विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat assembly election 2022: रिकॉर्ड जीत दर्ज करने की ओर अग्रसर भाजपा, PM मोदी के गढ़ में फिर खिलेगा कमल

By AgencyEdited By: Abhi Malviya
Published: Thu, 08 Dec 2022 12:26 PM (IST)

Gujarat assembly election 2022 के नतीजों पर पूरा देश नजर बनाए हुए है। इन नतीजों में भाजपा सत्ता में लौटते ...और पढ़ें

AAP ने भी लगाया विधानसभा चुनाव में जोर
AAP ने भी लगाया विधानसभा चुनाव में जोर

अहमदाबाद, एएनआइ। Gujarat assembly election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है। नतीजों में साफ जाहिर हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड जीत दर्ज करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ में भाजपा ने एक बार फिर कमल खिलाया है। भाजपा ने करीब 150 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है।  

भाजपा तोड़ सकती है 1985 का रिकॉर्ड

भारतीय जनता पार्टी ने 127 सीटें जीतने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। साथ ही 1985 में माधव सिंह सोलंकी कांग्रेस सरकार द्वारा हासिल किए गए 149 सीटों का रिकॉर्ड भी पार्टी तोड़ने में कामियाब हुई है। बता दें कि एग्जिट पोल में भी भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी के संकेत दिए गए थे। गुरुवार को आए नतीजों में भी यह तस्वीर साफ होते हुए दिख रही है। 

यह भी पढ़ें- Gujarat Election Result 2022: गुजरात चुनाव में किस सीट पर कौन आगे-कौन पीछे? यहां देखें पूरी लिस्ट

AAP ने भी लगाया विधानसभा चुनाव में जोर

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने एड़ी चोटी का जोर लगाया था। गुजरात में मुख्य रूप से दो भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला रहता है। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने भी गुजरात में जमकर प्रचार किया था। AAP इस चुनाव के आधार पर राष्ट्रीय पार्टी बनने की ओर अग्रसर हो रही है। पंजाब में झाड़ू चलाने के बाद आप गुजरात में भी अपनी उपादेयता दर्ज कराना चाहती है। करीब 12 बजे तक AAP के खाते में 12 प्रतिशत वोट मिलने की बात भी चुनाव आयोग द्वारा बताई गई थी। 

बता दें कि कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले विधानसभा चुनाव से खराब है। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन इस बार कांग्रेस भाजपा से बुरी तरह पिछड़ते नजर आ रही है। 

यह भी पढ़ें- Himachal Election Result 2022 Winners List: हिमाचल चुनाव में कौन आगे, कौन पीछे; जानें- हर सीट का रिजल्ट