जारी रखा। तभी बैंक कर्मचारियों ने सुरक्षाकर्मियों को बुलाकर उस शख्स को वहां से हटाया। हालांकि, ये घटना बैंक में लगे CCTV में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।

    पुलिस ने दर्ज किया एससी-एसटी एक्ट में मामला

    बताया जा रहा है कि ये घटना बीते 3 फरवरी 2023 की है। बैंक ऑफ इंडिया नडियाद शाखा के एक कर्मचारी को ग्राहक ने बैंक ऋण के मुद्दे पर पीटा था। नडियाद टाउन पुलिस थाने में एससी-एसटी (अत्याचार निवारण अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Delhi Kanjhawala Case: कंझावला मामले में सामने आई अंजलि की विसरा रिपोर्ट, जानें पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में बदमाशों का दुस्साहस, घर पहुंच दरवाजा खुलवाया फिर मां-बेटे पर उड़ेल दी तेजाब की बोतल- हालत गंभीर

    comedy show banner
    comedy show banner