विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Election Result 2022: गुजरात में ज्यादा सीटें तो नहीं जीत पाई AAP, लेकिन फिर भी चौंकाया

By Abhishek TiwariEdited By:
Published: Thu, 08 Dec 2022 03:07 PM (IST)

Gujarat Vidhan sabha election result 2022 भाजपा का विकल्प बनने की उम्मीद को लेकर इस बार के गुजरात विधानसभा चुनाव ...और पढ़ें

Gujarat Election Result 2022: गुजरात में ज्यादा सीटें तो नहीं जीत पाई AAP, लेकिन फिर भी चौंकाया
Gujarat Election Result 2022: गुजरात में ज्यादा सीटें तो नहीं जीत पाई AAP, लेकिन फिर भी चौंकाया

अहमदाबाद, ऑनलाइन डेस्क। गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Election Results 2022) के नतीजों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को भले ही प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा हो, लेकिन राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदर्शन ने सबको चौंका दिया है। विधानसभा चुनाव में पार्टी ज्यादा सीटें तो नहीं जीत पाई है, लेकिन राज्य में पार्टी का वोट प्रतिशत जरूर बढ़ा है।

2017 के चुनाव के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन

चुनाव आयोग की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर दो बजे तक आम आदमी पार्टी को गुजरात विधानसभा चुनाव में लगभग 13 प्रतिशत वोट मिला है। गुजरात चुनाव में हार के बावजूद आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी बात यह है कि पार्टी का वर्ष 2017 के चुनाव के मुकाबले वोट प्रतिशत बढ़ा है।

( नोट- यह आंकड़े दोपहर 2 बजे तक के हैं।)

आप ने 2017 में गुजरात में पहली बार में 29 सीटों पर अपने प्रत्याशी लड़ाए थे और सभी की जमानत जब्त हो गई थी। पार्टी का कुल 0.10 वोट प्रतिशत मिला था। इससे ज्यादा प्रतिशत वोट नोटा को मिले थे। इस दफे पार्टी का प्रदर्शन पिछली बार के मुकाबले काफी बेहतर है। नतीजों से आम आदमी पार्टी अब अपने आपको भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के तौर पर पेश कर सकती है।

AAP को मिल सकता है राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर बढ़त बनाकर ये संकेत दिए हैं कि इस चुनाव परिणाम से वह राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर लेगी। इसी कड़ी में चुनाव नतीजों को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "गुजरात की जनता के वोट से आम आदमी पार्टी आज राष्ट्रीय पार्टी बन रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य की राजनीति पहली बार राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बना रही है। इसके लिए पूरे देश को बधाई।"

वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, "AAP को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए गुजरात की जनता का धन्यवाद। Gujarat मोदी जी-अमित शाह जी का गढ़ है, 27 साल से BJP की सरकार है। उस किले को भेदना आसान काम नहीं था। पहले चुनाव के हिसाब से AAP ने उनके किले को भेद दिया है।"

क्या है राष्ट्रीय पार्टी बनने का पैमाना?

किसी भी राजनीतिक दल के राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए प्रमुख पात्रता यह है कि कोई पार्टी चार लोकसभा सीटों के अतिरिक्त लोकसभा में 6 प्रतिशत वोट हासिल करे। या तो फिर विधानसभा चुनाव में चार या इससे ज्यादा प्रदेश में 6 प्रतिशत या इससे ज्यादा वोट शेयर हासिल करे। गुजरात चुनाव के नतीजों में 12 प्रतिशत से ज्यादा वोट शेयर मिलने को लेकर आप नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने का दावा किया है। हालांकि चुनाव आयोग के प्रमाणपत्र के बाद ही आधिकारिक रूप से आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी माना जाएगा। 

Gujarat Election Result 2022 Live: गुजरात में इतिहास की सबसे बड़ी जीत की ओर भाजपा, 12 दिसंबर को शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल

Gujarat Poll Result 2022: सौराष्ट्र के इन जिलों में 2017 में भाजपा का नहीं खुला था खाता, आज बड़ी जीत की ओर