Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • gujarat
  • ahmedabad
LIVE BLOG

Gujarat Election Result 2022: भाजपा ने सातवीं बार जीत दर्ज कर गुजरात चुनाव में रचा नया कीर्तिमान, 156 सीटों पर दर्ज की जीत; कांग्रेस के खाते में आए 17

Gujarat Election Result 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के रुझानों के मुताबिक, भाजपा 156, कांग्रेस 17, आम आदमी पार्टी 5 और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 154 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 17 सीटें आई हैं। आम आदमी पार्टी ने भी 5 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि अन्य के खाते में तीन सीटें आई है।

By Piyush KumarThu, 08 Dec 2022 10:45 PM (IST)
News Article Hero Image

अहमदाबाद, आनलाइन डेस्क। Gujarat Election Result 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा कीर्तिमान बनाते हुए कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी पर प्रचंड जीत दर्ज की है और लगातार सातवीं बार सरकार बनाने जा रही है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश में प्रत्येक पांच वर्ष में सरकार बदलने की परंपरा चली आ रही है, जो इस बार भी बरकरार रही। भाजपा के हाथ से सत्ता फिसल कर कांग्रेस के कब्जे में चली गई। गुजरात में करारी हार से हैरान कांग्रेस हिमाचल के परिणाम से थोड़ी राहत महसूस कर सकती है, जहां पांच वर्ष बाद उसकी फिर सरकार बनने जा रही है।

गुजरात की मुख्य चुनाव अधिकारी भारती ने मंगलवार को बताया कि गुजरात की 182 विधानसभा सीट के लिए निरीक्षक एवं सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से मतगणना के लिए राज्य में 367 स्थलों पर व्यवस्था की गई है इसके लिए 182 मतगणना निरीक्षक और 494 सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

Gujarat Chunav Result 2022, Gujarat Vidhan Sabha Election Result 2022, Gujarat Chunav Parinam 2022, Gujarat Chunav 2022 ke Natije;

8 Dec 202210:29:34 PM
गुजरात विधानसभा चुनाव के सभी सीटों के परिणाम घोषित, भाजपा दर्ज की प्रचंड जीत
blog images

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा कीर्तिमान बनाते हुए कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी पर प्रचंड जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग ने सभी सीटों पर परिणाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा 156 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 17 सीटें आई हैं। आम आदमी पार्टी ने भी 5 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि अन्य के खाते में तीन सीटें आई है।

8 Dec 202210:13:06 PM
भाजपा के खाते में 155 सीट, एक पर बढ़त

गुजरात विधानसभा चुनाव का परिणाम करीब-करीब सामने आ गया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 155 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 17 सीटें आई हैं। आम आदमी पार्टी ने भी 5 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि अन्य के खाते में तीन सीटें आई है।

8 Dec 20228:32:21 PM
गुजरात विधानसभा की 182 में से 180 सीटों के नतीजे घोषित
blog images

गुजरात विधानसभा चुनाव के रुझानों के मुताबिक, भाजपा 156, कांग्रेस 17, आम आदमी पार्टी 5 और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 154 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 17 सीटें आई हैं। आम आदमी पार्टी ने भी 5 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि अन्य के खाते में तीन सीटें आई है।

8 Dec 20228:25:21 PM
अपनी शक्ति को बढ़ाते रहना है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें अपनी शक्ति को बढ़ाते रहना है और कठोर से कठोर झूठे आरोपों को सहने का सामर्थ्य भी बढ़ाना होगा क्योंकि अब जुल्म बढ़ने वाला है। आप मानकर चलिए कि यह मुझ पर भी बढ़ने वाला है और आप पर भी बढ़ने वाला है क्योंकि यह सहन और पचा नहीं पाएंगे।

8 Dec 20228:24:13 PM
हर बुरी प्रवृत्ति से कुछ सकारात्मक खोजता रहा- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि साल 2002 के बाद शायद मेरे जीवन का ऐसा कोई पल नहीं गया, कोई कदम ऐसा नहीं रहा जिसकी धज्जियां ना उड़ा दी गई हो। इसका मुझे फायदा हुआ क्योंकि मैं हमेशा सतर्क रहा और हर बुरी प्रवृत्ति से कुछ सकारात्मक खोजता रहा, सीखता रहा।

8 Dec 20227:54:16 PM
भाजपा ने किया महिलाओं के लिए काम

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी ने महिलाओं के लिए जितना काम किया है, उतना किसी पार्टी ने नहीं किया, इसलिए भारी संख्या में वह हमारा समर्थन करती हैं।

8 Dec 20227:49:57 PM
गुजरात चुनाव में मिला सभी वर्गों का समर्थन- पीएम

भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी को समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है, उसने गुजरात चुनाव में एससी, एसटी के लिए आरक्षित 40 में से 34 सीटें जीतीं।

8 Dec 20227:49:57 PM
गुजरात चुनाव में मिला सभी वर्गों का समर्थन- पीएम

भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी को समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है, उसने गुजरात चुनाव में एससी, एसटी के लिए आरक्षित 40 में से 34 सीटें जीतीं।

8 Dec 20227:48:04 PM
इस जनादेश में है संदेश- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि इस जनादेश में एक और संदेश है और वो यह कि समाज के बीच दूरियां बढ़ाकर, राष्ट्र के सामने नई चुनौतियां खड़ी करके, जो राजनीतिक दल तत्कालिक लाभ लेने के फिराक में रहते हैं, उन्हें देश की जनता, देश की युवा पीढ़ी देख भी रही हैं और समझ भी रही हैं।

8 Dec 20227:46:43 PM
देश का मतदाता अपना हित और अहित जानता है

पीएम मोदी ने कहा कि देश का मतदाता आज इतना जागरूक है कि वह अपना हित और अहित जानता है। देश का मतदाता जानता है कि शार्टकट की राजनीति का कितना बड़ा नुकसान देश को उठाना होगा। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संशय नही कि देश समृद्ध होगा तो सबकी समृद्धि तय है।

8 Dec 20227:45:11 PM
चुनावी हथकंडों से किसी का भला नहीं हो सकता

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने एक कहावत कही है, आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपया। अगर यह हिसाब रहेगा तो क्या स्थिति होगी यह हम अपने आस-पास के देशों में देख रहे हैं। आज इसलिए देश सतर्क है। देश के हर राजनीतिक दल को यह याद रखना होगा कि चुनावी हथकंडों से किसी का भला नहीं हो सकता।

8 Dec 20227:43:44 PM
भाजपा के लिए लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं ने खपाया अपना जीवन

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा आज जहां भी पहुंची है ऐसे ही नहीं पहुंची है। जनसंघ के जमाने से तपस्या करते हुए परिवार के परिवार खपते रहे, तब जाकर ये दल बना है, तब जाकर हम यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा,भाजपा के लिए लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन खपा दिया।

8 Dec 20227:42:02 PM
हम विचार पर भी देते हैं बल- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम विचार पर भी बल देते हैं और व्यवस्था को भी सबल बनाते रहते हैं। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की अथाह संगठन शक्ति पर भरोसा करके ही अपनी रणनीति बनाती है और सफल भी होती है।

8 Dec 20227:40:15 PM
देश के अलग-अलग राज्यों के उपचुनाव में भी दिखा भाजपा के प्रति स्नेह

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के प्रति ये स्नेह देश के अलग-अलग राज्यों के उपचुनाव में भी दिख रहा है। उत्तर प्रदेश के रामपुर में भाजपा को जीत हासिल हुई है। बिहार के उपचुनावों में भाजपा का प्रदर्शन आने वाले दिनों का स्पष्ट संदेश है।

8 Dec 20227:38:34 PM
कठीन समय में जनता करती है भाजपा पर भरोसा

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात के नतीजों ने सिद्ध किया है कि सामान्य मानवी में विकसित भारत के लिए कितनी प्रबल आकांक्षा है। संदेश साफ है कि जब देश के सामने कोई चुनौती होती है तो देश की जनता का भरोसा भाजपा पर होता है।

8 Dec 20227:37:24 PM
युवा तभी वोट देते हैं जब उन्हें भरोसा होता है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि युवा तभी वोट देते हैं जब उन्हें भरोसा होता है और सरकार का काम प्रत्यक्ष नजर आता है। उन्होंने कहा, आज युवाओं ने जब भाजपा को भारी संख्या में वोट दिया है तो इसके पीछे का संदेश बहुत स्पष्ट है कि युवाओं ने हमारे काम को जांचा, परखा और उस पर भरोसा किया है।

8 Dec 20227:31:45 PM
भाजपा को समर्थन वंशवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों का गुस्सा

पार्टी कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा को समर्थन वंशवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों के बढ़ते गुस्से को दर्शाता है।

8 Dec 20227:30:30 PM
पीएम मोदी ने कहा- गुजरात की जनता ने रिकार्ड तोड़ने में भी रिकार्ड कर दिया

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात की जनता ने तो रिकार्ड तोड़ने में भी रिकार्ड कर दिया। उन्होंने कहा कि गुजरात के इतिहास का सबसे प्रचंड जनादेश भाजपा को देकर प्रदेश के लोगों ने नया इतिहास बना दिया है। जाति, वर्ग, समुदाय और हर तरह के विभाजन से ऊपर उठकर भाजपा को वोट दिया है।

8 Dec 20227:28:26 PM
भाजपा देश के हित में बड़े से बड़े फैसले लेने का दम रखती है

पीएम मोदी ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों ने भाजपा को वोट दिया, क्योंकि भाजपा हर सुविधा को प्रत्येक गरीब, मध्यमवर्गीय परिवार तक जल्द से जल्द पहुंचाना चाहती है। लोगों ने भाजपा को वोट दिया, क्योंकि भाजपा देश के हित में बड़े से बड़े और कड़े से कड़े फैसले लेने का दम रखती है।

8 Dec 20227:26:40 PM
भाजपा को मिला जनसर्मथन भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिम्ब

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा को मिला जनसमर्थन नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिम्ब है। भाजपा को मिला जनसमर्थन भारत के युवाओं की ‘युवा सोच’ का प्रकटीकरण है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा को मिला जनसमर्थन गरीब, शोषित, वंचित, आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए मिला समर्थन है।

8 Dec 20227:23:46 PM
पीएम मोदी ने गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का जताया आभार

पीएम मोदी ने कहा कि जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर भाजपा के प्रति स्नेह का साक्षी है। उन्होंने कहा, मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं।

8 Dec 20227:21:54 PM
जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है। जे पी नड्डा जी के नेतृ्त्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है उसकी खुशबू चारों तरफ महसूस कर सकते हैं। मैं गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं।

8 Dec 20227:20:02 PM
पीएम मोदी ने चुनाव आयोग और मतदाताओं को दिया धन्यवाद

भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए मैं चुनाव आयोग को धन्यवाद देना चाहता हूं। जहां तक मेरी जानकारी है, किसी भी मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान की आवश्यकता नहीं है। मैं हिमाचल के मतदाताओं को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। भाजपा और कांग्रेस के वोटों की संख्या के बीच अंतर एक प्रतिशत से कम है।

I want to thank Election Commission for conducting elections peacefully. As far as I know, re-polling in any poll booth was not required. I also want to thank the voters of Himachal. The difference between the number of votes for BJP & Congress was less than 1%: PM Modi at BJP HQ pic.twitter.com/PwXTYc3MoZ

— ANI (@ANI) December 8, 2022
8 Dec 20227:12:19 PM
जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- गैर जिम्मेदारना विपक्ष के कारण कांग्रेस की हुई ये हाल

जे पी नड्डा ने कहा कि भाजपा ने गुजरात में 52.5% वोट और 157 सीट हासिल की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 41.4% से घटकर 27.3% प्रतिशत पर आ गई है। वंशवाद, परिवारवाद,अकर्मण्य नेता व गैर जिम्मेदारना विपक्ष के कारण कांग्रेस की ये हालत हुई है।

8 Dec 20227:10:05 PM
पीएम मोदी के नेतृत्व में मिली प्रचंड जीत
blog images

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि जब हम गुजरात के नतीजे देखते हैं तो यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मिली है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को लेकर जिस अथक प्रयास के साथ गुजरात और देश की जनता की सेवा की वह हमें प्रचंड जीत में दिखती है।

8 Dec 20227:07:28 PM
नड्डा ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई
blog images

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में संबोधित करते हुए कहा, गुजरात की जनता, गुजरात के कार्यकर्ता व तमाम कार्यकर्ता जो हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में कार्यरत रहे, उन्हें मैं तहे दिल से बहुत-बहुत बधाई देता हूं और अभिनंदन करता हूं। 
 

8 Dec 20226:54:54 PM
पीएम मोदी पहुंचे पार्टी मुख्यालय
blog images

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित पार्टी  मुख्यालय पहुंचे।

PM Narendra Modi arrives at BJP HQ in Delhi after BJPs victory in the Gujarat Assembly elections. pic.twitter.com/4irbBT9R9r

— ANI (@ANI) December 8, 2022
8 Dec 20226:38:04 PM
गुजरात में भाजपा 156 सीटों पर आगे

गुजरात विधानसभा चुनाव के रुझानों के मुताबिक, भाजपा 156, कांग्रेस 17, आम आदमी पार्टी 5 और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। भाजपा इस बार चुनाव में रिकार्ड कायम करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। 

8 Dec 20226:23:35 PM
जिग्नेश मेवाणी वडगाम सीट से हुए विजयी

 वडगाम विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने जीत दर्ज की।

8 Dec 20226:16:33 PM
जेपी नड्डा पार्टी मुख्यालय पहुंचे
blog images

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई दिल्ली स्थित भाजपा के मुख्यालय पहुंचे।

8 Dec 20226:10:04 PM
भाजपा के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार धर्मेंद्रसिंह वाघेला ने दर्ज की जीत

गुजरात में वाघोडिया विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार और भाजपा के बागी धर्मेंद्रसिंह वाघेला ने भाजपा उम्मीदवार अश्विन पटेल को 14,006 मतों के अंतर से हराया।

8 Dec 20225:49:31 PM
गुजरात में भाजपा 157 सीटों पर आगे

गुजरात विधानसभा चुनाव के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 157, कांग्रेस 17, आम आदमी पार्टी 5 और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। राज्य में भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है।

8 Dec 20225:48:06 PM
Ahmedabad Election Result 2022: भाजपा 20 सीटों पर आगे

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के रुझानों के मुताबिक, भाजपा अहमदबाद की 21 में से 20 सीट पर आगे  चल रही है। वहीं, कांग्रेस एक सीट पर आगे है।

8 Dec 20225:40:19 PM
गुजरात चुनाव 2022 का ताझा रुझान
  • भाजपा- 156
  • कांग्रेस- 17
  • आप- 5
  • अन्य- 4
8 Dec 20225:33:52 PM
Gujarat Election Result 2022 पर Rahul Gandhi बोले- हमें जनादेश स्वीकार है
blog images

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे कांग्रेस के लिए काफी निराशाजनक रहे। गुरुवार को जारी नतीजों पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, हम जनादेश को स्वीकार करते हैं। हम गुजरात के लोगों का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। हम पुनर्गठन कर, कड़ी मेहनत करेंगे और देश के आदर्शों और प्रदेशवासियों के हक की लड़ाई जारी रखेंगे।

8 Dec 20225:17:48 PM
Gujarat Election Result 2022: भाजपा ने 120 सीटों पर दर्ज की जीत

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा 120 सीटों पर जीत दर्ज कर 36 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 11 सीटें जीत कर 6 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर जीत दर्ज कर 1 सीट पर आगे चल रही है। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है।

8 Dec 20225:13:04 PM
Gujarat Election Result 2022 पर PM Modi बोले, यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत के बिना संभव नहीं होगी

गुजरात में भाजपा की रिकार्ड सीटों से जीत होने जा रही है। इस मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीटकर कहा, धन्यवाद गुजरात। अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत अधिक भावनाओं से अभिभूत हूं। लोगों ने विकास की राजनीति का आशीर्वाद दिया और साथ ही इच्छा व्यक्त की कि वे चाहते हैं कि यह गति और तेज गति से चलती रहे। मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं। सभी मेहनती कार्यकर्ताओं से मैं कहना चाहता हूं - आप में से प्रत्येक एक चैंपियन है! यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की असाधारण मेहनत के बिना संभव नहीं होगी, जो हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।

8 Dec 20225:07:38 PM
Gujarat Election Result 2022 LIVE
  • भाजपा- 156
  • कांग्रेस- 17 
  • आम आदमी पार्टी- 5
  • अन्य- 4
8 Dec 20225:02:02 PM
Gujarat Election Result 2022 पर बोले मनोहर लाल खट्टर, ये जनता का आदेश है

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुजरात चुनाव के नतीजे पर कहा कि ये जनता का आदेश है और जनता के आदेश का हम सम्मान करते हैं। गुजरात में एक अच्छी बढ़त और अब तक की सबसे अच्छी बढ़त मिली है। उसके लिए जनता को श्रेय जाता है। उनको(AAP) दिल्ली में MCD में सफलता मिली है, मगर प्रदेश में उनकी सरकार थी, इसलिए मिली। अन्य किसी राज्य में उनको कोई सफलता नहीं मिली। उनको 1-2 राज्यों में सफलता मिली, उसके विशेष कारण हैं।

8 Dec 20224:57:23 PM
Gujarat Election Result 200 LIVE Updates in Hindi
  • भाजपा- 156
  • कांग्रेस- 17
  • आप- 5
  • अन्य- 4
8 Dec 20224:50:31 PM
Gujarat Election Result 2022: बीजेपी की जीत पर ओडिशा के शख्स ने खुद को चांदी के रंग में रंगा
blog images

ओडिशा के एक व्यक्ति मोहन महापात्रा ने अहमदाबाद में गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के जश्न के बीच खुद को चांदी के रंग में रंग लिया। भाजपा ने रिकार्ड बहुमत के साथ सत्ता को बरकरार रखा है।

8 Dec 20224:44:40 PM
Arvind Kejriwal बोले- गुजरात के लोगों ने हमें राष्ट्रीय पार्टी बना दिया

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और गुजरात के लोगों ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है। जितने वोट हमें मिले, उस हिसाब से AAP राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। देश में चंद पार्टी हैं, जिनको राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है।

8 Dec 20224:37:21 PM
Gujarat Election Result 2022: BJP ने 97 सीटों पर दर्ज की जीत
blog images

चुनाव आयोग के अनुसार, गुजरात में भाजपा 97 सीटों पर जीत दर्ज कर 59 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 7 सीट पर जीत दर्ज कर 10 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी 1 जीती और AAP 4 सीट जीत कर 1 सीट पर आगे चली रही है।

8 Dec 20224:29:01 PM
Gujarat Election 2022 Result: भाजपा 156 सीटों पर आगे
  • भाजपा-156 सीटों पर आगे
  • कांग्रेस-17 सीटों पर आगे
  • आप- 5 सीटों पर आगे
  • अन्य- 4 सीटों पर आगे
8 Dec 20224:25:49 PM
Gujarat Election 2022 में Congress की हार पर Mallikarjun Kharge बोले- मैं इसकी जिम्मेदारी नहीं लूंगा

गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मैं इसका श्रेय नहीं ले रहा हूं... लोकतंत्र में जीत और हार होती है। यह हमारी वैचारिक लड़ाई है। हम कमियों को दूर करेंगे और लड़ना जारी रखेंगे।

#WATCH | I am not taking credit for it... In a democracy wins and losses happen. It's our ideological fight. We will correct the shortcomings and continue to fight: Congress President M Kharge when asked about the party's poor performance in #GujaratAssemblyPolls pic.twitter.com/Iv26qfIeps

— ANI (@ANI) December 8, 2022
8 Dec 20224:19:11 PM
Surat से बीजेपी उम्मीदवार पूर्णेश मोदी बोले- गुजरात विकास की राजनीति के लिए वोट करता है
blog images

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के रुझानों से उत्साहित सूरत से बीजेपी उम्मीदवार पूर्णेश मोदी नेक हा कि गुजरात विकास की राजनीति के लिए वोट करता है। कुछ साल पहले यहां वोट बैंकिंग, बांटो और राज करो की राजनीति चलती थी, जिससे लोग तंग आ गए और उन्होंने बीजेपी को वोट देना शुरू कर दिया।

8 Dec 20224:12:05 PM
Gujarat Election Result 2022: इन सीटों पर भाजपा क्लीन स्वीप की ओर

भाजपा ने गांधीनगर, सूरत (16), द्वारका, गांधीनगर (5), डांग (1), राजकोट, खेड़ा (5) सीट पर क्लीन स्वीप किया है। पार्टी 157 सीटों पर  आगे चल रही है।

8 Dec 20224:08:26 PM
Gujarat Election Result 2022 पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राज्य में भाजपा को रिकार्ड सीटें मिलने जा रही हैं। कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, भाजपा ने 79 सीटों पर जीत हासिल की है और राज्य की कुल 182 सीटों में से 79 पर आगे चल रही है। 

8 Dec 20224:02:05 PM
Gujarat Election Result 2022: खेड़ा और दाहोद में भाजपा क्लीन स्वीप की ओर

भारतीय जनता पार्टी खेड़ा और दाहोद में क्लीन स्वीप की ओर बढ़ चली है। दोनों जिलों की सभी सीटों पर भाजपा आगे है। दो जिलों में 6-6 विधानसभा सीटें हैं।

8 Dec 20223:58:26 PM
Panchmahal Election Result 2022: क्लीन स्वीप की ओर बीजेपी

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा रिकार्ड सीटें जीतने जा रही हैं। पंचमहाल की बात करें तो यहां की सभी सीटों पर बीजेपी आगे हैं। यहां पांच सीटें हैं।

8 Dec 20223:54:14 PM
Surat Election Result 2022: बीजेपी ने किया क्लीन स्वीप

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। बीजेपी 158 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। मिली जानकारी के मुताबिक, सूरत में भी बीजेपी सभी सीटों पर आगे हैं। यहां उसका क्लीन स्वीप करना लगभग तय है। सूरत में कुल 16 सीटें हैं। 

8 Dec 20223:52:29 PM
Gujarat Election Result 2022 का ताजा रुझान

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। रुझानों के मुताबिक, भाजपा 158, कांग्रेस 16, आम आदमी पार्टी 4 और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं। भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

8 Dec 20223:48:52 PM
Gujarat Election Result 2022 पर बोले देवेंद्र फडणवीस कांग्रेस का हुआ सफाया

Gujarat Election 2022 Result पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि BJP ने PM मोदी के नेतृत्व में गुजरात में नया इतिहास रचा है। एक अप्रत्याशित किन्तु अपेक्षित विजय BJP की हुई है। कांग्रेस का सफाया हुआ है और जिन्होंने अपना मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया था, ऐसी आप नाम की पार्टी मुंह के बल गिरी है।

8 Dec 20223:41:23 PM
कांग्रेस अध्यक्ष जे ठाकोर बोले, Gujarat Election 2022 में AAP और ओवैसी की वजह से कटे हमारे वोट

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जे ठाकोर ने Gujarat Election Result 2022 पर कहा कि यह सच है कि आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी चुनाव के दौरान (कांग्रेस के) वोट कटने के कारणों में से एक थे। कमियों का विश्लेषण करने के लिए हम जल्द ही बैठक करेंगे। मुझे उम्मीद है कि अगली सरकार अपने वादों को पूरा करेगी।

8 Dec 20223:32:46 PM
Gujarat Election Result 2022 के ताजा रुझान
  • भाजपा- 158 सीटों पर आगे
  • कांग्रेस- 16 सीटों पर आगे
  • आप- 4 सीटों पर आगे
  • अन्य- 4 सीटों पर आगे

Gujarat Election Result 2022: गुजरात में ज्यादा सीटें तो नहीं जीत पाई AAP, लेकिन फिर भी चौंकाया

8 Dec 20223:25:23 PM
Gujarat Election Result 2022 पर Alpesh Thakor बोले- यह बंपर जीत है
blog images

गांधीनगर दक्षिण सीट से बीजेपी के उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर कहते हैं, बीजेपी ने गुजरात का विकास किया है। हम गुजरात के लोगों की सेवा करेंगे। यह बंपर जीत है। हमने पहले भी कहा था कि हम 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

8 Dec 20223:21:48 PM
Gujarat Election Result पर जेपी नड्डा बोले- जनता ने BJP को आशीर्वाद देकर जीत का नया कीर्तिमान रचा
blog images

Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 के नतीजों से भाजपा काफी उत्साहित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को बधाई दी है। उन्होंने पार्टी के राज्य प्रमुख सीआर पाटिल और कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया।

    

8 Dec 20223:11:14 PM
Gujarat Election Result LIVE: BJP ने 42 सीटों पर दर्ज की जीत
blog images

चुनाव आयोग के अनुसार, गुजरात में भाजपा 42 सीटों पर जीत दर्ज कर 115 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 3 सीट पर जीत दर्ज कर 13 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी 1 और AAP 5 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है।

8 Dec 20222:59:11 PM
Valsad Election Result 2022: BJP क्लीन स्वीप की ओऱ

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। बीजेपी वलसाड की सभी पांच सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, पार्टी 22 सीटों पर जीत दर्ज कर 136 सीटों पर आगे चल रही है।

8 Dec 20222:47:15 PM
Rivaba Jadeja ने Jamnagar North में किया रोडशो

जामनगर उत्तर से भाजपा उम्मीदवार रिवाबा जडेजा ने अपने पति और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा के साथ रोड शो किया। आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, वह AAP उम्मीदवार करशनभाई करमूर से 50,456 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं।

#WATCH जामनगर उत्तर से भाजपा उम्मीदवार रीवाबा जडेजा ने जामनगर में अपने पति और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा के साथ रोड शो किया।

आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, वह AAP उम्मीदवार करशनभाई करमूर से 50,456 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं।#GujaratAssemblyPolls pic.twitter.com/g10q22rPTX

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022
8 Dec 20222:43:04 PM
Danta Vidhan Sabha से कांग्रेस के Kantibhai Kalabhai Kharadi आगे

Danta Vidhan Sabha से कांग्रेस के Kantibhai Kalabhai Kharadi आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी के Parghi Latubhai Chandabhai और आम आदमी पार्टी के Bumbadiya Mehendrabhai  Kesharabhai पीछे चल रहे हैं।

8 Dec 20222:38:33 PM
Vejalpur Vidhan Sabha से बीजेपी के अमित ठाकेर आगे

गुजरात के वेजलपुर विधानसभा सीट से अमित ठाकेर ने बढ़त बनाए हुई है। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस ेक राजेंद्र पटेल और AAP के कल्पेश पटेल से है।

8 Dec 20222:31:31 PM
Gujarat Election 2022 में BJP को 22 सीटों पर मिली जीत

चुनाव आयोग के अनुसार, गुजरात में भाजपा 22 सीटों पर जीत दर्ज़ कर 136 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 2 सीट पर जीत दर्ज कर 14 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी 1, निर्दलीय 2 और AAP 5 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है।

8 Dec 20222:26:56 PM
Gujarat Election Result 2022 पर शाह बोले- जनता ने जीत के सारे रिकार्ड तोड़ दिए

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने कहा कि बीते 2 दशकों में पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने गुजरात में विकास के सारे रिकार्ड तोड़ दिए और आज गुजरात की जनता ने बीजेपी को आशीर्वाद दिया है और जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

8 Dec 20222:22:24 PM
Gujarat Election 2022 में AAP उम्मीदवार इसुदान गढ़वी हारे

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ईशुदान गढ़वी हार गए हैं। इस सीट पर कांग्रेस के विक्रम माडम को भी हार का सामना करना पड़ा है. इस सीट पर बीजेपी के मौलू बेरा ने कब्जा जमाया है।

8 Dec 20222:17:22 PM
How's The JOSH Gujarat, गृह मंत्री हर्ष संघवी ने किया ट्वीट

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के रुझानों में बीजेपी को रिकार्ड सीटों से जीत मिलती हुई दिख रही है। बीजेपी को मिल रही  ऐतिहासिक जीत को देखते हुए गृह मंत्री हर्ष संघवी ने ट्वीट कर पूछा है- Hows The Josh Guajrat.

8 Dec 20222:05:59 PM
Gujarat Election Result 2022 के ताजा रुधान
  • भाजपा-157
  • कांग्रेस 17
  • आप-5
  • अन्य- 3
8 Dec 20222:02:01 PM
Gujarat में 12 दिसंबर को शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल
blog images

गुजरात में 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे भूपेंद्रभाई पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने यह जानकारी दी।

8 Dec 20221:57:04 PM
Gujarat Election Result 2022 पर भूपेंद्र पटेल बोले- बीजेपी पर जनता ने दिखाया अटूट विश्वास
blog images

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के रुझानों पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव का जनादेश अब स्पष्ट हो चुका है। यहां की जनता ने मन बना लिया है कि दो दशक से चली आ रही गुजरात की इस विकास यात्रा को अविरत चालू रखना है। यहां के लोगों ने एक बार फिर बीजेपी पर अटूट भरोसा दिखाया है।

8 Dec 20221:48:03 PM
Gujarat Election Result 2022 में BJP ने पहली बार इस सीट पर खोला खाता

Gujarat Assembly Election 2022 में बोरसद विधानसभा सीट से बीजेपी के रमन सोलंकी ने जीत हासिल कर ली है। उनका मुकाबला कांग्रेस के राजेंद्रसिंह परमार और आप के मनीष पटेल से था। भाजपा ने बोरसद सीट पहली बार जीती है।

8 Dec 20221:43:13 PM
Gujarat Election Result 2022 में मोदी से आगे निकले 'भूपेंद्र'

Gujarat Vidhan Sabha Election Result 2022 में अब तक के सारे रिकार्ड ध्वस्त हो गए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भूपेंद्र पटेल आगे निकल गए हैं। सीटों के लिहाज से भाजपा अब तक के सारे रिकार्ड ध्वस्त करने की ओर अग्रसर है।  

8 Dec 20221:24:46 PM
गुजरात चुनाव 2022 के ताजा रुझान
  • भाजपा-156 सीटों पर आगे
  • कांग्रेस-18 सीटों पर आगे
  • आम आदमी पार्टी- 5 सीटों पर आगे
  • अन्य- 3 सीटों पर आगे
8 Dec 20221:15:35 PM
Gujarat Election Result 2022: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया, हार्दिक विरमगाम से जीते

गुजरात  विधानसभा चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया सीट से, विरमगाम सीट से हार्दिक पटेल, जेतपुर सीट से जयेश रादडिया, वाघोडिया सीट पर धर्मेन्द्रसिंह वाघेला और कतारगाम सीट पर विनोद मोरडिया ने जीत दर्ज की है।

8 Dec 20221:07:52 PM
Gujarat Election Result 2022 पर PM Modi ने भूपेंद्र पटेल को दी बधाई

Gujarat Assembly Election Result 2022 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जीत की बधाई दी है। पटेल एक बार फिर गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार संभालेंगे। 

8 Dec 202212:54:26 PM
Gujarat Election Result 2022 से उत्साहित सीएम ने मनाया जश्न
blog images

गुजरात विधानसभा चुनाव के रुझानों से उत्साहित मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। भाजपा अभी तक 2 सीटों पर जीत हासिल कर 151 सीटों पर आगे चल रही है। मुख्यमंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्र घाटलोडिया से 1,07,960 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

8 Dec 202212:49:58 PM
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों से जनता ने कांग्रेस को दिया जवाब- हर्ष संघवी

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि कई सालों से विपक्ष ने गुजरात की धरती और लोगों को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज फिर से जनता ने ये प्रमाण पत्र दे दिया है कि गुजरात की जनता और भाजपा विश्व की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी है। इस चुनाव में भी विपक्ष ने मेरी इस धरती को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी और जनता ने जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लोगों का जनादेश ये स्पष्ट करता है कि यहां गुजरात और देश को तोड़ने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है।

8 Dec 202212:47:43 PM
Gujarat Chunav Result 2022 में भाजपा का जलवा बरकार

Gujarat Vidhan Sabha Chunav Result 2022 के ताजा रुझान के मुताबिक, भाजपा 155 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 18, आप 6 और  अन्य 3 तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा ने दो सीटें जीत ली हैं।

8 Dec 202212:42:18 PM
Gujarat Election Result 2022 में AAP ने चौंकाया
blog images

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को अभी तक करीब 52 फीसद वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस को 27 और आम आदमी पार्टी को करीब 13 फीसद वोट मिले हैं। आप ने सभी को चौंकाया है।

8 Dec 202212:34:02 PM
Gujarat Election 2022 में रिकार्ड जीत की ओर बीजेपी

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी रिकार्ड सीटों के साथ जीतने की ओर अग्रसर है। पार्टी की नजरें 1985 में कांग्रेस की ओर से जीती गई 149 सीटों के रिकार्ड पर भी टिकी हुई है।

Gujarat assembly election 2022: रिकॉर्ड जीत दर्ज करने की ओर अग्रसर भाजपा, PM मोदी के गढ़ में फिर खिलेगा कमल

8 Dec 202212:29:38 PM
Gujarat Election Result 2022 पर हरदीप सिंह पुरी बोले- यह पूरे देश के लिए माडल है

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह व्यापक रूप से अपेक्षित था। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीजेपी जिस तरह के विकास-आधारित कार्य कर रही है, यह उसकी वास्तविक अभिव्यक्ति है। यह पूरे देश के लिए एक मॉडल है।

8 Dec 202212:25:37 PM
Gujarat Election Result 2022 में मोरबी में BJP का क्लीन स्वीप

Gujarat Election Result 2022 के रुझान आने जारी है। ताजा मिले रुझान के मुताबिक, मोरबी में BJP क्लीन स्वीप करती हुई नजर आती है। यहां की सभी तीन सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

8 Dec 202212:21:27 PM
Gujarat Chunav Result 2022 का ताजा रुझान
  • भाजपा- 152 सीटों पर आगे
  • कांग्रेस- 20 सीटों पर आगे
  • आप- 6 सीटों पर आगे
  • अन्य- 4 सीटों पर आगे
8 Dec 202212:16:58 PM
Gujarat Election Result 2022 में Gandhi Nagar सीट से BJP ने किया क्लीन स्वीप

Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 में गांधीनगर में बीजेपी क्लीन स्वीप करती हुई नजर आ रही है। यहां की सभी 5 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे हैं।

8 Dec 202212:14:13 PM
Gujarat Election Result 2022 में दाहोद से जीते बीजेपी उम्मीदवार कन्हैयालाल बच्चूभाई

गुजरात के दाहोद से बीजेपी उम्मीदवार कन्हैयालाल बच्चूभाई किशोरी 29,350 मतों के अंतर से जीत गए हैं। दाहोद सीट जीतने के अलावा बीजेपी 151 सीटों पर आगे चल रही है।

8 Dec 202212:04:57 PM
Gujarat Election 2022 के नतीजों से AAP उत्साहित

Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 के नतीजों से आम आदमी पार्टी बेहद उत्साहित है। पार्टी नेता गोपाल राय ने ट्वीट कर AAP के राष्ट्रीय पार्टी बनने के संकेत दिए है। उन्होंने कहा कि काम की राजनीति अब राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बना रही है।

Delhi: गुजरात से AAP के लिए आई अच्छी खबर, राष्ट्रीय पार्टी बनने की ओर अग्रसर; गोपाल राय ने ट्वीट कर दिए संकेत

8 Dec 202211:54:46 AM
Gujarat Election Result 2022 में विकास की राजनीति की जीत- प्रदीप सिंह वाघेला

गुजरात भाजपा के महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला ने कहा कि गुजरात में एक बार फिर पीएम मोदी की विकास की राजनीति की जीत हुई है। मैं राज्य के लोगों को धन्यवाद देता हूं।

8 Dec 202211:50:06 AM
पीएम मोदी की सकरात्मक नीतियों का परिणाम है गुजरात के रुझान- नरेंद्र सिंह तोमर

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति में भरोसा रखती है। हमारे प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम करते हैं। मैं समझता हूं कि गुजरात के जो रुझान आ रहे हैं वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक नीतियों का परिणाम है। 

8 Dec 202211:48:56 AM
Gujarat Chunav Result: कांग्रेस का बेहद खराब प्रदर्शन, 60 सीटों का हुआ नुकसान

गुजरात में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। वह सत्ता विरोधी लहर का फायदा नहीं उठा सकी। हालात यह है कि कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान हुआ है। वहीं, भाजपा को करीब इतनी ही सीटों का फायदा हुआ है।

8 Dec 202211:39:51 AM
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के ताजा रुझान
  • भाजपा-154 सीटों पर आगे
  • कांग्रेस-17 सीटों पर आगे
  • आम आदमी पार्टी- 6 सीटों पर आगे
  • अन्य- 5 सीटों पर आगे
8 Dec 202211:25:20 AM
Vadodara Election Result 2022: BJP 9 सीटों पर आगे

वडोदरा जिले की 10 विधानसभा सीटों के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 9 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 1 सीट पर अन्य आगे है। रुझानों के मुताबिक, राज्य में भाजपा की रिकार्ड बहुमत से सरकार बन रही है।

8 Dec 202211:22:31 AM
BJP का Dwarka Election Result 2022 में नहीं दिखा जलवा

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी का द्वारका जिले में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। यहां कांग्रेस और आप 1-1 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

8 Dec 202211:19:03 AM
Rajkot Election Result 2022: बीजेपी ने किया क्लीन स्वीप

गुजरात विधानसभा चुनाव में राजकोट जिले में बीजेपी क्लीन स्वीप करती हुई नजर आ रही है। पार्टी सभी 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

8 Dec 202211:17:52 AM
Chhota Udepur Election Result 2022 में BJP का बजा डंका

गुजरात के छोटा उदेपुर में भाजपा तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। यहां पार्टी ने क्लीन स्वीप कर दिया है।

8 Dec 202211:16:24 AM
Surat Election Result 2022: भाजपा 14 सीटों पर आगे

गुजरात की सूरत जिले की 16 विधानसभा सीटों में से भाजपा 14 पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस और आप ने  1-1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

8 Dec 202211:15:10 AM
Ahmedabad election Result 2022: भाजपा 20 सीटों पर आगे

अहमदाबाद की 21 सीटों में से 20 पर भाजपा, 1 पर कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं, रुझानों में राज्य में भाजपा 152 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। वह केवल 18 सीटों पर आगे है।

8 Dec 202211:11:57 AM
Gujarat Election Result 2022 से उत्साहित महिला कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Gujarat Election Result 2022 के रुझानों से उत्साहित भाजपा की महिला कार्यकर्ता गांधीनगर में नाच-गाकर जश्न मना रही हैं। भाजपा गुजरात में भारी जीत की ओर बढ़ रही है। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 182 में से 152 सीटों पर आगे चल रही है.

#WATCH | Women BJP workers in Gandhinagar celebrate by dancing as the party heads towards a landslide victory in Gujarat

BJP leading on 152 of the 182 seats, as per the official EC trends. pic.twitter.com/XlajLlNlYd

— ANI (@ANI) December 8, 2022
8 Dec 202211:09:40 AM
Gujarat Election Result 2022 के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत
  • भाजपा- 152 सीटों पर आगे
  • कांग्रेस- 18 सीटों पर आगे
  • आप- 7 सीटों पर आगे
  • अन्य- 5 सीटों पर आगे
8 Dec 202211:02:48 AM
Khambhalia Seat से 'आप' उम्मीदवार Isudan Ghadvi 19 हजार मतों से आगे

Gujarat Vidhan Sabha Chunav Result 2022 के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी खंभालिया निर्वाचन क्षेत्र से अब तक कुल 18,998 मतों से आगे चल रहे हैं। मतगणना अभी जारी है। आप फिलहाल 8 सीटों पर आगे चल रही है।

यह भी पढ़ें: Gujarat Election Top 10 Seats Result 2022: क्रिकेटर जडेजा की पत्नी जामनगर से आगे, जानें 10 टॉप सीटों का हाल

8 Dec 202210:57:50 AM
Gujarat Chunav 2022 के ताजा रुझान
  • भाजपा 149
  • कांग्रेस- 19
  • आप-9
  • अन्य-5
8 Dec 202210:48:53 AM
गुजरात में आज इतिहास बनने जा रहा है- केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
blog images

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि दिल्ली गुजरात में बीजेपी की जीत का कारण सुशासन और विकास है। लोगों को सुरक्षा मिली हुई है। कानून-व्यवस्था सुधरी है और विकास हुआ है तो लोगों को अच्छा लगता है। गुजरात में आज इतिहास बनने जा रहा है।

8 Dec 202210:42:18 AM
Gujarat Election Result 2022 को लेकर संसदीय कार्य मंत्री बोले- जनता को बधाई
blog images

संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा है कि गुजरात मॉडल को 2000-2001 से लोगों द्वारा समर्थन और स्वीकार किया जा रहा है। हम जो मॉडल देश के सामने पेश कर रहे हैं, उसे स्वीकार किया जा रहा है। मैं गुजरात की जनता और भाजपा को बधाई देता हूं। यह मतदान के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

8 Dec 202210:36:21 AM
Jamnagar North से Rivaba Jadeja आगे

Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 के रुझान आने शुरू हो गए हैं। भाजपा ने 156 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। जामनगर उत्तर से क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा आगे चल रही हैं।

Gujarat Election Result 2022: गुजरात चुनाव में किस सीट पर कौन आगे-कौन पीछे? यहां देखें पूरी लिस्ट

8 Dec 202210:34:21 AM
Gujarat CM Bhupendra Patel ने Ghatlodia सीट से बनाई बढ़त

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपने निर्वाचन क्षेत्र घाटलोडिया में कुल 23,713 मतों से आगे चल रहे हैं। गुजरात में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान हुआ था।

8 Dec 202210:30:05 AM
Gujarat Election Result 2022 को लेकर बोले राजनाथ सिंह- यह हमारे लिए आश्चर्य की बात नहीं है

Guajrat Vidhan Sabha Chunav Parinam 2022 के रुझानों से उत्साहित केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति गुजरात की जनता का बहुत बड़ा विश्वास है। हमारे लिए यह आश्चर्य की बात नहीं है, हम इससे अचंभित नहीं है।

8 Dec 202210:23:58 AM
Gujarat Chunav Result 2022 के ताजा रुझान
  • भाजपा- 152 सीटों पर आगे
  • कांग्रेस- 19 सीटों पर आगे
  • आप- 7 सीटों पर आगे 
  • अन्य- 4 सीटों पर आगे
8 Dec 202210:18:49 AM
Gujarat Election Result 2022: मोरबी से बीजेपी उम्मीदवार कांतिलाल अमृतिया 10 हजार वोट से आगे
blog images

Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। मोरबी से बीजेपी उम्मीदवार कांतिलाल अमृतिया कुल 10,156 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने कथित तौर पर अक्टूबर में मोरबी पुल के ढहने के दौरान कई लोगों की जान बचाई थी।

8 Dec 202210:09:46 AM
Gujarat Chunav Parinam 2022: BJP 150 सीटों पर आगे

Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 के शुरुआती रुझानों के  मुताबिक, भाजपा 150 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 10, आप 9 और अन्य 4 सीटों पर आगे है।

8 Dec 202210:04:05 AM
Ghatlodia Election Result 2022: घाटलोडिया से सीएम भूपेंद्र पटेल 23 हजार मतों से आगे
blog images

गुजरात की घाटलोडिया सीट के गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल 23 हजार 713 मतों से आगे चल रहे हैं। गुजरात में दो चरणों में मतदान एक और 5 दिसंबर को हुआ था।

8 Dec 20229:55:35 AM
Jamnagar North Election Result: रिवाबा जडेजा तीसरे नंबर पर

गुजरात की जामनगर उत्तर सीट से आप उम्मीदवार करशनभाई करमूर अब तक कुल 4582 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के बिपेंद्रसिंह चतुरसिंह जडेजा दूसरे और बीजेपी के रिवाबा जडेजा तीसरे स्थान पर हैं। बीजेपी 123; कांग्रेस 22 और आप 10 सीटों पर आगे चल रही है।

8 Dec 20229:53:53 AM
Gujarat Chunav Ke Natije से उत्साहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार, भाजपा 123 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 22, आप 10 सीटों पर आगे हैं। भाजपा को मिले पूर्ण बहुमत से पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। उन्होंने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

#WATCH गुजरात: चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार भाजपा 112 सीटों से आगे चल रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर में जश्न मनाया। #GujaratElections pic.twitter.com/O2Dy0BxZRz

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022
8 Dec 20229:43:46 AM
Gujarat Election Result: बीजेपी 148 सीटों पर आगे
  • बीजेपी- 148 सीटों पर आगे
  • कांग्रेस- 21 सीटों पर आगे
  • आप- 9 सीटों पर
  • अन्य- 4 सीटों पर आगे
8 Dec 20229:40:29 AM
Viramgam Seat से Hardik Patel आगे

Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 में वीरमगाम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हार्दिक पटेल आगे चल रहे है, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार लाखाभाई भारवाड़ पीछे हैं।

8 Dec 20229:24:44 AM
Gujarat Assembly Election Result 2022 के ताजा रुझान
  • भाजपा - 140 सीटों पर आगे
  • कांग्रेस- 31 सीटों पर आगे
  • आप- 6 सीटों पर
  • अन्य- 5 सीटों पर आगे

8 Dec 20229:19:22 AM
Gujarat Chunav Parinam 2022 के ताजा रुझान
  • भाजपा - 136 सीटों पर आगे
  • कांग्रेस- 35 सीटों पर आगे
  • आप- 4 सीटों पर
  • अन्य- 5 सीटों पर आगे
8 Dec 20229:07:40 AM
Khambhalia Election Result 2022: AAP के CM कैंडिडेट इसुदान गढ़वी पीछे

Khambhalia Seat से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी पीछे चल रहे हैं। उन्हें आप ने सीएम पद का उम्मीदवार है।

8 Dec 20228:59:33 AM
Gujarat Election 2022 में Radhanpur से कांग्रेस उम्मीदवार Alpesh Thakor की किस्मत दांव पर

Gujarat Assembly Election 2022 में राधनपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर की किस्मत दांव पर लगी हुई है। वे मौजूदा समय में भी विधायक हैं।

8 Dec 20228:51:54 AM
Surat West Election Result 2022: मंत्री पूर्णेश मोदी बोले- भाजपा रिकार्ड तोड़ेगी

Surat West से भाजपा उम्मीदवार और मंत्री पूर्णश  मोदी ने कहा है कि भाजपा रिकॉर्ड तोड़ेगी। इसे अधिकतम सीटें और उच्चतम मतदान प्रतिशत मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे सभी प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों से भारी अंतर से आगे होंगे। भाजपा की भारी जीत होगी।

8 Dec 20228:43:12 AM
Gujarat Chunav 2022 में तीन करोड़ मतदाताओं ने डाले वोट

Gujarat Assembly Election 2022 में 4 करोड़ 91 लाख मतदाताओं में से तीन करोड़ मतदाताओं ने ही अपने मत का उपयोग किया। इनमें 1.69 करोड़ पुरुष जबकि 1.46 करोड़ महिला मतदाता शामिल है। 

8 Dec 20228:35:59 AM
Mansa Gujarat Election Result 2022: कांग्रेस प्रत्याशी बाबूजी ठाकोर ने कहा- हम बहुमत से जीतेंगे

Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 Chunav Parinam आज घोषित किए जाएंगे। मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल गया है। वहीं, मनसा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस  प्रत्याशी बाबूजी ठाकोर ने कहा है कि आज वोटों की गिनती हो रही है। जनता के आशीर्वाद से हम बहुमत से जीतेंगे।

8 Dec 20228:32:52 AM
Jamangar North से Rivaba Jadeja आगे

Gujarat Election Result 2022 के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी Rivaba Jadeja गुजरात के उत्तरी जामनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। शुरुआती रुझानों में वह आगे चल रही हैं।

8 Dec 20228:25:17 AM
BJP को Gujarat Chunav Parinam के शुरुआती रुझानों में भारी बढ़त

Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 के लिए मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, भाजपा को भारी बढ़त मिलती हुई दिख रही है। भाजपा 111, कांग्रेस 26, आप 2 सीटों पर  आगे है।

8 Dec 20228:17:23 AM
Gujarat Chunav ke Parinam: भाजपा 50, कांग्रेस 15 सीटों पर आगे

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में शुरुआती रुझानों के मुताबिक, भाजपा को 50 से ज्यादा सीटों पर बढ़त मिली हुई है। वहीं कांग्रेस 15 सीटों पर आगे है। आप तीन सीटों पर आगे है।

8 Dec 20228:15:19 AM
Surat में Gujarat Chunav के लिए मतगणना शुरू
blog images

Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 के लिए मतगणना शुरू हो गई है। सूरत की 16 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना दो केंद्रों पर हो रही है। मतदान 1 और 5 दिसंबर को हुआ था।

8 Dec 20228:15:16 AM
Surat में Gujarat Chunav के लिए मतगणना शुरू
blog images

Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 के लिए मतगणना शुरू हो गई है। सूरत की 16 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना दो केंद्रों पर हो रही है। मतदान 1 और 5 दिसंबर को हुआ था।

8 Dec 20228:07:46 AM
Gujarat Chunav Ke Parinam: माकपा के बाद सात विधानसभा चुनाव वाली पहली पार्टी बन सकती है भाजपा

Gujarat Chunav Ka Parinam, Gujarat Ka Chunav: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। इन रुझानों में भाजपा को बढ़त बनाती दिख रही है। बता दें, भाजपा सात विधानसभा चुनाव जीतने वाली माकपा के बाद एकमात्र पार्टी बन जाएगी, अगर वह इस बार सत्ता में आएगी। माकपा 1977 से 2011 तक 34 साल तक बंगाल पर शासन किया था।

8 Dec 20228:02:40 AM
Gujarat Chunav Ke Natije LIVE: मतगणना शुरू, शुरुआती रुझान में भाजपा दो सीटों पर आगे

Gujarat Assembly Election 2022 के लिए मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में भाजपा दो सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव के लिए वोट 1 और 5 दिसंबर को डाले गए थे।

8 Dec 20227:57:44 AM
BJP Candidate Hardik Patel को Gujarat Chunav result 2022 में Viramgam Seat से मिलेगी जीत

Gujarat Election Result 2022 के रुझान कुछ ही देर में आने शुरू हो जाएंगे। सभी की नजरें Viramgam constituency पर टिकी हुई हैं। यहां से कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले हार्दिक पटेल चुनाव लड़ रहे हैं।

8 Dec 20227:51:46 AM
Gujarat Vidhan Sabha Chunav Result 2022 की काउंटिंग कुछ ही देर में

Gujarat Election Result 2022 के लिए मतगणना कुछ ही देर में शुरू होने जा रही है। सभी की नजरें वीरमगाम,  अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, गांधीनगर दक्षिण, जामनगर उत्तर, मोडासा, बायड, प्रांतिज, दहगाम जैसी बड़ी सीटों पर टिकी हुई हैं।

8 Dec 20227:48:31 AM
Haridk Patel vs LakhaBhai Bharwad: हार्दिक पटेल बोले- Guajrat Chunav 2022 में बनेगी BJP की सरकार

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आज कुछ ही देर में आने शुरू हो जाएंगे। इस बीच वीरमगाम से बीजेपी उम्मीदवार हार्दिक पटेल से जब पूछा गया कि उनकी पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी तो उन्होंने कहा कि135-145 सीटें। हम निश्चित रूप से सरकार बनाने जा रहे हैं। क्या आपको कोई शक है?

8 Dec 20227:43:18 AM
Hardik Patel ने कहा- काम के आधार पर बन रही सरकार

Hardik Patel News: Viramgam Constituency से बीजेपी उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने कहा है कि गुजरात में काम के आधार पर सरकार बन रही है। पिछले 20 वर्षों में यहां कोई दंगा/आतंकवादी हमला नहीं हुआ। लोग जानते हैं कि बीजेपी उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी। वे कमल दबाते हैं क्योंकि बीजेपी के तहत उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा। इसने सुशासन किया और इस भरोसे को मजबूत किया है।

8 Dec 20227:38:10 AM
क्या होगा Ghatlodia seat से Gujarat Election Result 2022 में Bhupendra Patel का भविष्य

गुजरात विधानसभा चुनवा के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उनका सामने कांग्रेस की अमीबेन याज्ञिक से है।

8 Dec 20227:25:38 AM
367 स्थलों पर होगी Gujarat Chunav की मतगणना

गुजरात की मुख्य चुनाव अधिकारी भारती ने बताया कि राज्य की 182 विधानसभा सीट के लिए 182 मतगणना निरीक्षक एवं 494 सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। गुरुवार को सुबह 8:00 बजे पोस्टल बैलट की गणना शुरू होगी।

8 Dec 20227:12:31 AM
पौने दो लाख मतदाताओं ने Gujarat Election 2022 में नहीं डाले वोट

गुजरात विधानसभा चुनाव में करीब पौने दो करोड़ मतदाताओं ने वोट नहीं दिया। इनमें 84 लाख पुरुष और 91 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरु होगी। आयोग की ओर से मतगणना के लिए 182 निरीक्षक नियुक्‍त किए गए हैं।

8 Dec 20226:59:45 AM
गुजरात में फिर बन सकती है भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार

इंडिया टुडे ग्रुप-एक्सिस माय इंडिया के ओर से जारी एक्जिट पोल में गुजरात में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया गया है। कहा गया है कि भाजपा को इस बार राज्य में 128 से 144 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 30-42 और आम आदमी पार्टी को 2-10 सीटें मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

Gujarat Election Exit Poll Result 2022: गुजरात में एक बार फिर बन सकती है भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार

8 Dec 20226:54:22 AM
Gujarat में रिकार्ड सीटों के साथ सरकार बनाएगी भाजपा- सी आर पाटिल

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले जारी किए गए एक्जिट पोल के बाद गुजरात के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर पाटिल ने दावा किया कि भाजपा रिकार्ड सीटों के साथ राज्य में सरकार बनाएगी।

8 Dec 20226:47:48 AM
Gujarat Election Result 2022: कांग्रेस को मिल सकती है निराशा

गुजरात विधानसभा की 182 विधानसभा सीटों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मतदान एक और 5 दिसंबर को हुआ था। नतीजे आने से पहले जारी किए गए एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन सकती है, जबकि कांग्रेस को निराशा मिल सकती है।

8 Dec 20226:46:19 AM
Gujarat Election Result 2022: इस बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार

गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हो चुका है। अब बारी नतीजों की है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। इससे पहले, 5 दिसंबर को जारी एक्जिट पोल में इस बार फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

8 Dec 20226:35:36 AM
Gujarat Election 2022: दूसरे चरण में 93 सीटों पर डाले गए वोट

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों पर 5 दिसंबर को वोट डाले गए। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ था। इस चरण में 61 दलों के 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल,  8 मंत्री और 14 पूर्व मंत्रियों की किस्मत इस चरण में ईवीएम में कैद हो गई।

8 Dec 20226:28:45 AM
Gujarat Election Result 2022: गुजरात में दो चरणों में हुए चुनाव
blog images

गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में सम्पन्न हुआ। पहले चरण में एक दिसंबर, जबकि दूसरे चरण में 5 दिसंबर को वोट डाले गए। मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। राज्य में इस समय भाजपा की सरकार है और भूपेंद्रभाई पटेल मुख्यमंत्री हैं।

8 Dec 20226:18:46 AM
Gujarat Election Result: आदिवासी बहुल जिलों में सर्वाधिक मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव में आदिवासी बहुल जिलों में सर्वाधिक मतदान हुआ है। इनमें नर्मदा जिला में सर्वाधिक 78.42, जबकि तापी जिले में 77 प्रतिशत मतदान हुआ। नतीजे आज यानी 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

8 Dec 20226:16:00 AM
Gujarat Election Results: पौने दो करोड़ मतदाताओं ने नहीं डाले वोट

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। करीब पौने दो करोड़ मतदाताओं ने वोट नहीं दिया। इनमें 84 लाख पुरुष और 91 लाख महिला मतदाता शामिल हैं।

8 Dec 20225:28:38 AM
दो विशेष पर्यवेक्षक भी ग्राउंड पर होंगे तैनात

चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि हरेक विधानसभा क्षेत्र यानी सीट के लिए एक-एक पर्यवेक्षक यानी ऑब्जर्वर तैनात किया गया है। गुजरात और हिमाचल, दोनों राज्यों में दो विशेष पर्यवेक्षक भी ग्राउंड पर तैनात होंगे, जिनके पास पल-पल की खबर होगी। इसके मद्देनजर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ईवीएम रखे जाने के स्ट्रॉन्ग रूम और उसके आसपास 500 मीटर के दायरे में चौबीसों घंटे पैनी निगरानी मतदान के समय से हो रही है।

8 Dec 20222:36:55 AM
1,621 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

गुजरात में इस साल 66.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था, जो 2017 के विधानसभा चुनावों में पड़े 71.28 प्रतिशत वोटों से कम है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, ‘आप’ के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी, युवा नेता हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवाणी और अल्पेश ठाकोर समेत कुल 1,621 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला बृहस्पतिवार को होगा। गुजरात चुनाव में कुल 70 राजनीतिक दलों और 624 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया है।

8 Dec 20221:46:49 AM
गुजरात में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला

गुजरात में इस बार आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव मैदान में उतरने से राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। चुनाव बाद के सर्वेक्षणों में गुजरात में भाजपा के लगातार सातवीं बार सरकार बनाने का अनुमान जताया गया है।

सत्तारूढ़ दल के 117 से 151 सीटों पर जीत दर्ज करने की संभावना जताई गई है, जबकि कांग्रेस को 16 से 51 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, ‘आप’ को दो से 13 सीटें मिल सकती हैं। गुजरात में बहुमत के लिए 92 सीटों पर जीत जरूरी है।

8 Dec 202212:17:51 AM
37 मतगणना केंद्रों पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे वोटों की होगी गिनती शुरू

गुजरात विधानसभा चुनावों की मतगणना बृहस्पतिवार को होगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित इस राज्य के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को हुआ था। एक अधिकारी ने बताया कि 182 विधानसभा सीटों के लिए 37 मतगणना केंद्रों पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। गुजरात में परंपरागत रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है।

7 Dec 202211:40:04 PM
गुरुवार सुबह 8 बजे से आने लगेंगे गुजरात के चुनावी नतीजे

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार खत्म होने वाला है। गुरुवार सुबह 8 बजे से गुजरात के चुनावी नतीजे आने लगेंगे, आप जागरण डॅाट कॅाम पर सबसे सटीक चुनावी नतीजे देख सकते हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us