Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gujarat Politics: गुजरात विधानसभा चुनाव में मिली हार को भूलकर लोकसभा की तैयारी करें कार्यकर्ता: मुकुल वासनिक

    By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 09:25 PM (IST)

    गुजरात में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के नवनियुक्‍त अध्‍यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने सोमवार को जनअधिकार पदयात्रा व कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम शुरु किया है। गुजरात कांग्रेस के नवनियुक्‍त प्रभारी मुकुल वासनिक ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि विधानसभा चुनाव की हार को भूलकर वे आगामी लोकसभा चुनाव में जीत की तैयारी में जुट जाएं। गुजरात महात्‍मा गांधी सरदार पटेल की भूमि है।

    Hero Image
    गुजरात कांग्रेस ने शुरू किया जनअधिकार पदयात्रा व कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम (फोटो: एक्स)

    अहमदाबाद, राज्य ब्यूरो। गुजरात में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के नवनियुक्‍त अध्‍यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने सोमवार को जनअधिकार पदयात्रा व कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम शुरु किया है। नवनियुक्‍त पार्टी प्रभारी मुकुल वासनिक ने एक दिन पहले ही विधानसभा चुनाव की हार को भूलकर आगामी चुनाव की जीत पर ध्‍यान देने की बात कही थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस अध्‍यक्ष गोहिल व विधानसभा में पार्टी विधायक दल के नेता अमित चावड़ा की अगुवाई में खेडा जिले का कार्यकर्ता संवाद आयोजित किया गया। कार्यकर्ता संवाद में कांग्रेस के दिग्‍गज नेता दिनशा पटेल, मध्‍य जोन प्रभारी ऊषा नायडू भी शामिल हुए।

    गुजरात से शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा

    कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के पूर्व अध्‍यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उल्‍लेख करते हुए कहा कि राहुल अगली भारत जोड़ो यात्रा गुजरात से शुरु करने वाले हैं। राज्‍य सरकार किसान, महिला एवं युवा विरोधी है। गोहिल ने कहा कि भाजपा के शासन में भयमुक्‍त भ्रष्‍टाचार चल रहा है। राज्‍य के कई ओवरब्रिज भाजपा शासन के भ्रष्‍टाचार की पोल खोल रहे हैं। राज्‍य में शिक्षा का व्‍यापारीकरण कर दिया गया और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्र लीक हो जाते हैं। महंगाई से आम ग्रहिणी और बेरोजगारी के कारण युवा परेशान है।

    'हार भूल कर चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता'

    गुजरात कांग्रेस के नवनियुक्‍त प्रभारी मुकुल वासनिक ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि विधानसभा चुनाव की हार को भूलकर वे आगामी लोकसभा चुनाव में जीत की तैयारी में जुट जाएं। गुजरात महात्‍मा गांधी, सरदार पटेल की भूमि है, उनके आदर्शों पर चलकर महात्‍मा गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली। अगली भारत जोड़ो यात्रा गुजरात से शुरु होगी।

    17 सीट पर ही सिमट गई थी कांग्रेस

    इससे पहले वासनिक का एयरपोर्ट से लेकर पार्टी कार्यालय तक कार्यर्ताओं ने जोरदार स्‍वागत किया। बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 182 में से महज 17 सीट पर ही जीत दर्ज कर सकी थी। हार के बाद तत्‍कालीन अध्‍यक्ष अमित चावड़ा व प्रभारी डॉ रघु शर्मा ने अपने पदों से इस्‍तीफा दे दिया था। राजस्‍थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने के कारण प्रभारी डॉ. शर्मा के स्थान पर लंबे समय से नए नेता की नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था।